(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी
आजमगढ़।
आजमगढ़ 22 मई-- प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम ने बताया है कि दिनांक 21 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक आजमगढ़ रोडवेज बस स्टेशन पर विभिन्न प्रदेशों/जनपदों से कुल 1414 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर आने वाले प्रवासी मजदूर/यात्रियों में गुजरात से 555, महाराष्ट्र से 427, पंजाब से 95, राजस्थान से 84, दिल्ली से 75, हरियाणा से 98, कर्नाटक से 14, आन्ध्र प्रदेश से 32, उत्तराखण्ड से 1, तमिलनाडु से 11, गौतमबुद्ध नगर/नोएडा से 10, गाजियाबाद से 1, बिजनौर से 1 तथा मेरठ से 10 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं।
इसी क्रम में दिनांक 21 मई 2020 को सायं 6ः00 बजे से आज दिनांक 22 मई 2020 को प्रातः 6ः00 बजे तक रोडवेज बस स्टेशन आजमगढ़ पर विभिन्न राज्यों/जनपदों से कुल 1952 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। जिसमें हरियाणा से 233, महाराष्ट्र से 647, पंजाब से 323, दिल्ली से 221, गुजरात से 384, गोवा से 4, शामली से 3, हैदराबाद से 10, राजस्थान से 26, उड़ीसा से 5, गौतमबुद्ध नगर से 4, गाजियाबाद से 2, बिजनौर से 3, इटावा से 4, तेलंगाना से 23, कानपुर से 11, तमिलनाडु से 1 तथा आन्ध्र प्रदेश से 47 प्रवासी मजदूर/यात्री आये हैं। साथ ही 01 प्रवासी/यात्री नेपाल से आया है।
उक्त सभी प्रवासी मजदूर/यात्रियों को ब्रेकफास्ट व लंच पैकेट उपलब्ध कराया गया एवं उन सभी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उसके बाद उन्हे संबंधित तहसील मुख्यालयों के शेल्टर होम पर भेजा गया। जहां पर उनका पूर्ण विवरण दर्ज कराया जायेगा। इसी के साथ ही तहसील स्तर से राशन किट उपलब्ध कराया जायेगा।
No comments:
Post a Comment