Tuesday, October 6, 2020

5 लाख रुपये की रंगदारी मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार भेजा गया जेल।

5 लाख रुपये की रंगदारी मामले में एक अभियुक्त और गिरफ्तार भेजा गया जेल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
1.पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –  दिनांक 04/10/2020 को वादी रंजीत सिंह s/o जगदम्बा सिंह निवासी धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र मे प्रतिवादीगण द्वारा वादी को रोककर प्रमुख जी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह से फोन पर बात कराना तथा 5 लाख रुपये की माँग करने के सम्बन्ध में प्रार्थनापत्र दिए थे। प्रार्थनापत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 315/20 धारा 147/149/386/507 IPC पंजीकृत किया गया था ।
2.गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 06/10/2020 को उ0नि0 भगत सिंह मय हमराह का0 दिव्यराज खरवार के थाना हाजा से रवाना होकर इमिलिया में मौजूद था कि जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि अभियुक्त  सुरेन्दर यादव पुत्र ईशा यादव निवासी धुसवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ , अजमतगढ छपरा सुल्तानपुर रोड मन्दिर के बगल में है मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त उपरोक्त को समय 9.30 बजे गिरफ्तार किय़ा गया । 
3.पूछताछ का विवरण- अभियुक्त द्वारा पूछने पर अपना बयान मा0न्यायालय  में देना बता रहा है । 
4.पंजीकृत अभियोग-  मु0अ0सं0 315/20 धारा 147/149/386/507 IPC 
5.आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण- निल
6.गिरफ्तार अभियुक्त-  सुरेन्दर यादव पुत्र ईशा यादव निवासी धुसवा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ ।
7.बरामदगी-  निल ।
8.गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  
1. प्रभारी निरीक्षक श्री नन्द कुमार तिवारी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 भगत सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 
3. का0 दिव्यराज खरवार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ  
9.गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे इनाम घोषित कराने हेतु पूर्व मे रिपोर्ट प्रेषित किया गया है या नही –निल 10.गिरफ्तार अभियुक्त किसी गैंग का सदस्य है तो उसका विवरण – निल

No comments:

Post a Comment