Tuesday, June 16, 2020

एलआईसी अभिकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत।

एलआईसी अभिकर्ता की सड़क दुर्घटना में मौत।


(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र यादव पुत्र रामअवध यादव उम्र 50 साल एल आई सी एजेंट निवासी टड़वा बद्दोपुर थाना जीयनपुर की मौत सुबह घर से बाइक से लगभग 11 बजे निकल कर आजमगढ़ एल आई सी प्रथम कार्यालय जा रहे थे जो लगभग 20 साल से एल आई सी अभिकर्ता है। वेदांता स्कूल के पास बगहीडाढ़ थाना जीयनपुर के पास आजमगढ से आ रही स्विपट डिजायर कार से टक्कर हो गयी। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गयी और कार बुरी तरह से छति ग्रस्त हो गयी। मृतक की पत्नी विद्यावती देवी व एक लड़का अवधेश उम्र 22 साल एव पुत्री महिमा उम्र 15 साल के है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए है। वही  सभी घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment