Thursday, October 15, 2020

बुजुर्ग की पीटकर हत्या,चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज।

बुजुर्ग की पीटकर हत्या,चार लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज।

परिजनों ने लगाया पुलिस के ऊपर लापरवाही का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में दबंगों का विरोध करने पर बुजुर्ग की पीट कर हत्या कर दी गई। मामले में 4 लोगों के खिलाफ पीड़ित पुत्र ने तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार वह पिछले कई महीनों से पुलिस के यहां सुरक्षा की प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई न ही कोई मुकदमा दर्ज किया गया। 62 वर्षीय राजनाथ गुप्ता रोज की भांति घर के कुछ दूरी पर स्थित अपनी दुकान के बाहर सोये हुये थे कि सुबह मनबढ़ों ने उनके ऊपर गोबर का घोल फेंक दिया। जिस पर उन्होंने विरोध किया और नौबत हाथापाई की आ गई। जिस पर मनबढ़ोंं ने उनको उठाकर पटक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हड़कंप मच गया। पीड़ित पुत्र राजू गुप्ता ने बताया कि प्रधानपति छोटे लाल निषाद की शह पर आए दिन उनको परेशान किया जाता है। दबंग भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। आधी रात को खड़ंजा लगाया जाता है। कभी घर पर चढ़कर गाली गलौज तो मारपीट कर देते हैं। इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वही प्रधान 302 का सजायाफ्ता मुलजिम भी है। लेकिन जमानत पर छूटकर धमकी देता रहता है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए पैसा मांगने लगी जिससे मामला दब गया। इसके चलते मनबढ़ों का हौसला लगातार बढ़ता गया और आज यह घटना घट गयी। पीड़ित पुत्र के द्वारा चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें चंद्रशेखर, हरिलाल, सुभाष व सुधीर के खिलाफ तहरीर दी गई है।

No comments:

Post a Comment