Monday, August 17, 2020

दो दिनों से लापता किशोरी का शव पोखरे में मिलने से हड़कंप।

दो दिनों से लापता किशोरी का शव पोखरे में मिलने से हड़कंप। 

प्रेम प्रसंग में दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगा कर शव संग लोगों ने सड़क को किया जाम।

16 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में पोखरे के किनारे शव फेका मिला।

युवती के प्रेमी पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप।

आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने सठियांव चौराहे पर पुलिस के खिलाफ की लामबंदी।

आक्रोश देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स बुलाई गई।

अपर पुलिस अधीक्षक के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा गांव में लापता 16 वर्षीया किशोरी की लाश एक पोखरी में बरामद होने के बाद सनसनी मच गई।
किशोरी के मांग में सिंदूर था। प्रेम प्रसंग में किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म व हत्या का आरोप लगा। परिजनों व ग्रामीणों ने
सठियांव चौराहे पर जाम लगा दिया। जिससे आजमगढ़ बलिया राजमार्ग पूरी तरीके से ठप हो गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम समाप्त हो सका।
कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कथित प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है।
बताया जा रहा कि किशोरी का संबंध कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक लड़के से चल रहा था। लड़की के घर के बगल में आरोपी लड़के का ननिहाल है। जहां उसका आना जाना लगा रहता था। ग्रामीणों की मानें तो पांच दिन पूर्व दोनों एक साथ पकड़े गए थे। परिजनों ने उनकी पिटाई भी की थी। इसके बाद शनिवार की रात प्रेमिका के घर प्रेमी एक बार फिर पहुंचा और दोनों फरार हो गए। शनिवार रात से ही परिजन खोजबीन में लगे थे। नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। रविवार को दिन में पुलिस आरोपी युवक को कप्तानगंज उसके घर से पकड़ लिया गया। उससे लगातार पूछताछ जारी थी। तब जाकर देर रात युवक ने कुछ राज खोला। प्रेमी के मुताबिक दोनों एक साथ मरने के लिए पोखरे में कूद गए। इस बीच प्रेमिका डूबने लगी तो उसने बचाने का भरपूर प्रयास किया। असफल होने पर डर के मारे अपने घर भाग गया। पुलिस किशोरी की तलाश करती
इससे पहले ही आज सुबह उसका शव पानी में उतराया मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment