मालटारी बाज़ार में शटर का ताला तोड़कर, हजारों की चोरी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार में स्थित पुस्तक व गैस से सम्बंधित दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों के माल पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के करसौली गांव निवासी रमाकांत मिश्र पुत्र स्व0 कुबेर मिश्र की सराय सागर मालटारी बाजार में पुस्तक व गैस से सम्बंधित दुकान है। हर रोज की तरह शाम को दुकान बंद करके सभी लोग घर चले गए थे।
बीती रात हौसला बुलन्द चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़कर इन्वर्टर, बैट्री, चार भरे हुए गैस सिलेंडर, तीन डबल चूल्हा, 5 सिंगल चूल्हा व अन्य छोटे मोटे गैस से सम्बंधित हजारों के सामानों को उठा ले गए। रविवार की सुबह शटर का ताला टूटा हुआ और शटर खुला देख बाजार वासियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी होने पर जब रमाकांत मिश्रा ने आकर देखा तो समान गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment