अजमतगढ महादेव नगर में मिला कोरोना पाजिटिव मरीज।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के अजमतगढ बाजार वार्ड नम्बर 2 महादेव नगर निवासी राजेँद्र कुमार पुत्र छोटे लाल उम्र 80 साल का कोरोना रिपोर्ट आज पाजिटिव आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेँद्र दस वर्षों से हार्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर आदि रोगों से ग्रसीत थे उनका इलाज डाक्टर विमलेश कर रहे थे। सर्वप्रथम दिनाँक 18 _ 05 _ 2020 को सैंपल निगेटिव आयी थी और वे आजमगढ़ पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में क्वारटिन थे। वहीं से दूसरा सैंपल 01 _ 06 _2020 को गया जिसमें आज रिपोर्ट पाजिटिव आयी । रिपोर्ट आते ही पूरे बाजार सहित क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वही मौके पर पहुंची उपजिलाधिकारी सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी व सी ओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर सहित कोतवाल गजानंद चौबे मौके पर पहुचकर पूरे महादेव नगर को कन्टेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया।
तो वहीं नगर पंचायत के द्वारा पूरे क्षेत्र को सैनिटाइजर किया गया ।
No comments:
Post a Comment