Tuesday, December 31, 2024

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड का हुआ भव्य आयोजन।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदरकांड का हुआ भव्य आयोजन।

संगीतमय सुंदरकांड के समापन पर विशाल भंडारा आयोजित।

सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड का लिया आंनद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जमीन बेलारी कोठिया निवासी प्रबंधक अरविंद ओझा के आवास पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर संगीतमय सुंदर कांड का हुआ भव्य आयोजन संगीतमय सुंदर कांड के समापन पर विशाल भंडारा आयोजित सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने लिया संगीतमय सुंदर कांड का आंनद।जमीन बेलारी कोठिया निवासी पब्लिक स्कूल वाराणसी के प्रबंधक अरविंद ओझा के पैतृक निवास स्थान पर नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार की शाम को विशाल संगीतमय सुंदरकांड का भव्य रूप से आयोजन किया गया। जिसमें साज सज्जा के साथ सुंदरकांड पाठ का सुंदर चित्रण संगीतमय प्रस्तुत किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सहित क्षेत्र भक्त मौजूद रहे समापन पर जय श्री राम और राम भक्त हनुमान के नारों से पूरा गांव गूंज उठा इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोगों ने सुंदरकांड पाठ का आनंद लिया।वहीं सुंदरकांड के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण किया और नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। इस दौरान मुख्य रूप से अंजनी,सुनील, संजय,राकेश,विपिन,पंकज,लकी,शिवम,रवि,विशाल,अंबुज,आर्यन ओझा,कुशाग्र,रवीश मिश्रा,संजय तिवारी,प्रवीण मिश्रा,मनोज श्रीवास्तव तारकेश्वर ओझा सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।

उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर जोगियाबीर ग्राम पंचायत की होगी पुनः मतगणना।

उपजिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर जोगियाबीर ग्राम पंचायत की होगी पुनः मतगणना।

तीन फरवरी को 11:00 बजे अजमतगढ़ में होगी पुनः मतगणना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जोगियाबीर ग्राम पंचायत के प्रधान की होगी पुनःमतगणना उपजिलाधिकारी सगड़ी न्यायालय के आदेश पर जोगियाबीर ग्राम प्रधान पद की होगी मतगणना तीन फरवरी को 11:00 बजे अजमतगढ़ खंड विकास पर कराई जाएगी पुनः मतगणना।
मंगलवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने 17 अगस्त वर्ष 2021 को याचिका स्वीकार कर 3 फरवरी वर्ष 2025 को प्रातः11:00 अजमतगढ़ खंड विकास पर पुनर मतगणना कराने का आदेश दिया गया विदित हो जोगियाबीर ग्राम प्रधान पद पर पंचायत चुनाव के बाद 21 मई को मतगणना कराई गई जिसमें कुल 1170 मत पड़े वहीं मत गणना 1167 वोटो की की गई जिसमें प्रथम मतदान केंद्र पर 313 मत, द्वितीय मतदान केंद्र पर 376 मत,तृतीय मतदान केंद्र पर 481 मत पड़े जिसमें विजेता खुर्शीद को 256 मत व उपविजेता मोबिन को 255 मत प्राप्त हुए वहीं एक मत से खुर्शीद को विजेता घोषित किया गया वहीं जिला न्यायालय के पुनः मतगणना के आदेश पर उच्च न्यायालय के द्वारा 56 दिन का बाउंड लगाया गया इसके बाद जिला जज ने उपजिलाधिकारी न्यायालय को मामला सुपूर्द किया जिस पर सुनवाई के दौरान उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने जोगियाबीर ग्राम पंचायत के प्रधान पद की पुनः मतगणना का आदेश दिया। जिसको लेकर ग्राम पंचायत में उत्साह बना हुआ है वहीं मोबिन पक्ष मतगणना को लेकर उत्साहित है।

कारगिल शहीद के गांव नथ्थूपुर में शहीद की बाधित नाली का तहसीलदार ने किया निरीक्षण।

कारगिल शहीद के गांव नथ्थूपुर में शहीद की बाधित नाली का तहसीलदार ने किया निरीक्षण।

उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर तहसीलदार ने की जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर  कारगिल शहीद के गांव में पहुंचकर तहसीलदार ने शहीद की बाधित नाली का किया निरीक्षण उपजिलाधिकारी सगड़ी के आदेश पर तहसीलदार ने की जांच मौका का किया निरीक्षण।
कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के पैतृक निवास स्थान नथ्थूपुर में शहीद के नाम पर गांव में मुख्य द्वार का निर्माण किया गया वहीं नथ्थूपुर गांव में ही कारगिल शहीद की याद में उपवन भी स्थापित किया गया है। वहीं कारगिल शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र सौंप कर विगत कई वर्षों से पारंपरिक नाबदान की नाली जिसको ग्राम पंचायत निधि की लागत से निर्मित किया गया था। जिसमें दर्जनों परिवार के नाबदान का पानी नाली से होते हुए पोखरी में गिरता रहा को गांव के ही निवासी केशव व रामनरेश पुत्रगण किशुन के द्वारा नाली को मिट्टी डालकर बंद कर गेट का निर्माण किया गया। जिससे नाबदान का पानी अवरुद्ध हो गया और जिससे कारगिल शहीद राम समुझ यादव के परिवार सहित दर्जनों परिवारों के नाब दान का पानी अवरुद्ध हो गया है। के प्रार्थना पत्र पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार के आदेश पर सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने राजस्व निरीक्षक जयसिंह के साथ गांव में पहुंचकर बाधित नाली का निरीक्षण किया गया इस दौरान गांव के दर्जनों लोगों के साथ दोनों पक्ष के लोग मौजूद रहे अवरुद्ध नाबदान के साथ आवागमन का निरीक्षण किया गया। सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने बताया कि जांच रिपोर्ट उपजिलाधिकारी को सौंपी जाएगी। इस दौरान मुख्य रूप से केशव व रामनरेश सहित विजयपाल,फूल बदन,विजय मल,रामअवध,बिहारी आदि दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Monday, December 30, 2024

मनोज श्रीवास्तव को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर दी बधाई बंटी मिठाई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर माल्यार्पण कर दी बधाई बंटी मिठाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष मनोनयन पर मंडल अध्यक्ष को माल्यार्पण कर दी बधाई व क्षेत्र में जगह-जगह बंटी मिठाई। भाजपा पार्टी के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडे के द्वारा आजमगढ़ जनपद के मंडल अध्यक्ष की सूची जारी होने के बाद सगड़ी विधानसभा के हरैया मंडल के अध्यक्ष सुधीर राय व अजमतगढ़ मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव व रौनापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल के मनोनयन पर क्षेत्र में माल्यार्पण कर जगह-जगह बधाई दी गई व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। अजमतगढ़ मंडल के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव के भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर जीयनपुर, लाटघाट,कंजरा में मनोज श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर बधाई दी गई वहीं जगह- जगह मिठाई खिलाकर खुशी इजहार किया गया मंडल अध्यक्ष बनने पर मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। वहीं इस दौरान मुख्य रूप से धृष्टद्युम्न प्रजापति,आलोक चौरसिया, दीपक प्रजापति,दिवाकर सिंह, मनीष मिश्रा,बंदना सिंह पूर्व विधायक,अरविंद जायसवाल सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी।

किसानों के यूनिक कार्ड को लेकर सगड़ी तहसील पर हुई समीक्षा बैठक।

किसानों के यूनिक कार्ड को लेकर सगड़ी तहसील पर हुई समीक्षा बैठक। 

खराब प्रगति पर एसडीएम ने लगाई फटकार मांगी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर किसानों के यूनिक कार्ड को लेकर हुई समीक्षा बैठक खराब प्रगति पर उपजिलाधिकारी ने लगाई फटकार मांगी प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट।सोमवार को दिन में 3:00 बजे सगड़ी तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में कृषि विभाग के जिला अधिकारी गगनदीप सिंह सहित चारों एडीओ कृषि के साथ समीक्षा बैठक आयोजित जिसमें सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने क्रमशः अजमतगढ़ बिलरियागंज हरैया व महराजगंज की समीक्षा की इस दौरान बिलरियागंज महाराजगंज की प्रगति पर फटकार लगाई गई वहीं कृषि विभाग के कार्यरत सहायकों से प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देने के लिए कहा गया वहीं कार्य में टीम के द्वारा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी विदित हो 6 बिस्वा भूमि से अधिक के किसान युनिक आईडी कार्ड से आच्छादित होंगे यूनिक आईडी कार्ड ऑपरेटर 1अप आधार केवाईसी अप की हस्ताक्षर ऐप से बनाया जाएगा जो फरवरी माह के अंत तक बनाने का कार्य पूरा किया जाएगा जिसे त्वरित रूप से करने के लिए सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे ने निर्देशित किया। वहीं यूनिक आईडी कार्ड से किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि खाद बीज बैंक लोन सहित सभी प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ एक कार्ड से लाभान्वित होंगे और उन्हें बार-बार अपडेट कराने और नवीनीकरण के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान बैठक में मुख्य रूप सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे नायब तहसीलदार रणजीत सिंह संजय राय एडीओ पंचायत कृषि प्रदीप यादव राजेश खरवार ओमप्रकाश सहित सगड़ी तहसील क्षेत्र के कृषि कर्मी मौजूद रहे।

