Monday, October 5, 2020

जान से मारने और 5 लाख की फिरौती मांगने को लेकर मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में रविवार की रात जिला कारागार में बंद पूर्व प्रमुख ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू, समुन्दपुर के प्रधान रिजवान व उसके भाई एहसान और शेरू पुत्र गढ़  जुम्मन, मऊ जनपद के भदीड़ निवासी राम विजय सिंह व दुर्ग विजय सिंह पुत्र गण उदय प्रताप सिंह विजय यादव पुत्र शिव वचन यादव ग्राम हसन पट्टी जीयनपुर, सुरेंद्र यादव पुत्र ईशा यादव ग्राम सभा धुसवा, के ऊपर रणजीत सिंह पुत्र जगदंबा सिंह निवासी धनछुला आजमगढ़ ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। रणजीत सिंह पुत्र जगदंबा सिंह ने अपने तहरीर में लिखा है कि शनिवार की शाम लगभग 5: 45 बजे के करीब संजय कुमार सिंह पुत्र विजय भान सिंह गांव बरसवांं जनपद मऊ के साथ मोटरसाइकिल पल्सर से जीयनपुर  मोहम्मदाबाद रोड पर जा रहा था की चुनुगपार मोड़ पर स्कार्पियो सवार रिजवान अहमद व उसके भाई एहसान उर्फ शेरू, राम विजय सिंह व दुर्ग विजय सिंह पुत्र गण उदय प्रताप सिंह, विजय यादव पुत्र शिव बचन यादव हसन पट्टी, सुरेंद्र यादव पुत्र ईशा यादव ग्राम सभा धुसवा मिले और चारों तरफ से हमें घेर लिया इसके बाद रिजवान व विजय यादव ने हमारे सीने पर पिस्टल सटाकर कहा कि ध्रुव कुमार उर्फ कुंटू सिंह से बात करो और उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से बात कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुश्मन के यहां बैठते हो और बैठना छोड़ दो और 5 लाख रुपये की व्यवस्था करो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment