Saturday, November 29, 2025

दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत।

दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अजमतगढ़ घोसी राजमार्ग पर मेघई गांव के पास दो बाइक सवारों की शुक्रवार की रात में लगभग आठ बजे आमने-सामने टक्कर हो गई। इस जबरदस्त टक्कर में एक युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को मृतक के स्वजनों ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।जीयनपुर कोतवाली के ब्रह्मौली ध्यान हरैया निवासी विपिन कुमार ने शनिवार को जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि मेरा भाई रामदरस उम्र 25 वर्ष अपनी स्पलेंडर बाइक से घर आ रहा था। अजमतगढ़ बाजार से आगे मेंघई गेट के पास एक पल्सर चालक तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उसे टक्कर मार दिया। जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।बाइक गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। रात में ही हम लोग इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जा रहे थे रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की विधिक  कार्रवाई की जा रही है।

जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी के घर चस्पा की 82 की नोटिस।

जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने फरार आरोपी के घर चस्पा की 82 की नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपी के घर 82 की नोटिस की चस्पा। न्यायालय के आदेश पर फरार आरोपित न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर फरार चल रहे आरोपी कैश उर्फ वैश पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी राजीव नगर कस्बा नगर पंचायत अजमतगढ़,कोतवाली जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के घर पहुंच कर लाउडस्पीकर से उद्घोषणा कर गवाहों के समक्ष धारा 82 की नोटिस चस्पा की साथ ही गांव में डुग्गी मुनादी भी कराई गई।वही फरार आरोपी के ऊपर धारा 34,323,504,452,506, 307,325 के तहत मुकदमा पंजीकृत है।जिसमें अभी तक जमानत नहीं कराया है और फरार चल रहा है। उसके खिलाफ दिनांक 29 नवंबर 25 को गैरजमानती वारंट की कार्यवाही का आदेश हुआ था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में स्थानीय कोतवाली जीयनपुर के अजमतगढ़ चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव व कांस्टेबल बिंद्रेश गौड़,राजेश यादव,प्रेमहंस यादव सहित पुलिस कर्मियों ने आरोपी के घर जाकर नोटिस चस्पा किया और गांव में घूम-घूम कर उसके हाजिर होने के लिए मुनादी कराई और न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

Tuesday, November 18, 2025

शातिर पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अपराधी पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार।

शातिर पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अपराधी पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार।

अभियुक्त के विरुद्ध जनपद वाराणसी और गाजीपुर, प्रयागराज,आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी,गैंगेस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज है।

अवैध असलहा,कारतूस,मोटरसाइकिल व छिनैती के सोने की चेन बरामद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ शहर कोतवाली पुलिस ने शातिर पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अपराधी पिन्टू उर्फ अशोक पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार।बुधवार को समय लगभग 00:29 बजे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग एवं रात्रि गश्त के दौरान एक शातिर अपराधी से मुठभेड़ हुई। पुलिस कार्रवाई में अभियुक्त पिन्टू उर्फ अशोक, निवासी भिटारी थाना लोहता जनपद वाराणसी के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद वाराणसी,गाजीपुर, प्रयागराज,आजमगढ़ सहित कई अन्य जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एवं अन्य गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज है। घटना का विवरण, चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दिनांक 08.11.2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में हुई चैन-छिनैती में शामिल अपराधियों में से एक अवैध असलहे के साथ मोहती घाट के पास अंधेरे में छिपा हुआ है और शहर में बड़ी घटना करने की फिराक में है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रणनीतिक घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद मोहती घाट की तरफ से आ रही एक संदिग्ध मोटर साइकिल को रोकने का प्रयास किया गया,जिस पर सवार व्यक्ति ने पुलिस को देखते ही वापस मुड़कर भागने की कोशिश की तथा वाहन फिसलकर गिर गया।  अभियुक्त द्वारा अपने आप को घिरता देख पुलिस बल पर जान से मारने की नीयत से लगातार दो फायर किया गया।आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई नियंत्रित फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।अभियुक्त को घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल आज़मगढ़ भेजा गया।

गैंगस्टर अपराधी की अवैध संपत्ति कुर्क,पुलिस-प्रशासन ने कराई मुनादी।

गैंगस्टर अपराधी की अवैध संपत्ति कुर्क,पुलिस-प्रशासन ने कराई मुनादी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अबु तालिब की अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया। मंगलवार को जीयनपुर एवं बिलरियागंज थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन और जिला मजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार के आदेश पर यह कार्रवाई की।अबु तालिब पुत्र हसन रजा उर्फ झिनकू निवासी नसीरपुर,थाना बिलरियागंज,जनपद आजमगढ़ पर गंभीर आरोपों में कई केस दर्ज हैं। वह लंबे समय से अपराध जगत में सक्रिय बताया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस का आया बयान पुलिस ने बताया कि अबु तालिब ने अपराध से अर्जित धन से अपनी माता उम्मतुन निशा के नाम पर 56 कड़ी जमीन खरीदा था। इस जमीन को गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम-1986 की धारा 14(1) के तहत जब्त किया गया है। नायब तहसीलदार रंजीत बहादुर सिंह ने कहा कि गैंगस्टर द्वारा अपराध से कमाए गए धन से अपनी माता उम्मतुन निशा के नाम से खरीदी गई जमीन को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जब्त कर लिया गया है। साथ ही आरोपी की अन्य संपत्तियों की जांच भी की जा रही है। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह,बिलरियागंज थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे सहित पुलिस बल मौजूद था।

वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता पद यात्रा का आयोजन।

वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता पद यात्रा का आयोजन।

भारतीय जनता पार्टी एकता यात्रा सामाजिक सद्भाव की दृष्टि से किया गया है।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एकता पदयात्रा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में किया गया।भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर इस एकता यात्रा का आयोजन सामाजिक सद्भाव की दृष्टि से किया गया है। जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग की उपस्थित रहे। यह पदयात्रा कादीपुर रौनापार से आरंभ होकर बघावर तक की गई। शुरुआत में वल्लभभाई पटेल के चित्र पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह आदि ने माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत कार्यकर्ताओं के साथ किया। समापन बघावर में हुआ। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने लोगों को सम्बोधित किया। कहा कि भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता यात्रा का उद्देश्य की हम सभी एकजुट बन कर रहे।जातियों में ना बटे उनका सपना यही था कि हम जातियों में ना बटकर सिर्फ हमारी जात हिंदुस्तान रहे इसी लिए हम अपना नाम निरहुआ हिंदुस्तानी रखे हुए हैं। जितना सम्मान उनको मिलना चाहिए उतना सम्मान तत्कालीन पार्टी ने नहीं दिया। इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री के निर्देश पर पूरे देश में इस यात्रा का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल के सम्मान में किया जा रहा है।यात्रा में सारे कार्यों की जिम्मेदारी सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह ने किया।जो लगातार जनसंपर्क में बनी रही। जिसमें जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजबहादुर सिंह ने किया।इस अवसर पर घनश्याम पटेल,अरविन्द जायसवाल, दिवाकर सिंह,बंदना सिंह,संतोष सिंह टीपू,मंडल अध्यक्ष गण मनोज श्रीवास्तव,सुधीर राय,प्रेम भूषण सिंह,बीरेंद्र पटेल,प्रेम प्रकाश राय,देवेन्द्र सिंह,मनीष मिश्रा,त्रिपुरारी पाठक,अंजना सिंह,पारितोष जायसवाल, विवेकानंद सिंह मुन्ना,यश सिंह,रवि राय,आनंद सिंह, कैलाश राय,चन्द्रशेखर सिंह आदि सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

जिया राय ने पच्चीसवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।

जिया राय ने पच्चीसवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी जिया राय ने 17 से 18 नवंबर 25 को हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित पच्चीसवीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक।उन्होंने टीम महाराष्ट्र के लिए 100 मीटर बटरफ्लाई में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता। टीम महाराष्ट्र टूर्नामेंट की उपविजेता रही। इस टूर्नामेंट में कुल अट्ठाईस टीमों ने भाग लिया था। यह कार्यक्रम जीएमसी बालयोगी एक्वाटिक सेंटर, हैदराबाद में भारतीय पैरालंपिक समिति की देखरेख में पैरा स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित किया गया है। जिया राय ने इससे पहले क्रमशः बैंगलोर,उदयपुर ग्वालियर और पंजिम में आयोजित नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप 2021, 2022, 2023 और 2024 में 200 मीटर फ्री स्टाइल,100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था। तैराक के प्रदर्शन को अंतर्राष्ट्रीय तैराकी चैम्पियनशिप के लिए चयन के लिए गिना जाएगा।सुश्री जिया राय विकलांगता 2023 के राष्ट्रीय पुरस्कार,प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबी) 2022, उत्तर प्रदेश विकलांगता पुरस्कार 2021,शिवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड (यूएसए) और डॉ, टेम्पल ग्रैंडिन अवार्ड (यूएसए) की प्राप्तकर्ता हैं।

Monday, November 17, 2025

ईश्वर के चरणों में प्रणाम करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाता है=चिदंबरानंद

ईश्वर के चरणों में प्रणाम करने से भक्त के सारे कष्ट दूर हो जाता है=चिदंबरानंद 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के लाटघाट बाजार में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए स्वामी चिदम्बरानंद ने कहा कि प्रभु के चरणों में शीश नवाने से भक्त के सारे दुख दूर हो जाते हैं।प्रभु की भक्ति का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि जो निश्चल भाव से प्रभु के चरणों में अपना सर्वस्व निसार कर देता है उसके सारे कष्ट और क्लेश परमात्मा क्षण भर में दूर कर देता है।भगवान श्री कृष्ण के मथुरा जाने का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि गोपिया श्री कृष्ण की शाश्वत भक्त हैं। उनके जाने की खबर सुनकर वह रात भर रोती रही। उन्होंने यह संदेश लाने वाले क्रूर जी को काफी भला बुरा कहा। इस धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मन को शांति मिलती है और क्षेत्र का कल्याण होता है।पूर्णाहुति के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। जिसमें क्षेत्र के लोग श्रद्धा भाव से शामिल होकर पुण्य का लाभ लें।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में आज निकलेगी भाजपा की एकता पदयात्रा।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में आज निकलेगी भाजपा की एकता पदयात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी के मंडल अजमतगढ़ द्वारा मंगलवार को एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया है।भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर इस एकता यात्रा का आयोजन सामाजिक सद्भाव की दृष्टि से किया गया है।जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग की उपस्थिति का आवाहन किया गया है ।यह पदयात्रा कादीपुर से आरंभ होकर बघावर तक की जाएगी । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ रहेंगे।यात्रा में सारे कार्यों की जिम्मेदारी सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह है।जो लगातार जनसंपर्क में बनी रही। जिसमें जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।इस आशय की जानकारी यात्रा संयोजक दिवाकर सिंह व मनोज कुमार श्रीवास्तव अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से देते हुए सभी लोगों से यात्रा को सफल बनाने का आवाहन किया।

घर-घर सत्यापन कर गणना पत्र भरवाएं बीएलओ, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

