Friday, October 2, 2020

अंडा व्यवसाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

अंडा  व्यवसाई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।

संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के सहारे लटका मिला शव।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के विवेकानंद पब्लिक स्कूल के पास मैनेजर के मकान में किरायेदार रजनीश राय पुत्र उपेंद्र राय उम्र 35 साल निवासी ग्राम जमसर लाटघाट की संदिग्ध परिस्थितियों में अंडा व्यवसाई का पंखा के सहारे झूलते हुए शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने इस बात की सूचना परिजनों और पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वही परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है। जीयनपुर नगर पंचायत के जामे अतुल बनात वार्ड में राजाराम के मकान में किरायेदार के रूप में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। वही पर रहकर अंडा का व्यवसाय करते थे। 30 सितंबर को रजनीश राय की पत्नी अंजली राय के पिता का देहांत होने के कारण अंजलि अपने मायके चली गई थी। घर पर रजनीश राय अकेले थे। रात में किसी समय पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जिससे उनकी मौत हो गई। वही फांसी लगाने का तरीका संदिग्ध होने के कारण लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment