Thursday, April 30, 2026

सगड़ी अधिवक्ता समिति का मतदान व मतगणना 14 मई को।

सगड़ी अधिवक्ता समिति का मतदान व मतगणना 14 मई को।

दूसरे दिन कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर अधिवक्ता समिति के नामांकन के दूसरे दिन कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल 14 मई को होगा मतदान व मतगणना।सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव को लेकर एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक कर विधिवत कार्यक्रम की घोषणा के बाद नामांकन के दूसरे दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद पर जयराम यादव,मंत्री पद पर संतोष राय व सूर्यभान सरोज,कोषाध्यक्ष पद पर राजेश सिंह व वेदप्रकाश शुक्ला,उपाध्याय पद पर सुखदेव दुबे व वीरेंद्र प्रताप सिंह और सहमंत्री पद पर नासिर ने नामांकन दाखिल किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन मणिकेश्वर मिश्रा ने बताया कि 29-30 अप्रैल व 5 मई को नामांकन दाखिल,जांच 6-7 मई,वापसी 8 मई और 14 मई को मतदान व मतगणना की जायेगी। वही चुनाव अधिकारी मुकेश राय ने दूसरे दिन बताया कि कुल आठ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।नामांकन के साथ ही सगड़ी अधिवक्ता समिति के चुनाव का बिगुल बज गया जिसके साथ अधिवक्ता समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद पर चयन को लेकर चर्चा परिचर्चा ने जोर पकड़ा। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल सिंह,वेद प्रकाश राय,आशीष मिश्रा,अजीत यादव,सूर्यभान सरोज,ओंकार नाथ त्रिपाठी,सूर्यभान यादव, संतोष कुमार,सोनू राय,संजय राय,पंकज दुबे,रवि कुमार गौतम,संजय कुमार,अनुराग यादव,ब्रह्मदिन चौबे,राधेश्याम यादव सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

अजमतगढ़ में निकली महिला जन आक्रोश पदयात्रा।

अजमतगढ़ में निकली महिला जन आक्रोश पदयात्रा।

महिलाओं ने सपा कांग्रेस पर जमकर की नारेबाजी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश महिला पदयात्रा महिला आरक्षण विरोध पर सपा कांग्रेस पर जमकर की नारेबाजी। गुरुवार की सुबह 11:00 बजे भाजपा अजमतगढ़ मंडल उपाध्यक्ष नीतू जायसवाल व महामंत्री परितोष जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा मंडल की सदस्यों ने अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में बैठक कर महिला आरक्षण के विरोध पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये वहीं महिलाओं ने खंड विकास से जन आक्रोश महिला पदयात्रा बैनर के साथ निकाली पदयात्रा अजमतगढ़ कस्बा में भ्रमण करते हुए शंकर जी तिराहा होते हुए जीयनपुर मार्ग से गोगा साव भिखी साव प्रतिमा तक पद यात्रा पहुंची वहीं महिलाओं ने जमकर कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के विरुद्ध नारेबाजी की और महिला आरक्षण के विरोध पर आक्रोश व्यक्त किया महिला अधिकारों पर वार सपा कांग्रेस है जिम्मेदार इस दौरान महिलाओं ने कस्बा के महिलाओं सहित लोगों को जागरूक किया परितोष जायसवाल ने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध पर समाजवादी व कांग्रेस पार्टी को विधानसभा चुनाव में अजमतगढ़ की महिलाएं जवाब देगी। इस दौरान मुख्य रूप से नीतू जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष अनीता पटेल रिता साहनी रेखा सिंह मीरा पार्वती सहित दर्जनों की संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Wednesday, April 29, 2026

अजमतगढ़ शादी समारोह में मारपीट,चाकूबाजी में हुई हत्या का अभियुक्त घायल,गिरफ्तार।

शादी समारोह में कूलर की हवा की दिशा बदलने को लेकर हुई मारपीट,चाकूबाजी में हुई हत्या का अभियुक्त घायल,गिरफ्तार।

पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग,आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में लगी गोली।

अवैध तमंचा,जिन्दा,खोखा कारतूस व अन्य साक्ष्य बरामद।

आजमगढ़।शादी समारोह में कूलर की हवा की दिशा बदलने को लेकर हुई मारपीट व चाकूबाजी में हुई हत्या का नामजद अभियुक्त घायल,गिरफ्तार।
 (पुलिस मुठभेड़ में घायल अभियुक्त नीरज निषाद)
आजमगढ़ जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जीयनपुर पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बासूपार-घड़सरा मार्ग पर घेराबंदी की गई।इस दौरान अजमतगढ़ में दिनांक 28.04.2026 को बारात के दौरान हुई हत्या की घटना में शामिल तीन अभियुक्त आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त घायल हो गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है। पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 29.04. 2026 को वादी राजेश निषाद पुत्र पशुराम निषाद निवासी बेलसरी (चैनपुर) पोस्ट टाड़ा जनपद गोरखपुर द्वारा थाना जीयनपुर पर लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 28.04.2026 की रात्रि कस्बा अजमतगढ़ में बारात,शादी समारोह के दौरान कूलर की हवा की दिशा को लेकर विवाद हुआ, जिसमें नीरज निषाद सहित 09 नामजद अभियुक्तों द्वारा मारपीट व चाकूबाजी की गई। घटना में चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा कई लोग घायल हो गए। उक्त तहरीर के आधार पर थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 195/2026 धारा 190/191 (2)/191(3)/115(2)/118(1)/109/103 बीएनएस बनाम 09 नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस मुठभेड़ का विवरण*दिनांक 29/30.04.2026 की रात्रि में प्राप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विनय कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुबारकपुर तिराहे से बासूपार मार्ग पर घेराबंदी की गई। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु वे भागने लगे तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। घायल अभियुक्त को समय करीब 00:20 बजे पुलिस हिरासत में लेकर उपचार हेतु जिला अस्पताल आजमगढ़ भेजा गया।
गिरफ्तार/घायल अभियुक्त:
नीरज निषाद पुत्र रामसुफल निषाद निवासी मोहल्ला इन्दिरा नगर कस्बा अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 18 वर्ष (दाहिने पैर में गोली लगने से घायल।
फरार अभियुक्त:
1.आशीष निषाद पुत्र श्रीकांत निषाद
2.सोनू निषाद पुत्र जितेन्द्र निषाद निवासीगण मोहल्ला इन्दिरा नगर कस्बा अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
*बरामदगी:
➡ 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
➡ 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
➡ 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
*पूछताछ/अपराध का तरीका:*
पूछताछ में घायल अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर बारात में हुए विवाद के दौरान मारपीट में शामिल था, जिसमें चाकू लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए तथा प्रयुक्त हथियारों को अपने सहयोगियों के पास छुपा दिया। पुलिस द्वारा पकड़ने का प्रयास करने पर बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की गई।
*पंजीकृत अभियोग:
मु0अ0सं0 195/2026 धारा 190/191(2)/191(3)/115(2)/118(1)/109/103 बीएनएस थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।
मुठभेड़ उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27(1) आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई।
*पुलिस टीम में:*
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह, उ0नि0 अजय यादव, उ0नि0 अमित कुमार वर्मा, हे0का0 केश्वेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 संदीप यादव, का0 अवधेश कुशवाहा, का0 शैलेश यादव, का0 बुटाई शाह, का0 विश्वास चौधरी, का0 संदीप सोनकर, का0 कुन्दन कुमार सहित अन्य पुलिस बल थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़।

बदला मौसम का मिजाज तेज आंधी संग बारिश,चार बजे ही छाया घना अंधेरा।

बदला मौसम का मिजाज तेज आंधी संग बारिश,चार बजे ही छाया घना अंधेरा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी बुधवार को चार बजे दिन में ही मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को चौंका दिया। तेज आंधी के साथ शुरू हुई घनघोर बारिश ने जहां भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत दी,अचानक बदले इस मिजाज ने लोगों को सहमा दिया।शाम के समय ही आसमान में काले बादल इस कदर छा गए कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं।जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। अचानक आई इस आंधी और बारिश के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। बारिश शुरू होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि तेज हवा और अंधेरे के चलते कुछ समय के लिए जन जीवन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह अचानक मौसम बदलने से जहां गर्मी से राहत मिली वहीं तेज आंधी और अंधकार ने भय का माहौल भी बना दिया।

नवनियुक्त कोतवाल विनय सिंह ने कहा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

नवागत कोतवाल विनय सिंह ने संभाला जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार।

नवनियुक्त कोतवाल विनय सिंह ने कहा क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नवागत प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने संभाला जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार।नवनियुक्त कोतवाल ने बुधवार को जीयनपुर कोतवाली का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वह कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कानून व्यवस्था संबंधी कार्य शैली की सराहना की जाती रही है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद कोतवाल विनय कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि क्षेत्र की जनता को निष्पक्ष,पारदर्शी और संवेदनशील पुलिसिंग का अनुभव कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अपराध पर लगाम कसने का संकल्प लिया। जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान करना उनका लक्ष्य है। महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति जैसे मामलों में विशेष कार्ययोजना बनाई जाएगी। बुधवार को जीयनपुर कोतवाली में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह के दौरान पुलिस स्टाफ के साथ बैठक हुई। इसमें कोतवाल विनय कुमार सिंह ने टीम वर्क और अनुशासन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास की डोर को मजबूत किया जाएगा। इससे अपराध नियंत्रण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी।नवागत कोतवाल ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। शराब माफिया,भू माफिया,पशु तस्कर,अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार,बॉडी मसाज पार्लर,होटलों में चल रहे देह व्यापार और छेड़छाड़ जैसे मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए गश्त प्रणाली को अधिक सक्रिय और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाएगा। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासियों ने नए कोतवाल के आगमन का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण होगा और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार आएगा और रोज रोज रोड जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

शादी की खुशियां मातम में बदली सिंदूरदान से पहले हुई मारपीट,एक की मौत तीन घायल।

शादी की खुशियां मातम में बदली सिंदूरदान से पहले हुई मारपीट,एक की मौत तीन घायल।

बिना विवाह के बारात बैरन वापस लौटी,लड़की के घर मातम पसरा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड नंबर 8 में मंगलवार को गोरखपुर जिले के बेलसरी (चैनपुर) से राम गोविंद साहनी पुत्र परमानंद साहनी की बारात आईं थीं। जिसमें संगीता साहनी पुत्री रामचन्दर साहनी की शादी की रस्में में चल रही थी। हंसी खुशी से पर्चन का कार्यक्रम संपन्न हुआ इसके बाद बारातियों ने जलपान किया। जयमाल की रस्मों के दौरान कुलर को इधर- उधर करने में कहा सुनी हो गई, बुद्धजीवियों के समझाने बुझाने के बाद जयमाल का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। मामला शांत चल रहा था। दूल्हा शादी के लिए अंदर गया था। बाराती खाना खा रहे थे। जयमाल के दौरान हुई कहां सुनी विवाद को लेकर 12 बजे रात्रि को घराती बाराती में फिर कहा सुनी हो गई और मारपीट होने लगी वही लाठी डंडा चाकू से भी हमला हुआ। जिसमें बाराती पक्ष से आमीर चंद्र साहनी उम्र 26 वर्ष पुत्र मिठाई लाल साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। दूल्हा के गांव का ही रहने वाला था।वहीं बाराती पक्ष से ही राजकुमार साहनी उम्र 22 वर्ष पुत्र परशुराम साहनी, अभिलाष साहनी उम्र 21वर्ष पुत्र प्रहलाद, साहिल यादव उम्र 25 वर्ष पुत्र तारकेश्वर यादव निवासी बेलसरी (चैनपुर) पोस्ट टाड़ा, जनपद गोरखपुर के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा है। मौत की जानकारी होते ही शादी  के लिए बैठा दूल्हा राम गोविंद साहनी उठकर चल गया बिना सिंदूर दान के ही बारात बैरन वापस लौट गई। वही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पूरे मोहल्ले में सन्नाटा फैला हुआ है। लड़की संगीता साहनी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। परिजनों में मातम छाया हुआ है। रिश्तेदार भी गम में डूबे हुए हैं। पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।
---------------------------------------
लड़की की मां की पहले ही मौत हो चुकी है। 

सगड़ी। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर पंचायत के इंदिरा नगर वार्ड में संगीता की माता की पहले की मौत हो चुकी है। पिता रामचंद्र सूरत रहकर बच्चों के रोजी-रोटी का प्रबंध करते थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। लेकिन  शादी के दौरान घटना होने से पूरा परिवार गम जदा है। पुलिस ने लड़की के पिता सहित अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोगों का कहना है कि अजमतगढ़ में बारात के दौरान ऐसी पहली घटना हुई है। 
________________________
मौके पर तैनात की गई पुलिस। 

सगड़ी। 
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड में शादी के दौरान हुई मारपीट को लेकर इतिहात के तौर पर मौके पर पुलिस बल के जवान तैनात हैं ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे।
________________________
आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए  गठित की गई पुलिस टीम: चिराग जैन

सगड़ी।
नगर पंचायत अजमतगढ़ के इंदिरा नगर वार्ड में बारात के दौरान हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत और अन्य तीन लोगों के घायल होने को लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित की है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Monday, April 27, 2026

जीयनपुर कोतवाली में 51 नए रिक्रूट सिपाहियों का हुआ स्वागत।

जीयनपुर कोतवाली में 51 नए रिक्रूट सिपाहियों का हुआ स्वागत।

क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने ली बैठक जवानों को कर्तव्य व अनुशासन का पढ़ाया पाठ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में सोमवार को ट्रेनिंग पूर्ण कर आए 41 रिक्रूट सिपाही व 10 महिला रिक्रूट सिपाहियों का औपचारिक स्वागत करते हुए परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने की जिसमें उन्होंने सभी नवागत जवानों से परिचय प्राप्त कर उनके हाल-चाल की जानकारी ली और पुलिस सेवा के दायित्व,अनुशासन तथा जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया।इस दौरान कोतवाल राजकुमार सिंह,चौकी प्रभारी अजमतगढ़ अजय यादव,चौकी प्रभारी इमिलिया अमित तिवारी सहित थाना व कोतवाली के अन्य दरोगा, दीवान व सिपाही मौजूद रहे। बैठक में नव नियुक्त जवानों को थाने की कार्यप्रणाली,क्षेत्रीय व्यवस्था और ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।साथ ही यह भी बताया गया कि ट्रेनिंग के बाद थाने पर ज्वाइन करने वाले सिपाहियों के साथ इस प्रकार की परिचयात्मक बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाती है।जिससे वे बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें इस दौरान सभी तैनात पुलिस के जवान मौजूद रहे।

सामाजिक न्याय के सच्चे सिपाही थे डॉ.भीमराव अंबेडकर::ओमप्रकाश राजभर।

सामाजिक न्याय के सच्चे सिपाही थे डॉ.भीमराव अंबेडकर::ओमप्रकाश राजभर।

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में ओमप्रकाश राजभर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को किया नमन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कपारगढ़ (तिवारी पट्टी) में बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज्यमंत्री ओमप्रकाश राजभर देर शाम करीब 9:00 बजे पहुंचे और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर, महात्मा गौतम बुद्ध,फूलन देवी सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शिक्षा,समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ‘पिंटू’ ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में सच्ची बराबरी संभव है। कार्यक्रम में डॉ.एच. एन.पटेल विधायक सगड़ी,वंदना सिंह पूर्व विधायक,अश्वनी कुमार पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा, शंकर यादव पूर्व प्रत्याशी,अब्दुल वहाब ग्राम प्रधान, रामवृक्ष गौतम,जनार्दन राव,अर्जुन देव,अर्जुन कुमार, अजय प्रियदर्शी,सूर्यानाथ यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बंद घर का दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर,लाखों का माल किया पार।

बंद घर का दरवाजे का ताला तोड़ घर में घुसे चोर,लाखों का माल किया पार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर निवासी शबाना खातुन पत्नी स्व० रफीउल्लाह के मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने नगदी सहित लाखों रुपए का जेवर चुरा ले गए। परिवार के लोग घर में ताला बंद कर बाहर रहते थे। जानकारी होने पर सोमवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खालिसपुर निवासी शबाना खातुन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उनके परिवार के लोग एक साल से इस समय आजमगढ़ में रहते हैं। और देवर और उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ घर के बगल में मकान बना कर रहती हैं और हम लोग बच्चों के साथ बाहर रहते है। 26,27 अप्रैल की रात्रि में चोर मकान का अगला दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे और अलमारी में रखा सोने और चांदी के जेवरात व नगदी रुपये चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना की जानकारी हमारे देवर के लड़के ने दिया।वही घर में लगा सीसी टीवी कैमरा बंद था। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है। वही मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच करने में जुटी हुई थी।

