अर्नव गोस्वामी की अवैध गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों में आक्रोश तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी रिपब्लिक भारत के एडिटर इन चीफ अर्नव गोस्वामी के साथ महाराष्ट्र में जो पुलिसिया कार्रवाई चल रही है। वह लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ एवं प्राण हथेली पर लेकर निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले भारतीय नागरिकों की स्वतंत्रता पर करारा प्रहार है। किसी भी सरकार द्वारा किए गए इस प्रकार के कुकृत्य को लेकर तहसील सगड़ी के पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय को सौप कर मांग किया की ऐसी सरकार को बर्खास्त किया जाय। जनता की आवाज को मुखर करने वाली पत्रकारिता और पत्रकार का दमन गैर जनोंमुखी एवं अलोकतांत्रिक सरकारों का गुण है। क्या सरकार जनता के पक्ष को दबाना चाहती है। यही नही पत्रकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए अर्नव गोस्वामी को तत्काल रिहा किया जाए तथा अलोकतांत्रिक रवैए की सूचक बन चुकी महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करते हुए महाराष्ट्र पुलिस पर कार्यवाही करने की मांग पत्रकारों ने की। मौके पर जीतबहादुर लाल श्रीवास्तव,राधेश्याम गौड़ ,शरदचन्द्र मिश्रा, प्रताप श्रीवास्तव,जगरनाथ पाण्डेय,राजेन्द्र मौर्य,जितेंद्र यादव,एहतेशाम, वीर सिंह,आदर्श श्रीवास्तव, फहद खान आदि रहे।
No comments:
Post a Comment