Wednesday, December 30, 2020

छपरा सुल्तानपुर में सैकड़ों आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने सब्जी मंडी में किया बंद।

छपरा सुल्तानपुर में सैकड़ों आवारा पशुओं को ग्रामीणों ने सब्जी मंडी में किया बंद।

कोतवाल ने ग्रामीणों को फोन पर समझाया की आप जाम नहीं लगायें तब जाकर मानें ग्रामीण चौकी में सौंपा ज्ञापन।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आज़मगढ़। 
सगड़ी तहसील क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव के ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से तंग आकर बुधवार सुबह सैकड़ों के संख्या में लोग इमिलिया पुलिस चौकी पर पहुंचे और प्रदर्शन कर इमिलिया पुलिस चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपकर आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने सैकड़ों आवारा पशुओं को छपरा सुलतानपुर स्थित सब्जी मंडी में बंद कर रखा गया है तो वही  ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने इसकी अजमतगढ़ वीडियो और प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी हम लोग दे चुके हैं। अगर कोई कार्यवाही नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन और चक्काजाम के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इमलिया पुलिस चौकी इंचार्ज भगत सिंह ने बताया कि आप की शिकायतों को हम आगे तक अवगत कराएंगे।
जैसा निर्देश होगा वैसे कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
वही जीयनपुर कोतवाल के मोबाइल नंबर पर फोन आया कि विकास खंड अधिकारी अजमतगढ़ मौके पर नहीं आयेंगे तो हम लोग अजमतगढ़-घोसी मार्ग को जाम कर दिया जायेगा जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी के द्वारा ग्रामीणों को समझाया गया कि आप लोग रोड़ को जाम करेंगे तो आप लोगों के ऊपर मुकदमा दर्ज कर दिया जायेगा। आप लोगों की समस्या को उपजिलाधिकारी को बता दिया गया है जल्द ही उसका निस्तारण कर दिया जायेगा।
इस दौरान मौके पर चंडी सिंह, नन्हे सिंह, फन्ने सिंह, सौदागर सिंह, संतोष सिंह, शुभे सिंह, विक्टर सिंह, पिंकेश सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment