Friday, December 4, 2020

एस डी एम बोले किसी सूरत में किसानों की धान खरीद न हो बाधित।

एस डी एम बोले किसी सूरत में किसानों की धान खरीद न हो बाधित।

धान क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण दिए निर्देश।

गोदाम भरी होने से खरीद बाधित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को भुवना बुजुर्ग धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया एवं सचिव को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि धान क्रय केंद्र की स्थिति चाहे जैसी भी हो किसी भी सूरत में किसानों के धान क्रय बाधित नहीं होना चाहिए।
वही धान क्रय केंद्र पर गोदाम भरे होने के कारण  किसान परेशान है और खरीद बाधित हो रही है। जिसको देखते हुए उप जिलाधिकारी ने आर एम से टेलीफोन पर बात कर तत्काल ठेकेदार से ट्रक मंगाकर गोदाम से धान खाली कराकर किसानों का धान क्रय करने का निर्देश दिया और उन्होंने यह भी बताया कि क्रय केंद्र पर धान खरीदने के लिए बोरियां नही होने से खरीद नहीं हो रही थी। जिस पर उन्होंने सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल बोरी मंगा कर किसानों के धान खरीद करने के निर्देश दिए। इस संबंध में उन्होंने बताया कि पीसीएफ केंद्रों की हालत काफी खराब है। खरीद की स्थिति बहुत अच्छी नहीं दिखाई दे रही है।जिसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को लिखा गया है और खरीद  तेज करने के लिए कहा गया है।

No comments:

Post a Comment