(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आज़मगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खांजहांपुर के मूल निवासी 7 वर्षीय एक मासूम बालक की जौनपुर में फिरौती की रकम न मिलने पर आई टी आई के दो छात्रों ने उसकी हत्या कर दी। मृत बालक का शव जमुनिया पानी की टंकी के पास मिलने से दोनों जिलों में सनसनी फैल गयी।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खांजहांपुर कहारन के पूरा निवासी दीपचन्द यादव की बीबीगंज बाजार में पैथालॉजी का सेंटर है। वे परिवार समेत पड़ोसी जनपद जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकरनगर -अयोध्या मार्ग स्थित गौशाला के पास रहते हैं। दीपचन्द का 7 वर्षीय पुत्र अभिषेक यादव साउथ इण्डियन स्कूल शाहगंज में यू के जी का छात्र था। लाकडाउन में विद्यालय बंद होने से वह पास स्थित यादव कालोनी ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। रोज की भांति शनिवार की सुबह करीब 10 बजे अभिषेक ट्यूशन के लिए निकला, लेकिन वापस घर नहीं आया। परिवार के लोग उसकी तलाश शुरू कर दिये तभी उसके पिता के मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें अपहर्ताओं ने लिखा कि उसका बेटा अपहरण कर लिया गया है अगर सात लाख रूपये नहीं दिये तो उसकी हत्या कर दी जायेगी। अपहर्ताओं ने यह भी धमकी दी कि अगर पुलिस को सूचना देंगेे तो अंजाम बुरा होगा। इधर अपर्हत बालक का रविवार की सुबह सरपतहां थाना क्षेत्र के जमुनिया पानी टंकी के पास शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जौनपुर एसपी रामकरण नय्यर ने बताया कि दीपचन्द के पड़ोसी के मकान में किराये पर रहे आई टी आई के छात्र शिवम कुमार श्रीवास्तव और आकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि अभिषेक पहले शिवम से ट्यूशन पढ़ता था। बाद में वह दूसरी जगह पढ़ने लगा। शिवम और आकाश अभिषेक को घूमाने के बहाने आई टी आई कालेज जमुनिया ले गये वहां बच्चे को पानी की टंकी के पास मफलर से गला दबाकर हत्या कर दिये। अभिषेक दो भाइयों में छोटा था। उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
No comments:
Post a Comment