बीएलओ को दबंगों ने जड़ा चाटा गाली देकर भगाया।
प्रधान ने की अभद्रता गाली देकर भगाया।
बीएलओ हुए आक्रोशित कार्रवाई न करने पर, कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय भरौली में सुशीला यादव शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। जिनकी ड्यूटी बीएलओ में ग्राम पंचायत देवापार में लगी हुई है। सोमवार को गांव के प्रधान संजय राम ने फोन कर घर पर बुलाए और मतदाता सूची लेकर पढ़ने लगे। प्रधान के भाई और भतीजा बादल ने आपत्ति जनक भाषा का प्रयोग करते हुए चार पाँच थप्पड़ मार दिया। साथ ही प्रधान संजय राम ने गाली और धमकी देकर भगा दिया। वही सरकारी कार्य में बाधा डाला गया है। जिससे में बहुत दुखी हूं ।
जिसको लेकर अजमतगढ़ ब्लॉक के बीएलओ आंदोलित हो गए हैं। उन लोगों का कहना है कि अगर प्रधान संजय राम और उनके भाई भतीजे पर कार्रवाई नहीं होगी तो हम लोग कार्य का बहिष्कार करेंगे।साथ ही आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया मेरे पास कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है। यह प्रार्थना पर एसडीएम सगड़ी को दिया गया है। अगर मेरे पास कोई भी प्रार्थना पत्र आएगा तो कार्यवाही की जाएगी।
No comments:
Post a Comment