मोहर्रम के लिए रियायत की मांग को लेकर समाजसेवी नेहाल मेंहदी ने मण्डलायुक्त को सौंपा ज्ञापन।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आज़मगढ़। कोविड 19 के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने मोहर्रम पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है, वहीं दूसरी तरफ़ मुस्लिम समुदाय के लोग सरकार एवं प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि- मोहर्रम के लिए कुछ रियायत दी जाए, जिससे हम लोग ताज़िया बनाकर चौक पर रखें और अपनी आस्था के अनुसार मोहर्रम की प्रथा को पूरा कर सकें।
इस संबंध समाजसेवी नेहाल मेहदी ने मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कम संख्या में ही जुलूस एवं ताजिया रखने की अनुमति माँगी है।
नेहाल मेहदी ने कहा कि- हम शासन और प्रशासन को आश्वस्त कर रहे हैं कि- कोविड 19 के संबंध में स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करते हुए आयोजन को सम्पादित किया जाएगा। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्रित नहीं होगी, इस बात पर उन्होने मंडलायुक्त से अनुमति माँगी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि- कोविड 19 के दृष्टिगत सरकार की जो भी गाइडलाइन है उसका हम लोग पालन करेंगे।
No comments:
Post a Comment