Monday, September 7, 2020

जीयनपुर नगर पंचायत की बैठक में हुई नोकझोंक।

जीयनपुर नगर पंचायत की बैठक में हुई नोकझोंक।

जीयनपुर नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में मचा हंगामा चेयरमैन तथा सभासदों के बीच वार्तालाप में होती रही नोक झोक।

निवार्चित तथा नामित सभासदों के बीच मारपीट होने से बचा सभासदों ने किया नामित सभासदों के कारण बैठक को बहिष्कार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय में लगभग 10 महीनों बाद  सोमवार को बोर्ड कमेटी की बैठक चेयरमैन हरिशंकर यादव की अध्यक्षता में प्रारंभ किया गया। जिसमें शासन से नामित सदस्य ज्योति मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह तथा शिवगोपाल जायसवाल के  निर्वाचित सभासद बोर्ड की बैठक में शामिल हुए पर 5 महिलाओं निर्वाचित सदस्यों के पतियों ने कुर्सी घेर कर बैठ गए और अपनी-अपनी पत्नियों को घर पर छोड़ दिया जबकि शासन की मंशा है कि महिलाओं को आगे बढ़ाया जाए और हर जगह बैठक में पत्नियों के बजाय पति ही कुर्सी की शोभा बढ़ाने पहुंच जा रहे हैं। जिससे शासन की मंशा अधूरी रह जा रही है। यही नहीं इतनी महत्वपूर्ण बैठक के बाद भी अधिशासी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे जिस पर लोगों ने सवाल जवाब किया।
निवार्चित सभासदों के पहुंचने के पूर्व नामित सभासद अपनी कौन कौन सी समस्याओं से चेयरमैन को अवगत कराए यह चेयरमैन या नामित सदस्यों के बीच की बात है। परन्तु इन लोगो की कुछ बाते सामने सुनने को मिली जिसे नामित सभासद शिवगोपाल जायसवाल अपनी समस्याओं को नोट करा रहे थे।
इसी बीच निर्वाचित सभासद तथा सभासद प्रतिनिधियो ने हेकड़ी  दिखाते हुए राजाराम सोनकर चंद्रजीत यादव चन्द्र प्रकाश एडवोकेट तथा शाहनशाह ने अपनी वार्डो की जन समस्याओं का निस्तारण न होने से सभासदों को उपेक्षित किया जाने को लेकर जमकर विरोध किया जिस पर चेयरमैन ने सभी का जवाब देते रहे परन्तु उस जवाब का सभासदों को संतोष नहीं मिल पा रहा था। जिसे लेकर  अन्य सभासदों एवं चेयरमैन के बीच जमकर बहस हुई इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत समाचार प्रकाशित करने को लेकर सभासद भड़क गए और सवालों का दौर शुरू हो गया। जिस पर जमकर हंगामा हुआ खैर किसी तरह समझा-बुझाकर चेयरमैन ने सब को शांत कराया। इसी क्रम में एक नामित सभासद द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को उत्तेजित गलत शब्द। का प्रयोग होने से हाथापाई तथा मारपीट होने की भी नौबत आ गई। जिसे चेयरमैन तथा कर्मचारियों ने समझाकर शांत कराया अधिशासी अधिकारी की अनु उपस्थिति तथा इस बोर्ड की बैठक में हंगामा होने के कारण बैठक की कार्यवाही नहीं चल सकी जो निर्वाचित समस्त सभासदों ने इसका बहिष्कार कर विरोध जताया।
ज्ञातव्य हो कि नगर पंचायत द्वारा सभी सभासदों को रजिस्ट्री पत्र द्वारा बैठक कि सूचना दिया गया था। परन्तु चेयरमैन तथा सभासदों के बीच सामंजस्य ना होने से वह सब रजिस्ट्री नोटिस को नहीं लिए परन्तु फिर भी सभी सदस्य बोर्ड की बैठक में शामिल  हुए।

No comments:

Post a Comment