Saturday, May 24, 2025

थाना समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे राजस्व अधिकारी।

थाना समाधान दिवस पर नहीं पहुंचे राजस्व अधिकारी।

अधिकारियों के नहीं पहुंचने से फरियादियों में निराशा।

अधिकतर राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल नहीं ले रहे प्रार्थना पत्रों का सज्ञान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर शनिवार को कोतवाल जितेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें कुल 10 जमीन से संबंधित शिकायती पत्र पड़े जिसमें से चार का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।वहीं थाना समाधान दिवस पर आधे से अधिक राजस्व निरीक्षक और राजस्व लेखपाल समाधान दिवस पर दोपहर बाद पहुंच रहे है। समाधान दिवस पर न तो राजस्व का कोई बड़ा अधिकारी नहीं पुलिस का कोई अधिकारी तहसील स्तर से पहुंच रहे है नहीं जिले से ही पहुंच रहे है।जिससे फरियादियों में थाना समाधान दिवस से विश्वास कम होता जा रहा है। जबकि पड़ने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही नहीं होने से भी पीड़ित बार बार थाना का चक्कर काट रहा है।ऐसा ही मामला चुनूगपार थाना जीयनपुर निवासी रामदरश द्वारा लगभग 4 साल से तहसील से लेकर थाना का चक्कर लगाया जा रहा है जबकि उसके नाली और खड़ंजे को विपक्षियों द्वारा बार-बार तोड़ दिया जा रहा है। और नाली का निर्माण नहीं होने दिया जा रहा है। जिस पर उप जिलाधिकारी द्वारा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया पर आज तक ना तो मुकदमा दर्ज हुआ और ना ही नाली और खड़ंजा का निर्माण कराया गया। इसी तरह से हरैया ग्राम पंचायत की नरमी देवी द्वारा बैनामा की जमीन पर विपक्षियों द्वारा कब्जा नहीं करने देने का आरोप लगाया गया। पनशाब्दा ग्राम निवासी द्वारा बलवंत द्वारा शिकायत की गई की सरकारी भूमि पर जो ग्राम समाज की है उस पर कब्जा किया गया है पर उसे खाली नहीं कराया जा रहा है। हरखोरी निवासी शिवानंद द्वारा आरोप लगाया गया कि पत्थर नसब के बाद भी उसकी जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है आदि शिकायती प्रार्थना पत्र राजस्व से संबंधित पड़े पर वर्षों से चक्कर लगाने के बावजूद भी उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से अधिकारियों और कर्मचारियों का थाना दिवस पर उपस्थित न होना भी सरकार के आदेशों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है।जबकि टीम तक गठित नहीं हो पा रही है जिससे कि राजस्व के मामलों का निस्तारण किया जा सके। कर्मचारियों अधिकारियों की थाना समाधान दिवस पर दिलचस्पी नहीं लेने के कारण फरियादियों की संख्या दिन पर दिन घटती जा रही है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,घर में मचा कोहराम।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत,घर में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नूरुद्दीनपुर मोड़ अंजान शहीद बाजार के समीप बाइक से मौसी के घर जा रहे 25 वर्षीय यूनुस अहमद पुत्र खालिद निवासी बगहीडांड थाना मुबारकपुर की दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे घर पर कोहराम मचा हुआ है।
वही यूनुस तीन भाइयों और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। जो बहरीन देश में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था और आजाद बीजा से आता जाता था। जो दो माह पूर्व अपने घर आया हुआ था जहां शुक्रवार की रात्रि लगभग 11:00 बजे बाइक से अजमतगढ़ बाजार में रह रही अपने मौसी के घर जा रहा था की जैसे ही अंजान शहीद बाजार के नूरुद्दीनपुर मोड के पास पहुंचा पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां माता नाजरा बानो व पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य होने के कारण परिवार का भरण पोषण को लेकर लोगों को काफी चिंताएं हो रही है। परिवार काफी गरीब है और मेहनत मजदूरी के भरण पोषण करता है।मौत से उसका परिवार पूरी तरह से टूट गया है। इस संबंध में कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत भुवना बुजुर्ग एवं सिकरौरा की हुई जांच।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत भुवना बुजुर्ग एवं सिकरौरा की हुई जांच।