भाजपा ने बढ़ाया विश्वकर्मा समाज का सम्मान::मोनू विश्वकर्मा

भाजपा ने बढ़ाया विश्वकर्मा समाज का सम्मान::मोनू विश्वकर्मा

नवनिर्वाचित मडल अध्यक्ष शशिकांत का हुआ सम्मान, मिलेगी मजबूती

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ के पल्हनी मण्डल का अध्यक्ष एडवोकेट शशिकांत विश्वकर्मा को घोषित किए जाने पर विश्वकर्मा समाज उत्साहित है। सिविल लाइन स्थित एक सभागार में भाजपा नेता व विश्वकर्मा समाज के लिए समर्पित शिल्प अनुसंधान एवं विकास संस्थान आजमगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी मोनू विश्वकर्मा के नेतृत्व में नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया।भाजपा नेता मोनू विश्वकर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा समाज शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रहे है। लम्बे समय के बाद विधानसभा सदर के अंतर्गत आने वाले पल्हनी मण्डल का अध्यक्ष पिछड़ी जाति के शशिकांत विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी सहित विश्वकर्मा समाज उत्साहित है।शशिकांत विश्वकर्मा पूरे मण्डल में भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे। जिसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में निश्चित ही दिखेगा। सभी के प्रति आभार जताते हुए मंडल अध्यक्ष शशिकांत विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी हित में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उमेश विश्वकर्मा ने कहा कि शशिकांत विश्वकर्मा को शुरू से ही भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे है उन्हें निर्वाचित होने से पूरा विश्वकर्मा समाज गौरवान्वित हुआ है।बधाई देने वालों में डॉ अखिलेश विश्वकर्मा,मोनू विश्वकर्मा,ओम प्रकाश चौहान,रजनीश विश्वकर्मा,अरुण विश्वकर्मा,रवि नंदन विश्वकर्मा,पवन विश्वकर्मा,रविंद्र विश्वकर्मा प्रधान,अशोक विश्वकर्मा,अंकित विश्वकर्मा,उमेश विश्वकर्मा,सुरेश विश्वकर्मा सभासद,मिथिलेश चौरसिया,दीपक मौर्य, राजेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

जीयनपुर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व सास को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व सास को किया गिरफ्तार।

एक सप्ताह पूर्व प्रेमी के साथ मंदिर में किया विवाह ससुराल में लगाई फांसी दर्ज हुआ मुकदमा पति व सास गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति व सास को किया गिरफ्तार प्रेमिका ने एक सप्ताह पूर्व मंदिर में किया विवाह ससुराल में घर पर लगाई फांसी भाई की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने तीन पर दहेज हत्या का मुकदमा पति व सास को किया गिरफ्तार।लखीमपुर खीरी जनपद के बरगदिया गुलौली थाना मोहम्दी खीरी निवासी सोनी पुत्री फूलचंद दिल्ली के निजी कंपनी में कार्य करते समय दो साल से दीपक पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मझौवा जनपद आजमगढ़ मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया इसके बाद प्रेमी दीपक अपनी प्रेमिका सोनी को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली से मझौवा के लिए निकला और 20 दिसंबर को घर पहुंचा इसके बाद घर पर पहुंचकर लाटघाट बाजार में स्थित भुषन बाबा के मंदिर पर ग्रामीणों के समक्ष 23 दिसंबर को दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर पति-पत्नी के रूप में ससुराल मझौआ में प्रेमी दीपक के घर पर रह रही थी बाद प्रेमिका सोनी ने ससुराल में शनिवार की रात्रि में फांसी लगा ली रविवार की सुबह दीपक और दीपक की माता ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी मौके पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं प्रेमिका
बनी पत्नी सोनी के भाई अनुप ने रविवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर दहेज के प्रताड़ित करने पर बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली की तहरीर पर जिस पर जीयनपुर पुलिस प्रेमी से पति बने दीपक पुत्र राजेंद्र,सास आशा पत्नी राजेंद्र, और बहन पर धारा 85/80,3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पति और सास को 12:15 मिनट पर घर के पास से लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

