पोस्टआफिस का सर्वर महीनों से फेल कर्मचारी व जनता परेशान।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी क्षेत्र के अजमतगढ बाजार के उपडाकघर में कई महीनों से सर्वर फेल होने से कोई काम नहीं हो रहा है जिससे आये दिन जनता परेशान होती है और कर्मचारी व एजेंट सब लोग जनता को जवाब देते परेशान हैं।उपडाकघर के पोस्टमास्टर तीर्थराज का कहना है कि सर्वर फेल रहने से कोई काम नहीं हो पा रहा है जिससे हमलोग भी परेशान हैं और जनता का कोई काम नहीं हो पाने से जनता परेशान है। बडेबाबू वरदानी सिंह ने बताया कि पोस्ट आफिस में नेटवर्क सेवा बी एस एन एल और सिफी के द्वारा प्रदान किया जाता है जिसमे बी एस एन एल की सेवा जून 2018 से बाधित है और सिफी के नेटवर्क से पोस्टआफिस का काम चल रहा था जो कि 10अगस्त 2020 से वह भी प्रभावित हो गया है जो कई बार अधिकारियों और संबंधित विभाग को लिखित दिया जा चुका है लेकिन आज तक सर्वर सही नहीं हो पाया जिससे जनता का कोई काम नहीं हो पा रहा है। काम नहीं हो पाने से जनता नाराज होकर झगड़ने लगती है बार बार लिखित शिकायत देने के बाद भी सर्वर ठीक नहीं हो रहा है। पोस्टआफिस के एजेंट श्यामबली, श्यामकुंवर,विजय प्रताप सिंह, प्रेमचंद, सत्यप्रकाश, गीतांजलि, विभा भारती, रेखा देवी, संगीता, सरोज, सविता, कौशल्या, ज्ञानमती सिंह व पूनम मिश्रा सहित क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से सर्वर तत्काल ठीक कराने की मांग की है ताकि जनता का काम समय से हो सके।
No comments:
Post a Comment