घर-घर सत्यापन कर गणना पत्र भरवाएं बीएलओ,लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी उपजिलाधिकारी न्यायिक संत रंजन श्रीवास्तव ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सभी बीएलओ को घर-घर जाकर फॉर्म भरने का सख्त निर्देश दिया। सोमवार को तहसील सभागार में बैठक कर उन्हें फॉर्म भरने की जानकारियां हासिल कराई गई।उन्होंने कहा कि बीएलओ निर्धारित तिथियों में प्रत्येक घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और सभी सदस्यों के गणना पत्र भरवाएं।मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है,जिसे प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करना होगा। बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे और प्रत्येक सदस्य के लिए दो फॉर्म उपलब्ध कराएंगे। इन दोनों फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाना और सदस्य के स्वयं के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे। एक फॉर्म बीएलओ द्वारा जमा कर लिया जाएगा, जबकि दूसरा फॉर्म मतदाता के पास रहेगा,जिस पर बीएलओ के हस्ताक्षर अवश्य होंगे। महिलाओं के लिए विशेष नियम के तहत,यदि उनकी आयु 42 वर्ष या उससे कम है तो पिता/माता का वर्ष 2002 का प्रमाण ही मान्य होगा और किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। जन्मतिथि सही भरना,मोबाइल नंबर साफ-साफ लिखना और फॉर्म को सुरक्षित रखना अनिवार्य है। वही 
उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने राजनीतिक दलों के सदस्यों को भी इसके लिए बैठक कर प्रेरित किया। बैठक में काफी संख्या में बूथ लेवल अधिकारी और राजनीतिक दल के लोग उपस्थित रहे।यह भी स्पष्ट किया गया है कि फॉर्म जमा न करने पर मतदाता का नाम सूची से हट सकता है। पूरे देश में किसी भी व्यक्ति का नाम केवल एक स्थान पर ही दर्ज होगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक फॉर्म भरकर जमा करें और यह न सोचें कि तारीख आगे बढ़ेगी।

कब्जा परिवर्तन के द्वारा गाड़ा गया पथ्थर उखाड़ने पर मुकदमा दर्ज।

कब्जा परिवर्तन के द्वारा गाड़ा गया पथ्थर उखाड़ने पर मुकदमा दर्ज।

एसडीएम न्यायालय के आदेश पर टीम गठित कर की गई थी पत्थर नसब की कार्यवाही।

पुलिस ने दो महिलाओं का शांति भंग में किया चालान।

राजस्व निरीक्षक के आख्या के बाद एसडीएम ने मुकदमा कराया दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी सगड़ी तहसील क्षेत्र के थाना जीयनपुर अंतर्गत बेरमा गांव निवासी संदीप मौर्य पुत्र रामदास मौर्य द्वारा उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि जो न्यायालय के द्वारा धारा 116 बंटवारा के मुकदमा के फैसला के बाद जो पत्थर नसब की कार्रवाई राजस्व टीम द्वारा पुलिस की निगरानी में की गई थीं। जिसका विपक्षी लोगों द्वारा विरोध करते हुए  टीम द्वारा गाड़ा गया पथ्थर उखाड़ कर फेंक दिया। जिस पर पुलिस ने पांच नामजद एवं 14 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।जबकि दो महिलाओं का शांति भंग में चालान कर दिया गया जिससे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।वही उपजिलाधिकारी की कोर्ट में काफी दिनों से धारा 116 बटवारा के तहत मुकदमा चल रहा था। जिस पर संदीप मौर्य पुत्र रामदरश मौर्य द्वारा मुकदमा दायर किया गया था और मुकदमा का फैसला एक सप्ताह पूर्व जब हुआ तो मौके का सीमांकन लेखपाल और कानूगों द्वारा किया गया उसी दौरान मौके पर कब्जा परिवर्तन के दौरान पथ्थर गाड़ा गया था।वही विपक्षियों द्वारा दुबारा प्रार्थना पत्र देकर मंगलवार 11 नवम्बर को उसका सीमांकन उपजिलाधिकारी द्वारा गठित राजस्व टीम व पुलिस की निगरानी में किया गया पर विपक्षी के सहयोगी राजेश चौहान पुत्र तिलकू चौहान व कृष्णा उर्फ किशन पुत्र गिरधारी और आदर्श कनौजिया पुत्र संजय कनौजिया,संजय कनौजिया पुत्र रामरुप कनौजिया,बेबी पुत्री गिरधारी और दो अज्ञात बहने व 12 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।जबकि उक्त के संबंध में पीड़ित संदीप मौर्य द्वारा मुख्यमंत्री, डीआईजी, जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र रजिस्ट्री द्वारा भेजी गई है।
जबकि पीड़ित संदीप मौर्य का आरोप है कि गाटा संख्या 93 की जो निशान देही की गई उसको जबरन पत्थर उखाड़ कर फेंका गया ऊपर से उस जमीन पर कब्जा के नीयत से ट्रेक्टर लगा कर विपक्षियों द्वारा जोता जा रहा है यदि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो भविष्य में कोई भी घटना दबंगों द्वारा की जा सकती है।इस  संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि एसडीएम सगड़ी के आदेश पर पांच नामजद एवं दो अज्ञात बहनों सहित 12 अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वह विधि कार्रवाई की जा रही है।

Saturday, November 15, 2025

सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक,मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

सुरक्षा से सम्पूर्ण सुरक्षा तक,मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

चार सौ मरीजों का नि:शुल्क चेकअप और दवा वितरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के गुजरपार शिव मंदिर के प्रांगण में मंडलीय जिला चिकित्सालय आजमगढ़ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर की सयुंक्त डॉक्टर की टीम द्वारा आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर में चार सौ लोगों ने मुफ्त जांच और परामर्श का लाभ लिया। मरीजों को एक ही स्थान पर कई बीमारियों की जांच, इलाज और दवाओं की सुविधा दी गई। यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,जिला चिकित्सालय आजमगढ़ के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।कार्यक्रम का संचालन संपूर्ण सुरक्षा केंद्र आजमगढ़ की प्रभारी/नोडल अधिकारी पूनम कुमारी और उनकी टीम ने किया। शिविर के आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर के अधीक्षक डॉक्टर एफ एम सिद्दीकी का विशेष सहयोग रहा।वही मरीजों का कई तरह की जांच और विशेषज्ञ द्वारा सलाह दिया गया।शिविर में आए मरीजों की ब्लड शुगर, बीपी,एचआईवी,सिफलिस, हेपेटाइटिस बी-सी और टीबी की जांच की गई। प्रमुख अधीक्षक डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह,डॉक्टर वाई प्रसाद,डॉक्टर हिमांशु राय,बिन्दु यादव,रामसरन यादव, सुनीता राय,रिचा सिंह काउंसलर,मुकेश एलटी,प्रजवलित चौहान ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।कई मरीजों ने बताया कि एक ही जगह पर अलग-अलग बीमारियों की जांच और डॉक्टरों की सलाह मिलना बहुत मददगार रहा। कुछ लोगों को पहली बार अपनी सेहत से जुड़ी समस्याओं की जानकारी मिली।ब्लड बैंक की टीम ने लोगों को एचआईवी, सिफलिस और टीबी जैसी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। टीम ने शुरुआती लक्षण पहचानने और समय पर जांच कराने की सलाह दी ताकि गंभीर बीमारियों को रोका जा सके।इस दौरान डॉक्टरों की टीम के साथ महिला स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रही।

Friday, November 14, 2025

जनपद में शिक्षा सहित खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहा ब्लाक अजमतगढ़::राजीव पाठक

जनपद में शिक्षा सहित खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहा ब्लाक अजमतगढ़::राजीव पाठक

कम्पोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर का रहा दबदबा।

एक दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता देर शाम समाप्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकास खंड अजमतगढ़  द्वारा विक्रम इंटर कॉलेज मोहम्मदपुर लाटघाट के परिसर में एक दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जिसमें 100 से अधिक विद्यालयों एवं 570 खिलाड़ियों ने प्रतिभा करते हुए अपना दमखम दिखाया। दौरान खेल के समस्त विभागों में कंपोजिट विद्यालय छपरा सुल्तानपुर के अध्यापकों द्वारा जिस तरह से परिश्रम कर छात्रों को तरासा था। वह समस्त खेल प्रतियोगिता में अपना दबदबा प्रतियोगिता के समापन तक बनाए रखा।जहां मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक एवं विशिष्ट अतिथि बीइओ  अजमतगढ़ कुलदीप नारायण सिंह एवं अतिथियों को अध्यापकों द्वारा एव आयोजकों द्वारा अंग वस्त्रम पुष्प माला एव प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी कुश्ती,भालाक्षेपड़,गोला क्षेपड़, खोखो,लोकगीत,अंताक्षरी,सांस्कृतिक कार्यक्रम,दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद एवं लंबी कूद आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा करते हुए अपने कौशल का जौहर दिखायें। प्राथमिक स्तर बालक दौड़ प्रतियोगिता 50 मीटर अंश प्रथम चेतन यादव द्वितीय प्रियांशु तृतीय,प्राथमिक स्तर पर ही बालिका 50 मीटर दौड़ में शिवांगी प्रथम अंकिता द्वितीय अर्पिता तृतीय,100 मी0 दौड़ में सीखा प्रथम सोनू द्वितीय एवं अंशु तृतीय स्थान पर रही, प्राथमिक स्तर पर ही 200 मीटर के दौड़ में सोनू प्रथम आर्यन गोंड द्वितीय चेतन यादव तृतीय रहे।बालिका 200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम अर्पिता द्वितीय, खुशी तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय स्तर पर सोनू चौहान प्रथम अजय द्वितीय, चेतन तृतीय,प्राथमिक स्तर के 400 मीटर दौड़ अंकिता प्रथम शिवांगी द्वितीय अनुष्का तृतीय रहै।जूनियर बालक वर्क 100 मीटर में अनुज विश्वकर्मा प्रथम अर्जुन द्वितीय व अमर तृतीय स्थान पर रहे।इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित करते हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से लेकर खेलकूद प्रतियोगिताओं तक व सरकार के समस्त मॉनिटरों पर अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र जनपद में सबसे बेहतर कार्य कर रहा है यही नहीं पूरे जनपद में जीयनपुर कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी समस्त क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।उन्होंने कहा कि यहां की प्रतियोगिता बिना संसाधन के जिस तरह से आयोजकों द्वारा आयोजित की गई है वह अपने आप में काबिले तारीफ है।जिस तरह से छात्र- छात्राओं का प्रदर्शन रहा वह देश के भविष्य में आगे चलकर यह छात्र-छात्राएं मंडल से लेकर देश स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे ऐसा हमें उम्मीद है।उन्होंने कहा कि खेल को खेल भावना से खेले और हर क्षेत्र में कठिन परिश्रम करते हुए लक्ष्य को निर्धारित कर कर आगे बढ़ाने की जरूरत है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह,आयोजक राम सिंह पटेल उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष विपिन कुमार प्रजापति पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार यादव प्रदीप कुमार तिवारी अनिल कुमार मिश्रा,डॉक्टर हरिकेश मिश्रा,हुमा परवीन,लक्ष्मी नारायण माथुर,दिनेश पांडे,अंशु राय,जितेंद्र राय,प्रधानाचार्य जालंधर कुमार,पंकज कुमार सिंह,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यूनियन बैंक के मेगा एमएसएमई कैम्प में युवा उद्यमियों को ऋण वितरित।

