(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
रिपोर्ट:सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
बिलरियागंज रविवार की दोपहर एक बजे खेल रहे पांच मासूम बच्चों पर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया । ट्रैक्टर से कुचल कर बच्चे घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है । परिवार के लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते चालक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।दिल दहला देने वाली यह घटना महाराजगंज थाने के कुड़ही गांव में घटी। चालक फरार हो गया । खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और ट्रैक्टर चालक की तलाश में लग गई। बताया गया कि कुड़ही गांव के निषाद बस्ती के बच्चे रविवार की दोपहर लगभग एक बजे घर के सामने खेल रहे थे। उसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेल रहे बच्चों को कुचल दिया। हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से भाग गया। घायल बच्चों को परिवार के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें शिव (11) पुत्र रमेश साहनी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। अन्य घायल चार बच्चे हल्के रुप से जख्मी हुए है । शिव के परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर चालक योगेन्द्र से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। रंजिश के चलते उसने हत्या के इरादे से बच्चों को ट्रैक्टर से कुचल कर मारने का प्रयास किया। था जो घायल हैं और चालक फरार है समाचार लिखे जाने तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई
No comments:
Post a Comment