Saturday, October 24, 2020

जमीनी विवाद में भतीजा ने ईट से मारकर चाचा की कर दी हत्या।

जमीनी विवाद में भतीजा ने ईट से मारकर चाचा की कर दी हत्या।

जमीन के विवाद में देर रात हुई मारपीट में वृद्ध व्यक्ति की मौत। 

6 लोगों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, दो लोगों को पुलिस ने उठाया।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के बेरमा गांव में जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे के करीब भतीजा ने अपने चाचा को ईट से मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के परिवार ने 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार बेरमा गांव निवासी रामबचन राम पुत्र स्व0 रामदेव उम्र 67 साल का जमीन को लेकर विवाद कई सालों से चल रहा था। जिसकों लेकर कई बार कहा सूनी हो चुका है। शुक्रवार की रात को किसी बात को लेकर फिर विवाद होने लगा और मारपीट में तब्दील हो गई। मारपीट के दौरान रामबचन के भाई का लड़का तीर्थराज पुत्र चंद्रभान उम्र 35 साल ने इसी दौरान ईट से रामबचन के सर पर प्रहार कर दिया। जिसमें उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मारपीट और हत्या होने की सुचना जैसे ही जीयनपुर पुलिस को मिली मौके पर पहुंच कर मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक के परिवार के लोगों ने आरोपी सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ मारपीट और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है तो वही जीयनपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 147/304 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment