Monday, May 18, 2020

कुत्ते को मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े 7 लोगों का शांतिभंग में हुआ चालान।

कुत्ते को मारने को लेकर दो पक्ष भिड़े 7 लोगों का शांतिभंग में हुआ चालान।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के करेला गांव में कुत्ते को मारने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए जिसके उपरांत दोनों परिजनों में विवाद हुआ पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों से 7 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार 4 दिन पूर्व कुत्ते को मारने की घटना को लेकर दो युवकों में मारपीट हुई थी जिसमें एक पक्ष के द्वारा जीयनपुर थाने पर आज तहरीर दी गई और मेडिकल कराने के लिए अजमतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर गए जहां दूसरे पक्ष के द्वारा मारपीट  की गई। जिस पर एक पक्ष से संजय यादव पुत्र परमहंस यादव उम्र 32 वर्ष, रमाकर यादव पुत्र मुन्नर यादव उम्र 52 वर्ष ,सुभाष यादव पुत्र परमहंश यादव उम्र 45 वर्ष, उमेश यादव पुत्र झिनक यादव उम्र 35 वर्ष व दूसरे पक्ष से राजाराम मिश्रा पुत्र खिलाड़ी मिश्रा उम्र 46 वर्ष , नवनीत मिश्रा पुत्र दयानंद मिश्रा उम्र 30 वर्ष , प्रभाकर मिश्रा पुत्र श्री राम मिश्रा उम्र 26 वर्ष का शांतिभंग में चालान किया गया।

No comments:

Post a Comment