Wednesday, September 9, 2020

सूअरों के आतंक से परेशान नगर पंचायत जीयनपुर की जनता।

सूअरों के आतंक से परेशान नगर पंचायत जीयनपुर की जनता।

समाजसेवी निहाल मेंहदी ने नायब तहसीलदार को पत्रक देकर की कार्यवाही की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पंचायत जीयनपुर के रहने वाले समाज सेवी निहाल मेहंदी ने सूअरों के आतंक को लेकर मंगलवार को सगड़ी तहसील में नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर मांग की की आये दिन सूअर मोहल्लों में आकर गन्दगी कर रहे है। जिससे हम लोग आजिज आ चुके हैं। कई बार हम लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत से लेकर कोतवाली तक कर चुके हैं। फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। सुअर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। विडंबना है कि शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत इस समस्या पर चुप्पी साधे है। आपको बता दे की जीयनपुर नगर पंचायत में बीते कई महीनों से सूअरों का आतंक बढ़ने लगा है।
जगह-जगह झुंड में विचरण करते सुअर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गये है।
वही लोगों की विडंबना है कि शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत जीयनपुर व जीयनपुर कोतवाली इस समस्या पर चुप्पी साधे है। बता दे कि इस संबंध में नगर पंचायत जीयनपुर के समाजसेवी सैयद नेहाल मेंहदी ने कुरैश नगर व आजादनगर के नगरवासियों के साथ मंगलवार को सगड़ी तहसील पर पहुंचकर नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को पत्र देकर तत्काल इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
वही नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने नगरवासियो को आश्वासन दिया की इस संबंध में हम जल्द से जल्द कार्रवाई करेंगे।

No comments:

Post a Comment