धुरिया संरक्षण समिति ने बैठक कर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगही डाँड़ के बालचंद धुरिया के आवास पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धुरिया संरक्षण समिति आजमगढ़ इकाई की बैठक शुक्रवार को आहूत की गई ।जिसमें गोंड धुरिया संरक्षण समिति के द्वारा लंबे संघर्षों के बाद प्रदेश सरकार द्वारा धुरिया समुदाय को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने का और न्याय करने का जो आदेश पारित किया उससे गोंड समाज में काफी खुशी की लहर दौड़ गई है।बैठक को सम्बोधित करते हुए बालचन्द गोंड ने कहा कि हम गोंड धुरिया समाज के लोग लंम्बे समय से सरकार से मांग करते चले आ रहे है कि पारदर्शिता के साथ जांच पड़ताल कर कर हमें न्याय दिया जाय पर सभी साबुत होते हुए भी प्रमाण पत्र जारी नही किया जा रहा था। जिसे योगी सरकार ने समझा और आदेश पारित कर समाज को न्याय देने का कार्य किया है। जिसे लेकर बैठक के दौरान धुरिया संरक्षण समिति के अध्यक्ष फागुन लाल गौड़ ने कहा कि यह हमारी लंबी लड़ाई की जीत है और प्रदेश सरकार के मुखिया माननीय योगी जी का हम सभी समाज के लोग धन्यवाद ज्ञापित करते हैं और पूरे पूर्वांचल के आजमगढ़ मऊ बलिया गाजीपुर मिर्जापुर सोनभद्र वाराणसी देवरिया सिद्धार्थनगर बस्ती गोरखपुर महराजगंज जौनपुर मैं जो धुरिया निवास करती करती चली आ रही है वह बार-बार अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र की मांग कर रही थी जिसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ जी ने जो आदेश गोंड जाति को सुगमता पूर्वक प्रमाण पत्र जारी करने का समस्त जिलाधिकारियों समाज कल्याण अधिकारियों को दिया है उससे समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है और लोगों ने प्रदेश सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा की है बैठक के दौरान बालचंद गोंड,फागुन लाल गोंड संजय कुमार गोंड,संदीप कुमार गोंड,दीपचंद गोंड,हरेंद्र कुमार गोंड आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment