Monday, June 8, 2020

विस्थापित ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध सगड़ी तहसील पर किया प्रदर्शन।

विस्थापित ग्रामीणों में कोटेदार के विरुद्ध  सगड़ी तहसील पर किया प्रदर्शन।

कोटेदार को ग्रामीणों ने निलंबित करने की की मांग।

कोटेदार के ऊपर वित्तीय अनियमितता व मारपीट करने का लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेंगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हाजीपुर के विस्थापित ग्राम बाला जानी नई बस्ती जो वर्ष 2005 में घाघरा नदी की चपेट में आने के उपरांत 80 घर की नई बस्ती बनाई गई थी। वर्तमान समय में कोरोनावायरस को देखते हुए एक तरफ जहां शासन प्रशासन द्वारा राशन निशुल्क वितरण कराने के लिए प्रशासनिक अमला लगा हुआ है वहीं दूसरी तरफ विस्थापित ग्राम सभा के कोटेदार रामबली सिंह पुत्र केदार सिंह के द्वारा राशन वितरण के समय कार्ड धारकों को 4 से 5 किलो खाद्यान्न कम दिया जाता है। वही उनके विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की जाती है। हाजीपुर ग्राम सभा में विगत रविवार को राशन वितरण के समय ग्रामीणों के विरोध पर मारपीट हुई जिस पर रौनापार थाने पर ग्रामीणों के द्वारा तहरीर दी गई। वहीं उप जिलाधिकारी सगड़ी के यहां आज ग्रामीणों ने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर सस्ते गल्ले की दुकान को निलंबित करने की मांग। की  उपजिलाधिकारी के अनुपस्थिति मे नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान सुभाष सिंह पटेल उछाहल पटेल प्रमोद अवधेश बृजेश सीताराम राम शरीख रामकेवल चंद्रिका रामानंद सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment