नशे की गिरफ्त मे जीयनपुर की युवा पीढ़ी - नेहाल मेहदी
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर में युवाओं के सुंदर भविष्य को नशा दीमक की तरह चाट रहा है। धूम्रपान व शराब से लेकर नगर पंचायत जीयनपुर मे हेरोइन, गांजा के कारोबार का आज जैसे जाल सा बिछ गया है। नशे का आदी नवयुवक अपने शरीर से ऐसे खेलता नजर आ रहा है, जैसे उसके लिए जीवन का कोई महत्व ही न हो। नेहाल मेहदी ने कहा की नगर में नशीले पदार्थ बेचने वाले गिरोह काफी सक्रिय हो गए है जिसके चलते नगर के युवक नशे की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। गरीब मजदूर तब्का नशे मे इस प्रकार लिप्त है की अपनी कमाई पूरी हेरोईन व गांजे में बर्बाद कर रहा है जिससे वह खुद भी मौत को दावत दे रहा है और समाज को भी तेजी से दूषित कर रहा है। नशे की लत इस प्रकार बढ़ गई है की इसकी जरूरत पूरी करने के लिए युवा चोरी कर के नशीले पदार्थ खदीद रहा है जिससे चोरी और लूट की घटना भी तेजी से बढ़ रही है।
एक आदर्श नगर बनाने के लिए हमें समाज से ऐसी गंदगी को निकलना होगा जिसके लिए नगर का एक एक व्यक्ति जागरूक होकर इस पर रोक लगाने के लिए युवाओ पर नजर रखे ।
नेहाल मेहदी ने कहा की इस प्रकरण पर जल्द ही प्रशासन के आला अधिकारीयों से सम्पर्क करके इस पर अंकुश लगाने के लिए कदम बढ़ाया जाएगा और तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा । आज की युवा पीढ़ी को नशे जैसी गिरफ्त से बचाने की जरूरत है। युवा वर्ग नशे में इतना ज्यादा संलिप्त हो गया है कि वह अपने साथ-साथ देश के भविष्य को भी अंधकार की तरफ ले जा रहा है । यदि समय रहते नशे पर रोक नही लगाई गई तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
No comments:
Post a Comment