Wednesday, October 21, 2020

दो परिवारों के विवाद में चली गोली से मजदूर घायल।

दो परिवारों के विवाद में चली गोली से मजदूर घायल।

घायल व्यक्ति को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए किया रेफर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के हरैया गांव में दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। जिसमें  चली गोली से एक मजदूर गोली लगने से घायल हो गया गांव के लोगों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ लेकर गये जहां डॉक्टर ने घायल व्यक्ति को आजमगढ़ सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरैया गांव निवासी अभिषेक राय पुत्र अरुण कुमार राय और अवनीश राय पुत्र अजय राय के बीच में घर के बटवारे को लेकर दोनों पट्टीदारों में  विवाद होने लगा तो उसी बीच में एक पक्ष के अभिषेक राय द्वारा अवैध असलहे से अपने पट्टीदार के ऊपर फायर कर दिया गया। वही बगल के घर में बिजली बनाने का कार्य कर रहे।
सन्दीप कुमार प्रजापति पुत्र गुप्तारे प्रजापति उम्र 30 साल को पैर के ऊपरी हिस्से में गोली लग गई। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। गांव के लोगों के मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ लें जाकर भर्ती कराया गया। घायल मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। गोली लगने की सुचना ग्रामीणों ने जीयनपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर पुछताछ कर रही है। वही जीयनपुर कोतवाल नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मौके से एक पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिया गया है। अभी तक तहरीर नही मिला है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

No comments:

Post a Comment