भुवनाबुजुर्ग के शिकायत कर्ता मोबाइल बन्द कर मौके पर नहीं पहुंचे।

42 बिन्दुओं की जांच की की गई थी शिकायत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत भुवना बुजुर्ग एवं ग्राम पंचायत सिकरौरा में शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायतों की जांच करने समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ब्लॉक के कर्मचारियों में ग्राम पंचायत सचिव संजय कुमार यादव अवर अभियंता कंबाइंड निधि श्रीवास्तव एवं शिकायतकर्ता राणा प्रताप सिंह को लेकर ग्राम पंचायत सिकरौरा मे सुबह लगभग 09 बजे पहुंचे जहां ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों में एक नाली का निर्माण लगभग 200 मीटर जो बनी थी उसकी जॉच करने पहुंचे जहां  नाली तो बनी थी पर आगे बहा में नहीं जा सकी। नाली निर्माण को ग्रामीणों ने बीच में ही रोक दिया था जिससे बाहा तक निर्माण नहीं किया गया। वहीं लगभग 10 बजे भुवना बुजुर्ग में शिकायत कर्ता अमरेश राय उर्फ अंशु ने 42 बिन्दुओं पर गड़बड़ी और गबन करने की शिकायत की थी। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने जांच करनी शुरू की और शिकायतकर्ता को फोन किया तो उनका मोबाइल बंद जाने लगा और वह मौके पर भी नहीं पहुंच पाए जिस वजह से वह आधा दर्जन कार्यों का सत्यापन करके वापस चले गए जबकि भारी मात्रा में ग्रामीण मौजूद थे पर शिकायतकर्ता नहीं पहुंचे। जबकि समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि भुवनाबुजुर्ग में शिकायतकर्ता मोबाइल बंद कर लिए जिससे आधा दर्जन कार्यों की जांच ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई। वहीं सिकरौरा गांव में एक कार्य नाली निर्माण की शिकायत थी जिसकी जांच कर ली गई पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि सी बी यादव,प्रधान सरुपिया देवी,प्रधान प्रतिनिधि रविंद्र कुमार,प्रधान रीना देवी सहित गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Friday, May 23, 2025

भूमि बैनामा पर्मिशन दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार की ठगी,धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

भूमि बैनामा पर्मिशन दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार की ठगी,धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने जमीन का बैनामा कराने के लिए अपर जिलाधिकारी से पर्मिशन दिलाने के नाम पर एक लाख बीस हजार रुपए की ठगी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।शहर कोतवाली के मोहल्ला बाज बहादुर निवासी अबूहातिम ने जीयनपुर कोतवाली में दो दिन पूर्व प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मेरे रिश्तेदार गूंगे और बहरे हैं। वह अपनी भूमि का बैनामा करना चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें एडीएम वित्त एवं राजस्व से पर्मिशन लेना होगा तभी बैनामा हो पाएगा। इस बीच मुझसे छत्तरपुर दलेल निवासी दानिश मिल गया और बताया कि डीएम के कार्यालय में मेरा हर हफ्ते जाना होता है। में पर्मिशन करवा दूंगा। पर्मिशन दिलाने के लिए तीन फरवरी को उसे बीस हजार रुपए दिया गया। दो मार्च को आरोपित ने पर्मिशन का पेपर दिखाया और कहा कि कल बैनामा होगा।स्टैंप का एक लाख रुपए दे दो। उसके कहने पर एक लाख रुपए फिर दिया गया। दूसरे दिन दानिश का मोबाइल बंद हो गया। दो दिन बाद फिर रजिस्ट्री आफिस पर बुलाकर खुद गायब हो गया। उसके द्वारा दिए गए पेपर की जांच कराई गई तो फर्जी निकला। आरोपित ने धोखा करके एक लाख बीस हजार रुपये ठग लिया।तहरीर के आधार पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।

नाला निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का एसडीएम ने दिया निर्देश।

नाला निर्माण में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का एसडीएम ने दिया निर्देश।

अधिशासी अधिकारी बिलरियागंज ऐसे लोगों को करें चिन्हित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में नगर सृजन योजना अंतर्गत छीही बाजार से चौक के पश्चिम पानी की टंकी तक बन रहे नाले को कुछ लोगों द्वारा बार-बार रोका जा रहा है। उपजिलाधिकारी सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी बिलरियागंज को ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 265 मीटर लंबे नाले के निर्माण के लिए शासन द्वारा 29 लाख रुपए पिछले वित्तीय वर्ष में अवमुक्त किया गया था। लगभग आठ माह पूर्व इसका निर्माण शुरू हुआ तो नाले से पानी  निकासी को लेकर स्थानीय लोगों में आपस में विवाद होने लगा। नगर पालिका के कुछ लोगों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा जिस दिशा में नाले का बहाव तय किया गया है उधर किसी भी हालत में पानी नहीं निकलेगा। 
इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कई बार काम शुरू किया गया लेकिन कुछ लोग हर बार आकर काम रोक देते हैं। जिससे काम अभी भी अधूरा पड़ा है। अधिशासी अधिकारी ने इस मामले को गुरुवार को उप जिलाधिकारी के संज्ञान में लाया तो उन्होंने निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत की जॉच गहमा गहमी के बीच सम्पन्न।

जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत की जॉच गहमा गहमी के बीच सम्पन्न।

पक्ष विपक्ष में जांच के दौरान कई बार हुई तू तू मैं ग्रामीणों ने संभाला।

44 बिन्दुओं की शिकायतों की जांच सम्पन्न।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत देवापार ग्राम में शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर शिकायतों की जांच करने समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ब्लॉक के कर्मचारियों में तकनीकी सहायक कृष्णा तिवारी ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कनौजिया अवर अभियंता कंबाइंड निधि श्रीवास्तव एवं शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद को लेकर देवापार ग्राम पंचायत में कराए गए कार्यों की जॉच करने पहुंचे जहां 44 बिन्दुओं पर पूर्व में गड़बड़ी और गबन करने की शिकायत की गई थी। जिसमें से चार-पांच कार्यों का ही परीक्षण 16 मई को की गई थी पर गर्मी और उमस के चलते सभी बिन्दुओं की जांच अधूरी छोड़ कर अधिकारी चले गए थे। शुक्रवार को सुबह आठ बजे लगभग पुनः जांच टीम गांव में पहुंच गई और एक एक बिन्दुओं की जांच मीटर आदि लेकर प्रारंभ कर दी। देखते ही देखते दर्जनों की संख्या में ग्रामीण जुट गए। जाँच के दौरान कई बार शिकायत कर्ता और प्रधान पक्ष के लोगों में हुई बहस जिसपर ग्रामीणों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि सुबह से दोपहर तक गर्मी बहुत ज्यादा थी और धूप से सभी लोग परेशान थे।दोपहर बाद बरसात से कुछ राहत मिली तो जांच किसी तरह पूरी हो सकी।जबकि जांच को लेकर काफी गहमा गहमी रही।इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि 44 बिंदुओं की शिकायत की गई थी। जिसपर जांच की गई है।जिसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।जांच के उपरांत शिकायत कर्ता से भी जांच अधिकारी ने पूछा कि जांच से संतुष्ट है अथवा नहीं जिसपर शिकायतकर्ता ने कहा कि जांच से हम संतुष्ट हैं। इस दौरान ग्राम प्रधान संजय राम,शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद,संगत कुमार,सचिव जितेंद्र कुमार कनौजिया दीपक यादव,अर्जुन कुमार महा प्रधान, रामबृक्ष राम महा प्रधान,भास्कर राम,सुनील कुमार राय आदि लोग मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा में तिरंगा थामें रहे भाजपा नेता सन्तोष सिंह,जनता ने दिखाया उत्साह।