विदेश से घर आ रहा व्यक्ति हुआ जहर खुरानी का शिकार भाई ने थाने पर दी तहरीर।

विदेश से घर आ रहा व्यक्ति हुआ जहर खुरानी का शिकार भाई ने थाने पर दी तहरीर।

बस में छोटा बैग छुटा जिसमें सोने की अंगूठी व चैन और नगदी सहित मोबाइल रही।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विदेश से घर आ रहा युवक बस में हुआ जहर खुरानी का शिकार भाई ने थाने पर दी तहरीर छोटा बैग बस में छूटा जिसमें अंगूठी सोने की चैन व मोबाइल रही।          (जहर खुरानी का शिकार हरेंद्र यादव)
योगेंद्र यादव पुत्र विक्रम यादव निवासी अहिरौली ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि बड़ा भाई हरेंद्र यादव पुत्र विक्रम यादव ओमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे और आलमबाग बस अड्डे पर पहुंचकर घर आने के लिए सरकारी बस में बैठकर जीयनपुर आ रहे इस दौरान बस में ही नशे की हालत में बेसुध हो गए जहर खुरानी के शिकार हो गए और रविवार की सुबह बस जब जीयनपुर पहुंची तो वह ट्रॉली बैग लेकर उतरे हालत ठीक नहीं होने पर छोटे भाई को सूचना दी गई। जिन्हें इलाज के लिए आजमगढ़ स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है छोटे भाई ने बताया कि ट्रॉली बैग के अतिरिक्त एक छोटा बैग था जो बस में छूट गया जिसमें सोने की चैन,अंगूठी और मोबाइल सहित नगद 60 हजार रुपए रहे भाई की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई।

Sunday, December 29, 2024

खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद तीन गंभीर रूप से घायल चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

खेत में भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद तीन गंभीर रूप से घायल चार पर दर्ज हुआ मुकदमा।

जीयनपुर पुलिस ने मारपीट व एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में चार पर दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुल्तानपुर गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर हुई मार-पीट तीन गंभीर रूप से घायल चार पर मारपीट सहित एससी एसटी की विभिन्न धाराओं में जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। छपरा सुल्तानपुर निवासी बिंदु देवी पत्नी गोविंद राम ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात्रि 7:30 बजे उसके खेत में भैंस चराने को लेकर मना करने पर घर पर चढ़कर हरेंद्र यादव पुत्र जो यादव लक्ष्मण,वीरु पुत्रगण हरेंद्र और राजेंद्र पुत्र दरपू ने घर पर चढ़कर बिंदु देवी और उसकी दो पुत्रियां प्रीति व प्रिया को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें तीनों को गंभीर चोट आई वही रास्ते पर आने जाने से रोक दिया और जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी जिस पर जीयनपुर पुलिस ने चारों पर धारा 115/2,352/2, 351/2, अनुसूचित जाति जनजाति निवारण अधिनियम के तहत धारा 3/1/द,3/1/ध,और 3/2 वीए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जीयनपुर पुलिस जांच में जुट गई।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनकर स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई समारोह।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनकर स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई समारोह।