Friday, April 24, 2026

सरकारी बस का तोड़ा शीशा चार अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

सरकारी बस का तोड़ा शीशा चार अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर सरकारी बस का ईंट मारकर चार अज्ञात लोगों ने तोड़ा शीशा चालक की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बाग खालीस बाजार के समीप सिविल लाइन डिपो गोरखपुर प्रयागराज सरकारी बस का चार अज्ञात लोगों ने ईट से मारकर शीशा तोड़ दिया जिस पर चालाक लाल बहादुर यादव पुत्र जीत नारायण यादव निवासी निबी गहवार विंध्याचल मिर्जापुर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर दी कि गोरखपुर से प्रयागराज जाते समय ईट से सरकारी बस का शीशा तोड़ने का चार अज्ञात पर आरोप लगाया जीयनपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 324/1,351/3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच 
व तलाश में जुट गई।

जीयनपुर पुलिस ने नौ पर दर्ज किया मुकदमा,घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप।

जीयनपुर पुलिस ने नौ पर दर्ज किया मुकदमा, घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप जीयनपुर पुलिस ने नौ पर दर्ज किया मुकदमा। चुनुगपार निवासी मोहमद मेराज पुत्र अली शेर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि साबिर अली पुत्र अख्तर,नासिर अली पुत्र अख्तर,डब्लू पुत्र नेसार अहमद,समीर पुत्र साबिर अली,जया पुत्री निसार, औरंगज़ेब पुत्र मंजूर,मुन्ना पुत्र मंजूर,लाला पुत्र गुलाम अहमद और अख्तर पुत्र अज्ञात निवासी चुनुगपार ने गाली गलौज देते हुए घर में घुसकर मारपीट की और जान मारने की धमकी दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने नौ पर भारतीय न्याय संहिता धारा 3/5,115/2,352, 351/3,333 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का महिला ने लगाया आरोप,मुकदमा दर्ज।

जीयनपुर पुलिस ने आठ नामजद अन्य अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा।

घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का महिला ने लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का महिला ने लगाया आरोप जीयनपुर पुलिस ने आठ नामजद व अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा।
अजमतगढ़ कस्बा के सुभाष नगर निवासी बिंदु देवी पत्नी रामविलास ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भतीजा सत्यम यादव को रतन पुत्र गोविंद सत्यम पुत्र राजकुमार सुंदरम पुत्र राजकुमार प्रियांशु पुत्र राजू शुभम पुत्र गोविंद विवेक पुत्र संजय दीपक पुत्र संजय निवासी जानकीपुरम और चंचल सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर और अज्ञात ने गाली गलौज देते हुए मारा जान बचाने घर में भाग गया तो घर में घुसकर मारपीट की और जान मारने की धमकी दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने आठ नामजद और अज्ञात पर भारतीय न्याय संहिता धारा 3/5,115/ 2,352,351/3,333 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

दुर्घटना में युवक की मौत मचा कोहराम, बाजार वासियों ने बैरियर लगाने की की मांग।

दुर्घटना में युवक की मौत मचा कोहराम, बाजार वासियों ने बैरियर लगाने की की मांग।

शिवा नर्सिंग होम से मुबारकपुर तिराहे तक आये दिन होती है दुर्घटना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के डाक बंगले के पास बीती रात करीब 11 बजे दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक हृदय विदारक हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मुफीद 25 वर्ष, पुत्र शब्बीर नगर पंचायत जीयनपुर के आजाद नगर वार्ड का निवासी था। परिजनों के अनुसार,मुफीद बागखालिस बाजार में किसी दुकान पर सामान पहुंचाकर वापस घर लौट रहा था। घर से महज आधा किलोमीटर पहले ही वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पिता शब्बीर, मां तैबुनिशा और भाई आफताब अहमद समेत पूरे परिवार में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सत्यम यादव 25 और हिमांशु यादव 26 निवासी महाराजगंज थाना महराजगंज घायल हो गए दोनों को सदर भेज दिया गया। मृतक 6 भाई एक बहन है। मृतक 06 भाइयो में सबसे छोटा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई आफताब ने अज्ञात ट्रेलर और बाइक सवारों के खिलाफ लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने पर कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।         (मृतक मुफीद अहमद की फाइल फोटो)
स्थानीय निवासियों द्वारा रात में सड़क पर तत्काल बैरियर लगाकर वाहनों के स्पीड को कम करने की गुहार लगाई है जिससे कि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस स्थान पर जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती तब तक बैरियर के द्वारा ही ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जाना आवश्यक है।