यूनियन बैंक के मेगा एमएसएमई कैम्प में युवा उद्यमियों को ऋण वितरित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में शुक्रवार को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,आजमगढ़ द्वारा मेगा एमएसएमई कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 35 उद्यमियों को ऋण वितरण किया गया।
इसका उद्देश्य था एक भारत श्रेष्ठ भारत को विकसित कर सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न मुहिम के द्वारा युवा उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराकर रोजगार के अवसर बढ़ाना। प्रधानमंत्री के विकसित भारत@2047 की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से इस मेगा एमएसएमई कैंप का आयोजन किया गया।इस दौरान वाराणसी से आए सहायक महाप्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि बैंक का उद्देश्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के द्वारा युवा उद्यमियों व नागरिकों को ऋण उपलब्ध कराकर देश को आगे बढ़ाने व विकसित भारत के सपनों को साकार करने एवं एक समृद्व भारत का निर्माण करने का है। यूनियन बैंक आफ इंडिया आपको बेहतर विकल्प और सुविधा देने को आगे आ रहा है, जिससे कि आपका और देश का और साथ ही साथ जनपद का विकास बड़े पैमाने पर हो सके।इस दौरान क्षेत्र प्रमुख आजमगढ़ मनीष कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम को यूनियन बैंक आफ इंडिया तेजी से आगे बढ़ा रहा है और उद्यमियों को ऋण उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि हम किसी भी प्रकार के एमएसएमई योजनाओं के लिए ऋण उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे आप कम दर पर ऋण प्राप्त कर आगे बढ़ सकते हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत नारी शक्ति स्कीम, सुविधा स्कीम, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, बिजनेस लोन आदि तरह-तरह के लोन यूनियन बैंक द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसको प्राप्त कर युवा आगे बढ़ रहा है।हम आशा करते हैं कि आप बैंक पर जाएं और अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त कर आगे बढें।
इस दौरान क्षेत्र के एमएलपी हैड, क्रेडिट हैड के साथ सगड़ी, मोहम्मदपुर लाटघाट, सिविल लाइंस, आजमगढ़, कप्तानगंज, चांदपट्टी आदि क्षेत्र के यूनियन बैंक के समस्त शाखा प्रबंधक एवं ग्राहक बंधु उपस्थित रहे।

Wednesday, November 12, 2025

विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना में फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना में फाँसी लगाकर की आत्महत्या।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सिकरौरा गांव निवासी संगीता पाठक पत्नी संदीप पाठक उम्र लगभग 35 साल ने 3 नवंबर को पति एवं परिजनों द्वारा प्रताड़ित करने को लेकर फांसी लगा ली ग्रामीणों ने उसे बचाकर आजमगढ़ के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान 11 नवंबर को 6:00 बजे शाम को उसकी मौत हो गई। जिस पर उसके भाई सोहन मिश्रा पुत्र संकट बहादुर मिश्रा निवासी ग्राम देवखली थाना सराय ख्वाजा जनपद जौनपुर ने सास ससुर ननद व पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बार-बार उसे मारने पीटने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी जिस पर जीयनपुर पुलिस जांच करने में जुटी हुई है। व पोस्टमार्टम आने की रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। संगीता की एक पुत्री और एक पुत्र है और सास ससुर और नंनद जब से शादी हुई तभी से उसको दहेज के लिए प्रताड़ित किया करते थे जिससे वह क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे बचाकर जनपद के किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में जितेंद्र बहादुर सिंह कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अन्य कार्रवाई की जाएगी फिलहाल जांच की जा रही है।

श्रद्धा भाव से निकली शोभा कलशयात्रा सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ।

श्रद्धा भाव से निकली शोभा कलशयात्रा सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ।

