वृक्षारोपण दिवस के अवसर पर उप जिला अधिकारी सगड़ी ने किया वृक्षारोपण ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ जो पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर शेख छागूर अली पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा आज दिनांक 5,6,2020 को अजमतगढ़ ब्लॉक के भटौली इब्राहिमपुर गांव में काली मंदिर व श्री विश्वकर्मा मंदिर पर एसडीएम सगरी प्रियंका प्रियदर्शी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर पूरे तहसील के लोगों को वृक्ष ज्यादा से ज्यादा संख्या में लगाकर पर्यावरण को संतुलित करने की जरूरत है।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष इफ्तेखार आजमी , सत्य प्रकाश शर्मा , अभय सिंह, गोधन शर्मा, जगदीश उपाध्याय वह मंदिर के पुजारी दिनेश तिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस अवसर पर कुल 50 पौधे लगाए गए । वही तहसील मुख्यालय पर उप जिला अधिकारी सगरी ने तहसीलदार हेमंत गुप्ता के साथ तहसील कैंपस में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जिसमें जियनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव सहित तहसील के सभी कर्मचारी वह अधिकारी उपस्थित रहे ।
No comments:
Post a Comment