(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 01 सितम्बर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से तहसील सगड़ी क्षेत्र के अन्तर्गत गांगेपुर मठिया में टूटे हुए रिंग बांध का निरीक्षण किया गया।
घाघरा नदी का जल स्तर नीचे जाने से कटान हो रहा है। तहसील सगड़ी के गांगेपुर मठिया के पास रिंग बांध में आइलैण्ड बन जाने के कारण बंधे की तरफ धारा का डायवर्जन होने से बंधा टूट गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह रिंग बांध जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत द्वारा 10 लाख कूप योजनान्तर्गत आमजन मानस के खेतों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था, यह रिंग बांध सिंचाई विभाग का नही है। उन्होने बताया कि जो धारा बंधे की तरफ आ रही है, उसे पायलिंग करते हुए डायवर्जन करने की कोशिश की जा रही है। रिंग बांध को ठीक कराने के लिए पैसे की कोई कमी नही है। उन्होने बताया कि टूटे हुए रिंग बांध को जल्द ही धारा डायवर्ट कर ठीक करा लिया जायेगा।
सिंचाई विभाग/बाढ़ खण्ड के तकनीकी पर्यवेक्षण में डीसी मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी अजमतगढ़ द्वारा बांध को ठीक कराया जा रहा है। बांध को ठीक कराने के लिए क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत द्वारा सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गुरू प्रसाद, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, सिंचाई विभाग एक्सीयन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment