Thursday, June 4, 2020

देशी शराब की दुकान में सेंध काटकर चोरी।

देशी शराब की दुकान में सेंध काटकर चोरी।

15 पेटी देशी शराब सेंध काटकर चोर उठा ले गए।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।


आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आंखेंपुर बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान में रात्रि की समय चोरों ने दुकान के पीछे से सेंध काटकर 15 पेटी देशी शराब उठा ले गये।

जानकारी के अनुसार जीयनपुर थाना क्षेत्र के आंखेंपुर बाजार में स्थित देशी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंध काटकर 15 पेटी देसी शराब उठा ले गये। सेल्समैन दिनेश यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी जमीन कपार गढ़ कटिहारी, थाना जीयनपुर जब सुबह दुकान खोलने के लिए गया तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा सामान तितर-बितर था। दुकान के पीछे जाकर देखा तो दुकान में पीछे के दीवाल में सेंध काटकर चोरों द्वारा 4 पेटी 36 डिग्री व 11 पेटी 25 डिग्री टोटल 15 पेटी देसी शराब चोर उठा ले गए। सेल्समैन ने दुकान मालिक सरस्वती देवी के पति शंभू यादव को सूचना दी कि दुकान में चोरी हो गई है। दुकान मालिक ने चोरी की सूचना जीयनपुर पुलिस को दी। वही सेल्समैन दिनेश यादव द्वारा जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी।

No comments:

Post a Comment