सड़क के गड्ढे में गिरी बाइक चार घायल एक गम्भीर सदर रेफर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ मार्ग पर फल मंडी के सामने सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर जीयनपुर बाजार से सामान खरीद कर घर वापस जा रहे थे कि गड्ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई और मौके पर पलट गई। जिससे चारों घायल हो गए सभी को स्थानीय स्तर पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने एक को अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर कर दिया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है। बाइक पर विक्की 25 पुत्र इसरार निवासी गोरखपुर छोटे पुत्र बुल्ला 45 वर्ष निवासी गोरखपुर जो अपने रिश्तेदार कयूम के घर चुनुगपार जीयनपुर आए हुए थे।लगभग 11:00 बजे दिन में बाइक पर सवार होकर सद्दाम पुत्र कयूम एवं जावेद पुत्र दुल्ले निवासी चुनुगपार के साथ जीयनपुर बाजार में कुछ सामान खरीदने गए थे सामान खरीद कर वापस आ रहे थे कि जीयनपुर फल मंडी के पास लगभग 12 बजे दिन में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें यह चारों घायल हो गए। जिनका स्थानीय स्तर पर इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा है। व जावेद 22 वर्ष को डॉक्टरों ने अजमतगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेज दिया जहां से हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने सदर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है।जहां उसकी हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है ।
No comments:
Post a Comment