Saturday, October 31, 2020

गाजे-बाजे के साथ मुर्तियो का हुआ विसर्जन।

गाजे-बाजे के साथ मुर्तियो का हुआ विसर्जन।
 
मां के जयकारे के बीच भव्य रूप से विसर्जित हुई दुर्गा प्रतिमा।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर बाजार के देवी प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से दोहरीघाट के सरजू नदी में देर शाम किया गया। इसके पूर्व भोर से देवी पांडालों से प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली पर लाद कर हाथी घोड़ा ऊंट के साथ नगर भ्रमण एव शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका नगर वासियो ने स्वागत करते हुए जयकारे लगाए और पुनः अगले वर्ष आने की कामना की। उसके बाद डीजे की धुनों पर युवक नाचते-गाते महाकाली देवी स्थान बैल बाजार जीयनपुर पहुँच कर हवन पूजन के बाद प्रातः 10:00 बजे से 1:00 बजे जीयनपुर नगर भ्रमण कर चौक पर नृत्य का आयोजन दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया गया।
जिसमें विजेताओं को पुरस्कार के रूप में घड़ी पुरस्कार दिए गए। जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी को शांति तरीक़े से मेला को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस दौरान पुलिस पूर्ण रुप से मुस्तैद रही कोतवाल जीयनपुर दल बल के साथ उपस्थित रहे और युवक ढोल ताशे नगाड़े के साथ नाचते गाते दोहरीघाट तक जमकर थिरकते रहे अबीर ग़ुलाल उड़ाते रहे और लोगों ने पुष्प वर्षा व अबीर-गुलाल जमकर उड़ाया। इस दौरान मंगल जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजेश जायसवाल,मुकेश जायसवाल,डब्लू गुप्ता ,सोनू चौरसिया,पवन मोदनवाल, मनीष चौरसिया, भकालू मद्धेशिया ,अरबिंद चौरसिया, हरे कृष्ण जायसवाल आदि लोगों ने मूर्ति विसर्जन में भागीदार बनें।

No comments:

Post a Comment