रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
वाराणसी।
वाराणसी के दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान के चिरईगाँव संवाददाता सुरेन्द्रनाथ पांडेय, उनके पुत्र को शनिवार की सुबह 6.30 बजे बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया जिसमें दोनों को पीएचसी चिरईगाँव ले जाया गया। पिता- पुत्र की हालत गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि सुरेंद्रनाथ को जांघ में एक गोली लगी। जबकि उनके पुत्र को पांच गोली लगी है वहीं गाय को दो गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार उनके पुत्र की स्तिथि गम्भीर बताई जा रही है। उनका अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा था। परिजनों ने पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप लगाया है।सुबह ही आलाधिकारियो से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हर संभव पत्रकार को व पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग करने का वादा किया है।
No comments:
Post a Comment