Tuesday, September 15, 2020

उप जिलाधिकारी ने विपणन केंद्र की जांच कर गोदाम किया सील।

उप जिलाधिकारी ने विपणन केंद्र की जांच कर गोदाम किया सील।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में जीयनपुर के विपणन केंद्र की सरकारी गोदाम की जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अरविंद कुमार सिंह एवं पूर्ति निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव जांच करने पहुंचे जहां पर स्टॉक आदि का मिलान किया एवं कोटेदारों द्वारा उठान किए गए चने के स्टॉक का सत्यापन किया जिसमें सितंबर माह में कुल 33 कोटेदारों ने 157 कुन्तल 75 किलो चने का उठान किया था। सत्यापन के लिए समस्त लेखपालों एवं नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्रा को उपजिलाधिकारी सगड़ी ने क्षेत्र में भेज कर देर शाम तक आख्या के साथ कागजात पेश करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में इस तरह की जांच से कोटेदारों में जहां हड़कंप मचा हुआ है वहीं उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बताया कि बुढ़नपुर क्षेत्र में एक चने की ट्राली पलट गई ।जिस पर चने लदे हुए थे पर ग्रामीणों ने उसे सरकारी चना जो गांव में गरीबों को वितरित करने के लिए दिया जाना था बताया जिस संबंध में पूरे जनपद में जांच की जा रही है।यदि कहीं मिलेगी तो समस्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी उन्होंने गोदाम के अंदर रखे चने की बोरियों का सत्यापन किया स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया एवं गोदाम को सील कर दिया गया।व चाभी स्वयं अपने पास रख ली। इस संबंध में एस एम आई संतोष कुमार यादव ने बताया कि हमारे यहां जो भी उठाने हुई हैं मौके पर अभी जांच की जा रही है और स्टॉक रजिस्टर आदि हमारे यहां कंप्लीट हैं हमारे यहां किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

No comments:

Post a Comment