पीड़ित परिवार के घर सवरुपुर पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जाना हाल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सवरुपुर गांव में 06 सितंबर को खेत से घास लेकर घर जा रहे लौटू राम पुत्र बहोर राम उम्र 65 साल को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी थी जिसमें पुलिस ने लौटू राम के पुत्र राम प्रकाश भारती की तहरीर पर दो अज्ञात और दो नामजद के ऊपर मुकदमा दर्ज किया था।पर अभी तक 1 सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर लौटू राम का इलाज प्राइवेट हॉस्पिटल मैं वाराणसी में चल रहा है। जहां बेतहाशा पैसा खर्च हो रहा है पर अब तक पीड़ित परिवार को किसी भी प्रकार की मदद नहीं मिली है ।जिसे लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में आलोक प्रसाद पासवान प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाती अनुसूचित जाति ने पीड़ित परिवार को ₹2000000 तत्काल आर्थिक मदद देने एवं आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए। मौके पर मौजूद सीओ सगड़ी अजय कुमार यादव से बात की उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज चल रहा है और पूरे प्रदेश में दलितों की निर्बाध रूप से हत्याएं हो रही हैं एवं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। यहां के सांसद भी अब तक जिले से गायब है वह पहले उन्हें यहां आना चाहिए था पर अब तक सांसद ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। लोकल सांसद जब इस तरह से होंगे तो जनता की जो दुर्गति है वह तो होनी ही है अधिकारी भी अपने मर्जी से चलते रहेंगे हमारे प्रियंका सोनिया और राहुल को यहां की घटना के बारे में जानकारी है। उन्होंने मुझसे कहा कि आप जाकर उनका हालचाल लो हम यहां आए हैं और पीड़ित परिवार से मिलकर हमें यह लगा कि वास्तव में पुलिस ने काफी गलती की है।यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आए दिन दलितों की हत्याएं हो रही हैं अत्याचार किए जा रहे हैं बलात्कार के मामले बढ़ रहे हैं भ्रष्टाचार बढ़ रहा है और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है यह हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में पंकज मोहन सोनकर, महिला जिला अध्यक्ष आजमगढ अनुसूचित जाति निर्मला भारती,राना खातून पंचायत राज उपाध्यक्ष संतोष कुमार,मुकेश राय पीसीसी सदस्य ,अजीत कुमार राय जिला महासचिव, प्रमोद सिंह आदि मौजूद थे इस दौरान नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक कुमार मिश्र कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह सहित दर्जनों भारी संख्या में जगह जगह पुलिस बल तैनात थी।
No comments:
Post a Comment