(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
थाना मुबारकपुर आजमगढ दिनांक 11.7.020
पूर्व की घटना - अभियुक्त सारिक उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ पेशेवर शातिर किस्म का अन्तर्जनपदीय चोर एवं लुटेरा है। सारिक उपरोक्त के विरुद्ध जनपद आजमगढ व जनपद गाजीपुर , जनपद वाराणसी में अभियोग पंजीकृत है। जो काफी दिनो से फरार चल रहा था
गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 10.7.020 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ द्वारा वांछित , इनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन में मुझ प्रभारी के नेतृत्व मे उ.नि. कमल नयन दूबे मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा पेशेवर शातिर किस्म का अन्तर्जनपदीय चोर एवं लुटेरा है। सारिक उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर आजमगढ को कटरा टडिया मोह तिराहा से समय 18.35 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद 315 बोर तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण – अभियुक्त सारिक उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर आजमगढ पूछताछ से बताया कि मैं अभी हाल मे ही जनपद वाराणसी से जेल गया था इससे पहले जनपद गाजीपुर के थाना कोतवाली से पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था जिसके उपरान्त उस पर पूर्व में भी 25000.00 रुपये का इनाम जनपद गाजीपुर से घोषित किया गया था थाना जीयनपुर क्षेत्र में अपने साथियो के साथ लूट की घटना को कारित किया था जिसमें मेरे अन्य साथिय़ो की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना जीयनपुर से भी 25000.00 रुपये का पुरस्कार गिरफ्तारी हेतु रखा गया है। गिरफ्तारी की डर से मै फरार चल रहा था। कल मैं घर आया था पुलिस की सक्रियता देखकर किसी सुरक्षित जगह पर भागने की फिराक में था कि पकड लिया गया।
पंजीकृत अभियोग – मु.अ.स. 127/20 धारा 3,25 आयुध अधिनियम
आपराधिक इतिहास - ,, 70/18 धारा 379 IPC थाना मुबारकपुर
,, 229/18 धारा 411 IPC थाना मुबारकपुर
,, 362/19 धारा 356,379 IPC जनपद गाजीपुर कोतवाली
,, 386/19 धारा 3,25 आयुध अधि. जनपद गाजीपुर कोतवाली
,, 388/19 धारा 224 IPC जनपद गाजीपुर कोतवाली
,, 140/19 धारा 392,411 भादवि जीयनपुर
बरामदगी – एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त - 1. सारिक उर्फ मोनू पुत्र मुबारक अली निवासी मोहल्ला कटरा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम – SHO अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर आजमगढ
उ.नि. कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी कस्बा मुबारकपुर
का0 उपेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर , जनपद-आजमगढ़
का. प्रमोद यादव थाना मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़
का. नवीन निश्चल पाण्डेय थाना मुबारकपुर, जनपद-आजमगढ़
का. कमलेश कुमार थाना मुबारकपुर आजमगढ।
No comments:
Post a Comment