ब्यूरो::मनोज चतुर्वेदी।
रिपोर्ट::सर्वेश पान्डेय बिलरियागंज।
आजमगढ़।
जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामिया बदमाश घायल हो गया । वह चार दिन पूर्व अहरौला इलाके में एक पेट्रोल पंप पर हुई लुट में शामिल था ।
पेट्रोल पंप पर हुई लुट में बदमाश चंद्रजीत उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी निवासी हटवा थाना मेहनगर पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है ।उसके पास से एक 32 बोर की पिस्टल ,मौके से खाली व भरे कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद किया गया है
घटना गांधारी क्षेत्र निजामाबाद में बुधवार की रात लगभग नौ बजे निज़ामाबाद व अहरौला पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पुलिस मुठभेड़ में थाना मेहनगर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर चंद्रजीत पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया । इसने अपने साथियों के साथ चार दिन पूर्व अहरौला क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से शाम के समय हथियारों के बल पर लगभग एक लाख की लुट को अंजाम दिया था । इस पर हत्या ,लूट व अन्य संगीन धाराओं के 20 से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं।
No comments:
Post a Comment