हाथी,घोड़ा और शंखनाद के साथ सैकड़ों कन्याएं हुई शामिल।

छोटी सरयू का पावन जल यज्ञ मण्डप में किया गया स्थापित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मिश्रपुर लाटघाट स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भगवत गीता कथा ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिवस सैकड़ों कन्याओं द्वारा कल्याणपुर घाट स्थित छोटी सरजू से कलश में लाए गए पावन जल को यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों के बीच स्थापित किया गया।कलश शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जयकारे और महिलाए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी।यज्ञ के आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि 12 नवंबर से 19 नवंबर तक विष्णु महायज्ञ चलेगा। सायं काल 3:00 से 7:00 तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान महामंडलेश्वर केशव मठ पीठाधीश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा कराया जाएगा। यज्ञ पर्यंत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ परिक्रमा और प्रवचन में आने वाली श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कलश शोभायात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह व चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अलका मिश्रा,अनिल मिश्रा,ज्ञानेंद्र मिश्रा पूर्व विधायक वंदना सिंह,सोनू सिंह,रामाश्रय राय,श्याम प्रताप पान्डेय,महेंद्र प्रताप,दिनेश यादव उर्फ घुरा,गुड्डू कुमार,अजेन्द्र सिंह व्यवस्था में लग रहे।

Tuesday, November 11, 2025

घर जा रहे व्यक्ति गिरकर घायल इलाज के दौरान मौत।

घर जा रहे व्यक्ति गिरकर घायल इलाज के दौरान मौत।

मौत की सूचना पर घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बासुपार बनकट गांव निवासी बुधिराम पुत्र स्वर्गीय मग्गू उम्र 55 साल जो पांच नवंबर को रात में पैदल घर जा रहे थे कि रास्ते में गिर गए जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए घर वालों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उनको रेफर कर दिया घर के लोग इलाज के लिए वाराणसी शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान सोमवार की रात्रि उनकी मौत हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना जीयनपुर कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ भेज दिया।वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा कराई गई प्रतियोगिता।

पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिला प्रमाणपत्र।

स्वच्छता मिशन के तहत नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा कराई गई प्रतियोगिता। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी स्वच्छता अभियान और मिशन शक्ति योजना के तहत नगर पंचायत जीयनपुर द्वारा मंगलवार को त्रिवेणी इंटर कॉलेज जीयनपुर में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्रण करने वाली छात्राओं को अधिशासी अधिकारी लल्लन राम यादव द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।स्वच्छता अभियान,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के निमित्त आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की 25 बालिकाओं ने प्रतिभा किया। जिसमें रेखा सोनकर,श्रेयांशी देवबंशी कुमकुम सोनकर,रोली सोनकर,अलीशा,उजाला और नीलू सोनकर को उत्कृष्ट चित्रण के लिए प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के संयोजक जितेंद्र कुमार,रामजन्म और ललित कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सतर्क करना है। शासन के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन अनवरत किया जा रहा है। इस अवसर पर शिक्षक अरविंद कुमार,अंकिता देवबंशी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

महिला के गले से चैन छिनकर फरार बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हुआ कैद।

महिला के गले से चैन छिनकर फरार बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हुआ कैद।

जीयनपुर कोतवाली में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी।

चैन खींचते ही महिला गिरी गंभीर रूप से घायल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर दिन दहाड़े खुले बाजार में बदमाशों ने महिला से चेन छीन कर फरार हो गए। इस दौरान चैन छिनने के समय महिला जमीन पर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना दोपहर 12:00 बजे लगभग मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय रमायन वर्मा घर से अपने बेटे अर्जुन की दुकान लाटघाट बाजार में ही जा रही थी कि जीयनपुर की तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाश मुंह बांधे हुए और हेलमेट लगाकर दोहरीघाट की तरफ जा रहे थे कि अचानक मछली मार्केट के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले में चैन देखकर झपट्टा मारा और चैन लेकर फरार हो गयें।भागते हुए बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में हुआ कैद। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। लोग शोर मचाए तो लोगों ने पहुंच कर महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जबकि महिला अभी अपने घर से  200 मीटर ही गयी थी कि घटना को बदमाशो ने अंजाम दिया।इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि चैन छिनने की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।तहरीर मिली है उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि एक बाइक पर दो लोग सवार थे जो एक ने हेलमेट और मुंह बंधा हुआ था। पीछे वाला व्यक्ति बाइक पर बैठा हुआ था चैन छीनने के बाद वह लाटघाट चौक की तरफ फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस तरह की घटना से लोग काफी भयभीत हैं।