Thursday, October 1, 2020

बलात्कार की क्रूरता से शर्मिन्दा हुआ जीयनपुर समाज सेवी नेहाल मेहदी ने कसबे वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की किया अपील ।

बलात्कार की क्रूरता से शर्मिन्दा हुआ जीयनपुर 
समाज सेवी नेहाल मेहदी ने कसबे वासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की किया अपील ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
अभी हाथरस की बेटी की कहानी फीकी भी नहीं पड़ी थी कि हमारे नगर पंचायत जीयनपुर में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म ने पूरे कसबे को सकते में लाकर खड़ा कर दिया । इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है।
नेहाल मेहदी ने कहा की कसबे की घटना सुनकर चिंता हो रही है की बलात्कारियों का घिनौना,अमानवीय और क्रूर चेहरा हमारे कस्बे में भी मौजूद है। समाज किस दिशा में जा रहा है इस पर हम सभी को विचार करने की आवश्यकता है आज बच्चियाँ अपने गली मुहल्लों में भी सुरक्षित नहीं हैं किसके दिमाग में हैवानियत का गंदा खेल पनप रहा है ये कह पाना मुश्किल है और इसका मुख्य कारण है शिक्षा से दूरी । शिक्षा ना होने के कारण आए दिन इस प्रकार की हैवानियत होती रहती है । ऐसे सभी बलात्कारियों को कानून द्वारा कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए ताकि समाज में उदाहरण बने जिससे दूसरा कोई इस प्रकार की घिनौनी हरकत करना सपने में भी ना सोचे। नेहाल मेहदी ने कहा की जीयनपुर पुलिस टीम बधाई की पात्र है। तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर दिया । हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं की बच्ची जल्द से जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच आए और कस्बे वासियों से गुजारिश है की शांति व्यवस्था बनाए रखें और कानून पर भरोसा रखेँ ।

No comments:

Post a Comment