Wednesday, April 22, 2026

आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा इंजीनियर सुनील यादव।

आवाज दबाना लोकतंत्र के लिए खतरा इंजीनियर सुनील यादव। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

::-रिपोर्ट मनीष कुमार पान्डेय आजमगढ़::-

आजमगढ़। 
आजमगढ़ जिले के समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए सपा नेता इंजीनियर सुनील कुमार यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनकी आवाज़ को दबाने के उद्देश्य से पहले उनका सोशल मीडिया पेज सस्पेंड किया गया और फिर बिना किसी पूर्व सूचना या सुनवाई के उसे डीएक्टिवेट कर दिया गया। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। इंजीनियर सुनील यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक छात्र के लिए सवाल पूछना आवश्यक होता है, उसी तरह सरकार की नीतियों पर सवाल उठाना विपक्ष का कर्तव्य है। यदि किसी नीति में खामियां हैं या उससे समाज का कोई वर्ग प्रभावित हो रहा है, तो उस पर आवाज़ उठाना लोकतंत्र को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में उनके सोशल मीडिया पेज से एक लाख से अधिक लोग जुड़े थे। हाल ही में उन्होंने कुछ राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर पोस्ट साझा किए थे, जिसके बाद अचानक उनका पेज सस्पेंड कर दिया गया। उनका दावा है कि 24 घंटे के भीतर बिना किसी ठोस कारण के उनका अकाउंट पूरी तरह से डीएक्टिवेट कर दिया गया, जबकि उनके पोस्ट में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या नियमों का उल्लंघन करने वाली भाषा का प्रयोग नहीं किया गया था। इंजीनियर सुनील यादव ने कहा कि उन्होंने अपने पोस्ट के माध्यम से सरकार की नीतियों, मीडिया की भूमिका और विभिन्न घटनाओं पर सवाल उठाए थे। साथ ही उन्होंने हिंसा के खिलाफ भी लोगों से संवैधानिक तरीकों से अपनी बात रखने की अपील की थी। इसके बावजूद उनके अकाउंट पर कार्रवाई की गई, जिससे यह संदेह उत्पन्न होता है कि किसी संगठित तरीके से उनके पोस्ट को रिपोर्ट कराकर यह कदम उठवाया गया। हालांकि, उन्होंने किसी विशेष संस्था या व्यक्ति का नाम लिए बिना संकेत दिया कि यह किसी “आईटी सेल” की रणनीति हो सकती है, जिसे उनके विचारों से आपत्ति थी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना ठोस प्रमाण के किसी पर सीधा आरोप लगाना उचित नहीं होगा। इतना ही नही उन्होंने मीडिया की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मीडिया को केवल सत्ता पक्ष ही नहीं, बल्कि विपक्ष की आवाज़ को भी समान रूप से जनता तक पहुंचाना चाहिए। यदि मीडिया एकतरफा हो जाएगी, तो लोकतंत्र कमजोर पड़ जाएगा। ओम प्रकाश राजभर से जुड़े एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने तीखा पलटवार किया और कहा कि जो व्यक्ति अपने ही समाज का सम्मान नहीं कर सकता, उसके बारे में चर्चा करना समय की बर्बादी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजभर अक्सर बिना सोचे-समझे बयान देते रहते हैं। इंजीनियर सुनील यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह अपनी आवाज़ उठाना बंद नहीं करेंगे, चाहे उनके सामने कितनी भी बाधाएं क्यों न आएं। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा जिला अध्यक्ष हवलदार यादव और दलित नेता अजीत राव भी मौजूद रहे।