जीयनपुर कोतवाली पर आयोजित हुआ एसआई का विदाई समारोह। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में कार्यरत एस आई का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनकर स्थानांतरण पर आयोजित हुआ विदाई समारोह जीयनपुर कोतवाली पर दी गई भावभीनी विदाई। जीयनपुर कोतवाली पर एक वर्ष से तैनात उपनिरीक्षक विजय सिंह गौड़ जो वर्ष 2018 बैच के उपनिरीक्षक रहे का वरिष्ठ उप निरीक्षक कप्तानगंज के पद पर स्थानांतरण के बाद रविवार की सुबह 11:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर समारोह पूर्वक विदाई समारोह जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ जिसमें विजय सिंह गौड़ की कार्य कुशलता और उनकी निपुणता की जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशंसा की इस दौरान विजय सिंह गौड़ को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, अभिषेक यादव,अजय यादव, मुन्नालाल,विश्वजीत पांडेय सहित दिवान अनिल सिंह,सहादत अंसारी,सुमंत विश्वकर्मा, सुर्यदेव यादव,देवेश यादव सहित दर्जनों की संख्या पुलिस बल के जवानों ने माल्यार्पण कर भावभीनी 
विदाई दी।

प्रेमिका ने एक सप्ताह पूर्व प्रेमी के साथ मंदिर में किया विवाह ससुराल में लगाई फांसी।

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मंदिर में किया विवाह घर पर लगाई फांसी।

प्रेमिका ने एक सप्ताह पूर्व प्रेमी के साथ मंदिर में किया विवाह ससुराल में लगाई फांसी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मझौवा निवासी प्रेमी के साथ प्रेमिका ने एक सप्ताह पूर्व मंदिर में किया विवाह ससुराल में घर पर लगाई फांसी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। लखीमपुर खीरी जनपद के बरगदिया गुलौली थाना मोहम्दी खीरी निवासी सोनी पुत्री फूलचंद दिल्ली के निजी कंपनी में कार्य करते समय 2 साल पूर्व से दीपक पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मझौवा जनपद आजमगढ़ मुलाकात हुई और दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गया इसके बाद प्रेमी दीपक अपनी प्रेमिका सोनी को लेकर 19 दिसंबर को दिल्ली से मझौवा के लिए निकला और 20 दिसंबर को घर पहुंचा इसके बाद घर पर पहुंचकर लाटघाट बाजार में स्थित भुषन बाबा के मंदिर पर ग्रामीणों के समक्ष दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर विवाह कर पति-पत्नी के रूप में ससुराल मझौआ में प्रेमी दीपक के घर पर रह रही थी। वहीं माता-पिता से फोन पर बात हुई विवाह को लेकर माता-पिता ने नाराजगी व्यक्त की इसके बाद प्रेमिका सोनी ने ससुराल में शनिवार की रात्रि में फांसी लगा ली रविवार की सुबह दीपक और दीपक की माता ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर लाटघाट चौकी इंचार्ज जाफर खान पुलिस बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं प्रेमिका के परिजन व माता-पिता को सूचना देकर पंचनामा के बाद सोनी का पोस्टमार्टम कराया गया प्रेमी दीपक तीन भाइयों में सबसे छोटा है।जिसके पिता और दो भाई दिल्ली में ही रहकर निजी कंपनी में कार्य करते हैं।

Saturday, December 28, 2024

खाटू श्याम के तृतीय महोत्सव में उमड़ पड़े भक्त,खचाखच भरा रामलीला मैदान।

खाटू श्याम के गीतों पर आधी रात तक झूमते रहे हजारों भक्त।

खाटू श्याम के तृतीय महोत्सव में उमड़ पड़े भक्त,खचाखच भरा रामलीला मैदान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के रामलीला मैदान में आयोजित श्री श्याम खाटू तृतीय महोत्सव में शनिवार की रात भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु आधी रात तक झूमते रहे। खाटू श्याम की बनी भव्य मूर्ति का दर्शन करने के लिए महिलाएं घंटों कतार में खड़ी रही। श्री श्याम सेवादार मंडल जीयनपुर द्वारा तृतीय श्याम महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें दिल्ली प्रदेश की गायिका प्रिया व प्राची ठाकुर व गायक सन्नी सिंह लक्खा ने अपने गीतों से श्रद्धालुओं को आधी रात तक बांधे रखा। हमें ना भूलना बाबा,में लाड़ला हूं खाटू वाले श्याम का,सबका आंसू पोछे खाटू श्याम और हारे हारे आए श्याम के द्वारे जैसे गीतों से गायक कलाकारों ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। मैदान में बनी खाटू श्याम की भव्य प्रतिमा का दर्शन करने के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।उम्मीद से ज्यादा उमड़ी भीड़ से आयोजिकों के पसीने छूटने लगे।घंटों कतार में खड़ा कराकर महिलाओं को दर्शन कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम महोत्सव प्रेमी दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया वही भीड़ को देखते हुए जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया। इस दौरान पूर्व विधायक वंदना सिंह,अरविंद जायसवाल ,प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,दिवाकर सिंह,बृजेश जायसवाल,सुनील जायसवाल,मनोज श्रीवास्तव,अजय साहनी,ज्ञानेंद्र मिश्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार चौरसिया,संतोष कुमार चौरसिया,आलोक सिंह,वेद प्रकाश जायसवाल सहित श्री श्याम सेवादार समिति के सदस्य ऋषभ जायसवाल,सानू जायसवाल,निक्कु जायसवाल,राहुल जायसवाल,सूरज जायसवाल,अजय चौरसिया,हिमांशु जायसवाल,लगातार व्यवस्था बनाने में लग रहे।

