चौकीदार की पिटाई के मामले में तीन लोग गिरफ्तार भेजें गयें जेल।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अजमतगढ़ के चौकीदार की गुरुवार को हुई पिटाई के मामले में जीयनपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अजमतगढ़ बाजार निवासी शैलेंश चतुर्वेदी सहित 3 लोगों को मार कर कई लोगों ने बुरी तरह से घायल कर दिया था। इस मामले में शैलेंश चतुर्वेदी ने सात नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने शंकर जी तिराहा चौक अजमतगढ़ से प्रिंस कुमार पुत्र अमरनाथ, चुन्नू पुत्र जूठन और धीरज पुत्र गुलाब को पकड़ कर जेल तो भेज दिया है। पर वही पिस्टल से फायर करने वाला बदमाश अभी भी पुलिस के पकड़ से दूर है। बदमाशों के पूरे घटना का सीसी फुटेज वीडियो वायरल हो गया है। जिसमें दो दर्जन बदमाश साथ में पिस्टल लिये दिखाई देते हैं।
इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है।
देखने की बात है।
No comments:
Post a Comment