तिरंगा यात्रा में तिरंगा थामें रहे भाजपा नेता सन्तोष सिंह,जनता ने दिखाया उत्साह।

जीयनपुर में निकाला गया तिरंगा  यात्रा भाजपा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा में हुई शामिल।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन किया।जीयनपुर में यह यात्रा पूर्व विधायक वंदना सिंह के आवास से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई सती पोखरा पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा का उद्देश्य देश की एकता,शांति और सैनिकों के शौर्य को सम्मान देना।भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रता तिरंगा हाथ में थामे रहे 30 फिट लंबा तिरंगा,ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के सम्मान में शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे जीयनपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।भाजपा नेता सन्तोष सिंह ने इस मौके पर कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम और हर नागरिक के हृदय में उठता राष्ट्रभक्ति का वह ज्वार प्रत्यक्ष देखा है। आज जब हम हमारे जवानों के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जयघोष कर रहे हैं तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सिर्फ सेना ही नहीं,बल्कि भारत की हर मां की, हर बहन की, हर बेटी की जीत है. तिरंगा यात्रा के दौरान वे अपने हाथ में तिरंगा थामे रहे। इससे पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सन्तोष सिंह टीपू,दिवाकर सिंह,मनोज श्रीवास्तव,विवेक सिंह सोनू, नागेंद्र यादव,वंशगोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह,नीरज राय, दीपक राय,संजय कुमार,ज्ञानेंद्र मिश्रा,संजय पाठक,प्रेमभूषण सिंह,जयप्रकाश सिंह,सुब्बान खान,पुरुषोत्तम यादव,आलोक चौरसिया,कैलाश राय,चंद्रशेखर सिंह पप्पू,अंजना सिंह,नीरज मिश्रा,हिंमाशु जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Thursday, May 22, 2025

25 हजार का इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुलिस को चकमा दे कोर्ट में किया सरेंडर।

25 हजार का इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले पुलिस को चकमा दे कोर्ट में किया सरेंडर।

आजमगढ़।

आजमगढ़ हत्या और रंगदारी मांगने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हज़ार का इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को सीजेएम की अदालत में आत्म समर्पण कर दिया।

जबकि चार दिन पहले ही एसएसपी ने सुजीत सिंह उर्फ भकोले की गिरफ्तारी के लिए 25 हज़ार का नकद इनाम घोषित किया था। बताते चलें कि बीते 27 मार्च को एक पीड़िता ने कोतवाली थाने में तहरीर दी कि सुजीत सिंह उर्फ भकोले, प्रदीप सिंह और अजीत सिंह ने रंगदारी के लिए 50 हजार रुपये की मांग की और उसकी जवान बेटियों को उठा ले जाने की धमकी दी। रविवार रात 12 बजे ये लोग तमंचा लेकर पीड़िता के घर पहुंचे, जबरन दरवाजा खुलवाया और तमंचा दिखाकर रंगदारी मांगी। बच्चों के शोर मचाने पर पड़ोसियों की आवाज सुनकर आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से तीन अप्रैल 2025 को गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। बीते सोमवार को एसएसपी हेमराज मीना ने आरोपी सुजीत उर्फ भकोले की गिरफ्तारी के लिए 25 हज़ार का इनाम घोषित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस की बढ़ती घेराबंदी को देख आज इनामी सुजीत सिंह उर्फ भकोले ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह की अदालत में सरेंडर कर दिया।

Tuesday, May 20, 2025

घाघरा नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत,परिवार में मचा कोहराम।

घाघरा नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत,परिवार में मचा कोहराम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा खास राजा के गोला नवनिर्मित पुल के पास मंगलवार को घाघरा नदी में नहाते समय चांदपट्टी मेहरा गांव निवासी युवक गहरे पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही नदी में डूबे युवक की तलाश मंगलवार दोपहर से की जा रही थी। मंगलवार शाम लगभग 6:30 बजे काफी मशक्कत के बाद मृतक युवक का शव बरामद हुआ।चांदपट्टी मेहरा गांव निवासी ओसामा पुत्र इसहाक उम्र 18 साल,तलहा पुत्र फकरे आलम और अबुजर बाइक से मंगलवार दोपहर को गोलाघाट नवनिर्मित पुल के पास स्थित घाघरा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय ओसामा गहरे पानी में चला गया जिससे वह नदी में डूब गया। जबकि उसके साथ नहाने गए युवक बाल बाल बच गए। वही ओसामा के साथ नहाने गए युवकों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।घटना स्थल पर पहुंचे परिवार और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक ओसामा चार भाइयों में सबसे छोटा था और 11वीं का छात्र था। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सेना के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा ।

सेना के सम्मान में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा ।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय दाम महुला के छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो विभिन्न गांव का विभिन्न मार्गो से भ्रमण किया और भारत माता की जय के नारे लगाये। इस दौरान तिरंगा यात्रा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया जो सेना के सम्मान और शौर्य को लेकर बच्चे काफी उत्साहित थे। भारत पाक के बीच चले छोटे से युद्ध को लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखाई दिए उन्होंने सेना के सम्मान में जमकर नारे लगाए और सेना की जमकर तारीफ की। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि हमारी सेना पर हम सभी भारतवासियों को गर्व है जिस तरह से आतंकवादियों ने हमारे माता बहनों भाइयों पर अत्याचार कर उन्हें जाति धर्म पूछ कर हत्या कर दी उससे पूरा देश आक्रोशित हो उठा और हमारे प्रधानमंत्री के संकल्प से सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों को जिस तरह से घुसकर मारा और पाकिस्तान के सभी हमले को निष्प्रभावी बना दिया। उससे हम सब भारत वासियों को गर्व की अनुभूति हो रही है।जब हम गहरी नींद में चैन से सो रहे थे तो हमारे सेना के जवान सीमा पर देश की रक्षा के लिए लड़ रहे थे। इस दौरान प्रधानाध्यापक अविनाश शाही,प्रधान प्रतिनिधि मुकेश निषाद,सहायक अध्यापक पारली दुबे,राधिका गोंड,सुनीता सिंह पटेल,पार्थ सारथी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कैंसर से लाटघाट ग्राम प्रधान की मौत प्रधानों में शोक।

कैंसर से लाटघाट ग्राम प्रधान की मौत प्रधानों में शोक।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के ग्राम पंचायत लाटघाट के ग्राम प्रधान रविंद्र कुमार सिंह की सोमवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे पूरा अजमतगढ़ प्रधान संघ मर्माहत है और उनके मौत की सूचना मिलते ही ब्लॉक पर प्रधान जुट गए और ब्लॉक सभागार में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वह अपने पीछे पत्नी कौशल्या,बेटी विजयलक्ष्मी भाग्यलक्ष्मी एवं बेटा विजय प्रताप सिंह को छोड़ गए।वह सामाजिक आदमी थे जिससे उनकी पकड़ ग्राम पंचायत में काफी बेहतर थी। इस दौरान रविंद्र सिंह की तबीयत मुख कैंसर के कारण काफी दिनों से खराब चल रही थी। जिसका इलाज चल रहा था इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मंगलवार को दोपहर बाद उन्हें दोहरीघाट के मुक्तिपथ पर मुखाग्नि दी गई। वह काफी ईमानदार और कर्मठ एवं विकासशील प्रधान थे। जिससे उनके मौत से ग्राम सभा में पूरी तरह से शोक की लार दौड़ गई। उन्होंने अपने कार्यकाल में कुछ बेहतरीन कार्य किया जिससे लोग उन्हें आजीवन याद करेंगे। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा,अनिल कुमार मिश्रा प्रधान,अभिषेक प्रभाकर ग्राम विकास अधिकारी,कमलेश कुमार ग्राम विकास अधिकारी,प्रधान प्रतिनिधि यशवंत सिंह सोनू,अरुण कुमार श्रीवास्तव,अंशु गुप्ता,विजय कुमार चौहान,हाजी नोमान अहमद खान,आफताब खान, मनीराम,सर्वेश कुमार, मनोज कुमार चौरसिया,राहुल भारती,राजेंद्र यादव आदि प्रधान रहे।

अध्यापिका ने लगाया विद्यालय के डायरेक्टर पर छेड़खानी का आरोप,मुकदमा दर्ज।

अध्यापिका ने लगाया विद्यालय के डायरेक्टर पर छेड़खानी का आरोप,मुकदमा दर्ज। 

मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

डारेक्टर के परिवार का आरोप बदनाम करने की नियत से लगाया जा रहा अध्यापिका द्वारा झूठा आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अंतर्गत स्थित जैश पब्लिक स्कूल अंजान शहीद के डायरेक्टर पर विद्यालय की अध्यापिका ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्रवाई करने में जुटी है।जीयनपुर कोतवाली में तीन दिन पूर्व प्रार्थना पत्र देकर अध्यापिका ने आरोप लगाया कि वह केशवपुर अंजान शहीद स्थित जैश पब्लिक स्कूल में सन् 2019 से लेकर जुलाई 2024 तक रिसेप्शन के पद पर नौकरी की। उस दौरान डायरेक्टर मिर्जा असद बेग मेरे साथ बदतमीजी और छेड़खानी करने की कोशिश करते थे। जब सब लोग चले जाते थे तो मुझे काम के लिए रोक कर मेरे साथ अक्सर छेड़खानी किया करते थे। जब मैंने इसका विरोध किया तो मुझे स्कूल से निकाल दिया गया। मैंने जब उनके घर पर बात करने की कोशिश की तो डायरेक्टर ने मुझे बदनाम करने की धमकी दी, साथ ही बंदूक दिखाकर जान मारने की भी धमकी दिया। अध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने डायरेक्टर मिर्जा असद बेग के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 की धारा 75 और 351/2 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। वही डायरेक्टर के परिवार के लोगों का आरोप है कि बदनाम करने की नीयत से अध्यापिका द्वारा ऐसा किया जा रहा है।

साथी का विजा रिनुअल कराने के नाम पर तीन लाख सत्रह हजार रुपए की ठगी।

साथी का विजा रिनुअल कराने के नाम पर तीन लाख सत्रह हजार रुपए की ठगी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बा निवासी अनिल कुमार से दोस्त का वीजा रिन्यूअल कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने तीन लाख सत्रह हजार रुपए ठग लिया। जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।अनिल कुमार ने तहरीर देकर बताया कि मेरी मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि विदेश में रहने वाला तुम्हारा दोस्त नागेंद्र यादव एयरपोर्ट पर पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया है। उसके वीजा का समय समाप्त हो गया है। जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। विजा रिनुअल कराने के लिए साढे तीन लाख रुपए दिए गए खाते में तुरंत ट्रांसफर करो। अनिल सोनकर ने बताया कि साथी के जेल में होने की खबर से हम लोग परेशान हो गए।अपने पास और मित्रों से लेकर 317000 बताए गए खाते में स्थानांतरित कर दिया। फिर संपर्क करने पर मोबाइल बंद आने लगी।इसके बाद पता चला कि में ठगी का शिकार हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Monday, May 19, 2025

कोचिंग पढ़ने जा रहे पांच वर्षीय बालक की बाइक की टक्कर से मौत।

कोचिंग पढ़ने जा रहे पांच वर्षीय बालक की बाइक की टक्कर से मौत। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में सोमवार को दिन में लगभग 4:00 बजे कोचिंग पढ़ने जा रहे पांच वर्षीय बालक प्रशांत यादव पुत्र अनिल यादव को बाइक के धक्के से गंभीर चोट लग गई। अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को मौके से पकड़ लिया और शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।इस बाबत जीयनपुर कोतवाली में एनपुर ग्राम निवासी दूधनाथ यादव ने तहरीर देकर बताया कि मेरी मां दूधिया देवी मेरे 5 वर्षीय बालक प्रशांत यादव को अंजान शहीद बाजार में कोचिंग पर छोड़ने जा रही थी। छतरपुर मोड़ के पास बाइक सवार रिशांत यादव निवासी बेरमा कोतवाली जीयनपुर ने मेरे बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।आसपास के लोग मेरे बच्चे को तत्काल सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस मामले में बाइक सवार रिशांत यादव को पकड़ लिया। पंचनामा बनाकर शव कों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।वही बालक की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा।

