Friday, October 23, 2020

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस प्रशासन की अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम। 

महिलाओं को सुरक्षा तथा उनके हकों से संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी गई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित श्री के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर मेें गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी का आयोजन किया गया । 
इस गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव   ने बालिकाओं को सुरक्षा संबंधित जानकारी देकर उन्हें डायल 1090 व 112 के बारे में भी बताया। छात्राओं को दहेज अधिनियम के बारे में बताया।
 व महिलाओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। 
प्रदेश सरकार के इस अभियान के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। सीओ सगड़ी अजय यादव ने कहा कि घर से समूह में चलकर छात्राएं कॉलेज पहुंचे, इससे वह सुरक्षित रहेंगी। साथ ही घर में मौजूद पुत्रों को महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने का संस्कार दें।ताकि वह महिलाओं लड़कियों को अपने परिवार की तरह ही समझे। वही जीयनपुर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।  महिलाओं के साथ बहन बेटियों की सम्मान में ठेस पहुंचाने का काम करने वालों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।बोले यदि कोई भी शोहदा महिलाओं के साथ बदसलूकी करता है तो वो तत्काल इसकी सूचना महिला सुरक्षा हेल्प लाइन नंबर 1090, 1076, व 112 टोल फ्री पर दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचेगी। इस मौके पर प्रबंधक संजय सिंह , गोविंद तिवारी , अध्यापिका मन्जू  ,सुमनलता , प्रेमकला व छात्राओं में  प्रीती मौर्या,नेहा यादव ,अफ्शा बानो ,आरती यादव, शिप्रा, शशिबाला यादव,रिया सिंह ,ज्योति सिंह ,अनुराधा यादव , आदि छात्राएं मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment