Saturday, September 5, 2020

सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिये जनपद न्यायालय आजमगढ की भूमि पर स्थित अवशेष 21 दुकानों की नीलामी

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 05 सितम्बर-- प्रभारी अधिकारी नजारत/अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 04, आजमगढ़, सौरभ सक्सेना ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2020-2021 के लिये जनपद न्यायालय आजमगढ की भूमि पर स्थित अवशेष 21 दुकानों की नीलामी दिनांक 01 सितम्बर 2020 एवं 02 सितम्बर 2020 को नियत थी। जनपद न्यायालय आजमगढ कन्टेनमेन्ट जोन मे होने के कारण नीलामी प्रक्रिया स्थगित करते हुए दिनांक 09 सितम्बर 2020 एवं दिनांक 10 सितम्बर 2020 को पूर्व के शर्तां पर नियत की गयी है। इच्छुक व्यक्ति काशन मनी दिनांक 08 सितम्बर 2020 तक जरिये टेण्डर नजारत अनुभाग में जमा कर के नीलामी में भाग ले सकते है। नीलामी से सम्बन्धित विस्तृत सूचना नीलामी से पूर्व जनपद न्यायालय आजमगढ के नजारत अनुभाग से प्राप्त कर सकते है अथवा न्यायालय के वेबसाईट district.ecourts.govt.in/azamgarh पर देख सकते हैं।

No comments:

Post a Comment