Monday, January 18, 2021

पुलिस पर फायर कर भाग रहे 5 अन्तर्राज्यीय अपराधी 50 किग्रा गांजा, तमंचा, कारतूस, कार व बाइक के साथ गिरफ्तार।

पुलिस पर फायर कर भाग रहे 5 अन्तर्राज्यीय अपराधी 50 किग्रा गांजा, तमंचा, कारतूस, कार व बाइक के साथ गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण व वॉछित,ईनामिया,मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी विषयक चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारी नगर डा0 राजेश कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त टीम बनाकर क्षेत्र में हो रहे अपराध व अपराधीयो की धड़ पकड़ करने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर संन्दिग्ध व्यक्ति / वाहनो की चेकिंग हाफिजपुर चौराहे पर की जा रही थी कि उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बैठौली पुलिया के पास 5 संदिग्ध व्यक्ति खड़े है जिनके पास अबैध असलहा है जो किसी आपराधिक घटना को कारित करने की फिराक में है।इस सूचना पर निरीक्षक आनन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा हाफिजपुर चौराहे से प्रस्थान कर बैठोली पुलिया के पास पहुचे कि पुलिस टीम को देखते ही उक्त खड़े व्यक्तियो में एक ने आचानक चिल्लाकर कहा कि मारो गोली पुलिस वाले है । इतने में उन व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर कर दिये । पुलिस टीम  द्वारा प्रशिक्षित तरिके से अपना बचाव कर घेर कर मौके पर ही पाचो व्यक्तियो को  दिनांक- 17.01.2021 को समय 21.40 बजे पकड़ लिया गया  । मौके पर तलाशी से अभियुक्त गण के पास से 50 किग्रा नाजायज गांजा, एक अदद .315 बोर तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर  व अपराध में प्रयुक्त एक अदद होण्डा सिटी कार व एक अदद पल्सर मो0सा0 बरामद हुआ । नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम क्रमशः 1.श्रीकान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय साकिन जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 2. पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय साकिन जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 3. लालू पुत्र शिवनाथ निवासी जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 4. प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव साकिन बसही जरमेजपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 5. जिलाजीत पुत्र स्व0 विदेशीराम निवासी तहबरपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ बताये । जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 19/2021 धारा 307,34 IPC  बनाम गिरफ्तार सभी अभियुक्तगण व मु0अ0सं0 20/2021 धारा  3/25 A. Act. बनाम श्रीकान्त राय व मु0अ0सं0-21/2021 धारा 8/20 N.D.P.S. एक्ट बनाम 1.श्रीकान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय साकिन जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 2. पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय साकिन जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 3. लालू पुत्र शिवनाथ निवासी जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 4. प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव साकिन बसही जरमेजपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 5. जिलाजीत पुत्र स्व0 विदेशीराम निवासी तहबरपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 6. महेन्द्र यादव पुत्र अज्ञात साकिन दुर्वाशा मन्दिर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़  के पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है । 



पंजीकृत अभियोग

1. मु0अ0सं0- 19/2021 धारा 307,34 IPC थाना कोतवाली, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0- 20/2021  3/25 A. Act. थाना कोतवाली, आजमगढ़
3.मु0अ0सं0- 24/2021  8/20 N.D.P.S. Act. थाना कोतवाली, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1.श्रीकान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय साकिन जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 
2. पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय साकिन जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 
3. लालू पुत्र शिवनाथ निवासी जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 
4. प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव साकिन बसही जरमेजपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ 
5. जिलाजीत पुत्र स्व0 विदेशीराम निवासी तहबरपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़

आपराधीक इतिहास

1. अभियुक्त श्रीकान्त राय पुत्र स्व0 राधेश्याम राय साकिन जानकीपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
मु0अ0स0- 98/20 धारा 8/20 N.D.P.S. Act. थाना दीदारगंज, आजमगढ़
2. पीयूष राय पुत्र राधेश्याम राय साकिन जानकीपुरम थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
मु0अ0स0- 3845/20 धारा 8/20 N.D.P.S. Act. थाना विशाखापट्टनम, आन्ध्र प्रदेश
3. प्रमोद यादव पुत्र राजेन्द्र यादव साकिन बसही जरमेजपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
मु0अ0स0- 3845/20 धारा 8/20 N.D.P.S. Act. थाना विशाखापट्टनम, आन्ध्र प्रदेश

बरामदगी

1. 50 किग्रा नाजायज गांजा
2.एक अदद देशी कट्टा .315 बोर, 1 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, 1 अदद खोखा कारतूस .315 बोर 
3.एक अदद होण्डा सिटी कार
4.एक अदद पल्सर मोटर साइकिल

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण

1.  आनन्द कुमार सिंह, प्रभारी स्वाट टीम, आजमगढ़
2. अनिल कुमार मिश्रा, चौ.प्र. बलरामपुर, थाना कोतवाली, आजमगढ़
3.  यशवन्त सिंह, उ0नि0 स्वाट टीम, आजमगढ़
4. का0औरंगजेब खाँ, स्वाट टीम आजमगढ़
5. का0 दिलीप पाठक, स्वाट टीम आजमगढ़
6. का0 अमित सिंह, स्वाट टीम आजमगढ़
7. का0 रंजीत सिंह, स्वाट टीम आजमगढ़
8. का0 सोनू यादव, थाना कोतवाली, आजमगढ़
9. का0 उमेश यादव, सर्वलांस टीम, आजमगढ़
10. का0 यशवंत सिंह तोमर, सर्वलांस टीम, आजमगढ़

No comments:

Post a Comment