बहनों का सिंदूर मिटाने वाले आतंकियों को जड़ से मिटा दिया जाएगा::ध्रुव सिंह जिला अध्यक्ष

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी पहलगाम में भारतीय बहनो का सिंदूर मिटाने वाले आतंकवादियों को करारा जवाब देने वाले सैनिकों के साथ पूरा देश खड़ा है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत की तीनों सेनाओं ने जिस पराक्रम के साथ अपना लोहा मनवाते हुए आतंकवादी शिविरों को नेस्तनाबूद उससे पाकिस्तानियों के होश उड़ गए।ऑपरेशन सिंदूर और तीनों सेनाओं के सम्मान में सोमवार को अजमतगढ़ ब्लॉक से निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा नगर के शंकर जी तिराहा,गोगा साव भिखी साव मूर्ति, स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ और अजमतगढ़ चौराहा होते हुए ब्लॉक कार्यालय पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ो लोग भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने तिरंगा यात्रा के समापन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान ने भारत के अमन चैन को नष्ट करने का जो प्रयास किया था। भारतीय सेना ने उसे पूरी तरह विफल कर दिया। भारत पर आंख उठाने वालों की आंख फोड़ दी जाएगी।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारी सेना ने शौर्य और पराक्रम के जरिए ऑपरेशन सिंदूर सफल बनाया और पाकिस्तान से इसका बदला ले लिया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान ने जो हिमाकत की है उसका मुंहतोड़ जवाब हमारी सेना ने दिया है। तिरंगा यात्रा के दौरान खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा,जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह,ग्राम पंचायत सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय,जितेंद्र कनौजिया,भाजपा अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव,दिवाकर सिंह,सोनू सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,परितोष जायसवाल,खटालू सिंह,चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी,प्रेम भूषण सिंह,जयप्रकाश सिंह,सुधीर राय, रामजन्म सिंह,राजा मौर्या,कमलेश प्रसाद,कैलाश राय,सुबेदार,आलोक चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Thursday, May 15, 2025

सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों के साथ प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक।

सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों के साथ प्रभारी निरीक्षक ने की बैठक।

जीयनपुर कोतवाली पर हुए सैनिक सम्मेलन में कसे  पेंच।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपराधियों पर रखे नजर::जितेंद्र बहादुर सिंह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली में गुरुवार को 5:00 बजे सैनिक सम्मेलन के नाम से पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रत्येक कर्मचारी की पेंच कसते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आप लोगों का दायित्व है कि अपनी पैनी नजर बनाते हुए सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर अपराधियों पर नजर रखते हुए उन पर लगाम लगाने का प्रयास करें। साथ ही साथ यदि आपके साथ कोई समस्या शिकायत आदि हो तो उसको तत्काल सूचित करें।वह समस्या या शिकायत चाहे वह कार्यालय से हो या किसी कर्मचारीयों से उन शिकायतों का समाधान किया जाएगा एवं उनका निस्तारण कराया जाएगा।वही उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस तरह से प्रतिदिन अपराध बढ़ रहे हैं और अफवाहें फैलाई जा रही हैं उन अफवाहों को ध्यान में रखते हुए उन पर नजर रखें। जिससें की अफवाहों को रोका जा सके एवं ऐसी अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। पुलिस का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा का काम करें एवं कोई व्यक्ति प्रताड़ित न हो।
वहीं अपनी विभाग या व्यक्तिगत किसी भी प्रकार की समस्या की जानकारी ली गई और निराकरण का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एस आई सन्तोष कुमार सिंह,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय यादव, ईमिलिया चौकी इंचार्ज रतन सिंह पटेल,एस आई नीलमणि सिंह,दीवान अनिल यादव,शहादत अंसारी, सूर्यदेव यादव,सुमन्त विश्वकर्मा,नित्यानंद यादव सहित समस्त पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Monday, May 12, 2025

गौशाला पर निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को जांच में मिला सब दुरुस्त।

पारनकुंडा गौशाला में पशु क्रूरता का खबर प्रिंट मीडिया इंटरनेट पर प्रसारित पर सीडीओ ने लिया संज्ञान।

गौशाला पर निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारियों को जांच में मिला सब दुरुस्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ विकास खंड के अंतर्गत स्थित पारन कुंडा गौशाला में पशु क्रूरता का शर्मनाक चेहरा उजागर करती प्रिंट और इंटरनेट मीडिया पर खबर प्रसारित होने को मुख्य विकास अधिकारी ने संज्ञान में लेकर दो अधिकारियों को मौके पर जांच करने के लिए भेजा। जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ जितेंद्र कुमार मिश्रा और उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ओम प्रकाश आनंद जांच के बाद कहा कि पंजीकृत सभी पशु सुरक्षित और स्वस्थ हैं। अजमतगढ़ विकासखंड के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत पारण कुंडा में स्थित गौशाला में पिछले दो दिनों से पशुओं के साथ क्रूरता,तड़पते पशु,चारा पानी और देखभाल का घोर अभाव और एक मृत पशु की दुर्गंध निकलती खबर प्रिंट मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही थी। इसे संज्ञान में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ ने बीडीओ अजमतगढ़ और पशु उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी को जांच के लिए मौके पर भेजकर तुरंत जांच आख्या देने का निर्देश दिया।प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे दोनों जांच अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद खंड विकास अधिकारी ने बताया कि गौशाला में पंजीकृत 89 गोवंश सुरक्षित पाए गए। 120 कुंतल भूसा और 7,30 कुंतल पशु आहार मौके पर मौजूद था। जिस मृत पशु को गौशाला का बताया गया था। उसके टैग का मिलान किया गया तो खबर निराधार पाई गई। ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव को पशुओं को हरा चारा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। इस संबंध में प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने बताया कि कुछ गांव के लोग जान बूझकर गलत और भ्रामक खबर फैलाते हैं। शासन के निर्देशों के अनुरूप पशुओं की देखभाल लगातार की जा रही है। भूसा,हरा चारा और पोषाहार भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।

डॉक्टर का काम भीड़ बढ़ाना नहीं बल्कि मरीज को ठीक करना है::डॉ,अलका राय

डॉक्टर का काम भीड़ बढ़ाना नहीं बल्कि मरीज को ठीक करना है::डॉ,अलका राय 

ग्रामीण शिक्षकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नवोदय नगर जीयनपुर में स्थित सुषमा आयुर्वेदिक स्कूल आफ नर्सिंग एंड फार्मासिस्ट काॅलेज में डॉक्टर अलका राय ने कहा कि डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है। डॉक्टर का काम भीड़ बढ़ाना नहीं बल्कि मरीज को ठीक करना है। प्रकृति के साथ रहने वाले लोगों को बीमारियां कम होती हैं। रोगों से बचने के लिए जीवन जीने की प्रवृत्ति बदलनी होगी। सोमवार को एक दिवसीय ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए मऊ जनपद की वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अलका राय ने कहा।उन्होंने कहा कि आज ऑपरेशन के द्वारा बच्चा पैदा करना आम बात हो गई है। आज से दशकों पहले महिलाओं को सामान्य डिलीवरी ही कराई जाती थी। लेकिन आधुनिकता के युग में यह कमाई का जरिया बनता जा रहा है। मरीज की स्थिति का सही आकलन कर उसे ठीक करना ही एक डॉक्टर का नैतिक धर्म है। उन्होंने महिलाओं में होने वाले रोगों और उनके निवारण के कई टिप्स डॉक्टर को समझाया।बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुमित कुमार ने मरीज के अंदर होने वाले इंफेक्शन के गुण लक्षण और निदान का ज्ञान कराया।डॉक्टर एस एन राय ने वर्तमान परिवेश में आयुर्वेदिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉलेज के डायरेक्टर सुभाष जायसवाल और प्रधानाचार्य उद्देश्य जायसवाल ने आगतों का स्वागत किया। इस अवसर पर एलबीबीएस हॉस्पिटल एवं पंचकर्म सेंटर का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक संगठन द्वारा प्रमुख अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जया पांडे,साधना राय,कौशल राय,पीके राय,एन लाल यादव आदि उपस्थित रहे।