विदेश से पति ने व्हाट्सएप पर दिया पत्नी को तीन तलाक दर्ज हुआ मुकदमा।

विदेश से पति ने व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक दर्ज हुआ मुकदमा। 

पत्नी की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न सहित तीन तलाक का पति पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी मुस्लिम महिला को विदेश से पति ने व्हाट्सएप पर दिया तीन तलाक दर्ज हुआ मुकदमा मुस्लिम महिला की शिकायत पर जीयनपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित तीन तलाक का पति पर दर्ज किया मुकदमा।शनिवार को जीयनपुर कोतवाली पर मुस्लिम महिला नबा पुत्री अयाज अहमद निवासी जमीन रसूलपुर थाना रौनापार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दान दहेज देकर 8 जनवरी वर्ष 2022 को अब्दुल अलीम पुत्र अबरार अहमद निवासी नूरुद्दीनपुर के साथ हुआ जिसके बाद नबा अपनी ससुराल गई जहां पर दहेज को लेकर ससुराल के परिजनों के द्वारा बार-बार उलाहना व प्रताड़ित किया जा रहा था। वहीं नबा से एक पुत्री सफा पैदा हुई और विवाह के बाद पति विदेश चले गए जिस पर परिजनों की प्रताड़ना की शिकायत पति से बार-बार की इसके बाद परिजनों ने नबा को उसके मायके जमीन रसूलपुर में भेज दिया वहीं पति से व्हाट्सएप कॉल पर पति से बात होती रही जो अपने भाई-बहन व परिजनों की बात मानते रहे और तलाक की धमकी देते रहते किंतु विदेश रहते हुए पति ने व्हाट्सएप कॉल पर 29 अक्टूबर वर्ष 2024 को तीन बार तीन तलाक बोलकर तीन तलाक दे दिया। जिसकी शिकायत धार्मिक तरीके से करने के बाद मामला हल नहीं होने पर जीयनपुर कोतवाली पहुंची मुस्लिम महिला की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने तत्काल सुनवाई करते हुए तहरीर के आधार पर धारा 85,115/2, 352, 3/4 दहेज उत्पीड़न व 3/4 मुस्लिम महिला सुरक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई।

कारगिल शहीद सहित एक दर्जन परिवारों की नाली अवरुद्ध गंदा पानी का लगा जमावड़ा।

ग्रामीणों ने नाली व रास्ता बंद कर गेट लगाने का लगाया आरोप।

कारगिल शहीद सहित एक दर्जन परिवारों की नाली अवरुद्ध गंदा पानी का लगा जमावड़ा।

वर्षों पुरानी पारंपरिक नाली को पाटकर गेट लगाने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

उपजिलाधिकारी सगड़ी को प्रार्थना पत्र सौंपकर नाली खुलवाने की लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नथ्थूपुर के निवासी करगिल शहीद के परिजनों सहित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर वर्षों पुरानी पारंपरिक नाली व रास्ता को बंद कर पाटकर गेट लगाने का लगाया आरोप गंदा पानी का लगा जमावड़ा नाली खुलवाने की लगाई गुहार किया प्रदर्शन। शनिवार को नथ्थूपुर निवासी कारगिल शहीद के छोटे भाई प्रमोद यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार को प्रार्थना पत्र सौंप कर विगत कई वर्षों से पारंपरिक नाबदान की नाली जिसको ग्राम पंचायत निधि की लागत से निर्मित किया गया था। जिसमें दर्जनों परिवार के नाबदान का पानी नाली से होते हुए पोखरी में गिरता रहा को गांव के ही निवासी केशव व रामनरेश पुत्रगण किशुन के द्वारा नाली को मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया वहीं नाबदान का पानी अवरुद्ध हो गया जिससे कारगिल शहीद रामसमुझ यादव के परिवार सहित दर्जनों परिवारों के नाबदान का पानी अवरुद्ध हो गया वहीं नाबदान के पानी से घर के सामने गंदा पानी का जमावड़ा लग रहा है जिसकी गंदगी से गांव के लोग परेशान हैं।आवागमन के साथ-साथ नाली का पानी अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पूर्व में लेखपाल के द्वारा जांच रिपोर्ट में नाली के बहाव की दी जा चुकी है और अजमतगढ़ खंड विकास ग्राम पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा के द्वारा जांच कर शासन की निधि से निर्मित नाली की जांच रिपोर्ट दी जा चुकी है। जिसके बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई जिसके बाद तहसील पर पहुंचकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शनिवार को केशव और रामनरेश के द्वारा नाली के ऊपर गेट का निर्माण करा दिया गया है वहीं उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर नाली खुलवाने की गुहार लगाई उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार ने सगड़ी तहसीलदार विवेकानंद दुबे को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों में मुख्य रूप से चंद्रिका,प्रमोद यादव,विजयपाल, फूलबदन,विजय मल,रामअवध, बिहारी सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Friday, December 27, 2024

श्याम महोत्सव को लेकर जीयनपुर वासियों में उत्साह।

तृतीय श्याम महोत्सव का जीयनपुर आयोजन आज।

श्याम महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी।

श्याम महोत्सव को लेकर जीयनपुर वासियों में उत्साह।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में तृतीय श्याम महोत्सव का आयोजन आज श्याम महोत्सव की तैयारियां पूरी महोत्सव को लेकर जीयनपुर वासियों में उत्साह। जीयनपुर नगर पंचायत के रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तृतीय श्याम महोत्सव का आयोजन शनिवार की शाम को किया जा रहा है दो बार सफलता पूर्वक आयोजन के बाद इस बार भी आयोजन को लेकर जीयनपुर वासियों में उत्साह बना हुआ है वहीं श्याम महोत्सव में मशहूर भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा का भतीजा सनी सिंह लक्खा एवं दिल्ली से प्रिया प्राची ठाकुर का आगमन हो रहा है वहीं श्याम महोत्सव में भव्य दरबार दिव्य आलोकित श्रृंगार भव्य भंडारे का आयोजन भी किया गया है जिसको लेकर श्याम प्रेमी भक्तों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है प्रशासन के द्वारा भी श्याम महोत्सव को लेकर सतर्कता बरती जा रही क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी ने भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य रूप से ऋषभ जायसवाल,अभिषेक जायसवाल शानू,निक्कू जायसवाल नीतीश,राहुल जायसवाल,अजय चौरसिया, सूरज जायसवाल,हिमांशु जायसवाल मौजूद रहे वहीं श्याम महोत्सव में हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित रहते हैं।

बलुआ ग्राम पंचायत में लगी चौपाल वितरित हुआ 200 कम्बल।

बलुआ ग्राम पंचायत में लगी चौपाल वितरित हुआ 200 कम्बल।

शासन द्वारा संचालित योजनाओं को दी जानकारी पात्रों का हुआ चयन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बलुआ ग्राम पंचायत में प्रमुख प्रतिनिधि व एडीओ पंचायत ने लगाई चौपाल वितरित हुआ 200 ग्रामीणों को कम्बल शासन द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी पात्रों का हुआ चयन। अजमतगढ़ खंड विकास क्षेत्र के बलुआ ग्राम पंचायत में शुक्रवार को चौपाल लगायी गयी चौपाल में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को विस्तार से समझाया जिसमें वृद्धावस्था पेंशन,विधवा पेंशन,आवास, शौचालय,मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कन्या सुमंगला योजना प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी और पात्रों का चयन किया गया।वहीं ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा ग्राम सचिव अच्युतानंद त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया और ग्रामीणों ने बेबाकी से अपनी बात रखी और समस्याओं को उठाया जिसका त्वरित निस्तारण कराया गया।इस दौरान ग्राम प्रधान सोनी देवी व प्रतिनिधि गुड्डू के द्वारा चयनित ग्रामीणों को बुलाया गया और प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व एडीओ पंचायत सुभाष चंद्र शर्मा के हाथों ठंड से बचाव के लिए 200 ग्रामीणों को कंबल वितरित किया गया।जिसमें मुख्य रूप से सचिव अमरदीप शर्मा, सुरेंद्र प्रसाद,किसान सहायक राजकुमार यादव सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

पूर्व प्रधानमंत्री को सगड़ी तहसील पर दी गई श्रद्धांजलि।

पूर्व प्रधानमंत्री को सगड़ी तहसील पर दी गई श्रद्धांजलि।

सगड़ी तहसील पर आयोजित हुई शोक सभा। 

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।


आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि तहसील पर आयोजित हुई शोक सभा।शुक्रवार को दिन में ढाई बजे सगड़ी तहसील सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की प्रतिमा पर उपजिलाधिकारी सगड़ी नरेंद्र कुमार गंगवार सगड़ी,तहसीलदार विवेकानंद दुबे,नायब तहसीलदार संजय राय,नायब तहसीलदार विवेकानंद ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी वहीं शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपजिलाधिकारी सहित तहसील पर कार्यरत राजस्व कर्मी सहित कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष पतीराम यादव व मंत्री प्रदीप राय,अनिल सिंह,स्नेहिल राय, अनुपम सिंह,कवलेन्द्र,गिरीश सिंह,रामसागर सोनी,निजामुद्दीन, समोधी राम सहित दर्जनों की संख्या में राजस्व कर्मी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अजमतगढ़ खंड सभागार में ग्राम प्रधान व शिक्षकों के साथ हुई बैठक।

विद्यालय कायाकल्प को लेकर संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित।

अजमतगढ़ खंड सभागार में ग्राम प्रधान व शिक्षकों के साथ हुई बैठक।

विद्यालयों में 19 बिंदुओं से संबंधित समस्या की हुई विस्तृत चर्चा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र की प्राथमिक विद्यालय की कायाकल्प योजना को लेकर अजमतगढ़ खंड सभागार में संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित ग्राम प्रधान व शिक्षक हुए सम्मिलित विद्यालय में 19 बिंदुओं से संबंधित समस्या पर विस्तार हुई चर्चा। शुक्रवार को अजमतगढ़ खंड सभागार में अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र की कायाकल्प योजना को लेकर संगोष्ठी उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू व एडीओ पंचायत सुभाष चन्द्र शर्मा और अधिशासी अधिकारी अलका मौर्य मौजूद रहीं कार्यक्रम का संचालन हरिकेश मिश्रा ने किया कार्यक्रम के शुरू में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 2 मिनट का मन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौजूद सभी शिक्षकों व प्रधानाध्यापक के साथ ग्राम सभा के प्रधान सम्मिलित रहे विद्यालय के कायाकल्प योजना को लेकर 19 बिंदुओं पर हुए कार्य की विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सभी सुविधाओं को उपलब्ध करा दिया गया है वहीं प्राथमिक विद्यालय में जो भी कार्य शेष हैं या कार्य में समस्या है उनका लिखित उल्लेख कर जिसको प्राथमिकता पूर्वक निस्तारण करने का आश्वासन दिया वहीं खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने निपुण भारत मिशन के तहत सभी शिक्षकों को अपने दायित्व निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया वहीं सभी अतिथियों को अंग वस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से आरपी अनिल मिश्रा,कुसुम लता,कमलनयन,विमल प्रकाश, पंकज सिंह,नीलम राय,जितेंद्र राय,राजमणि शर्मा,दिनेश पांडे, आनंद तिवारी,हुमा परवीन,सोनू सिंह,अरुण श्रीवास्तव सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

पता बदल-बदल कर चार फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

पता बदल-बदल कर चार फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार ।

एक दिन पहले चौकी इंचार्ज लाटघाट ने दर्ज कराया था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चार फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।गुरुवार को उ0नि0 जाफर खान चौकी प्रभारी लाटघाट थाना जीयनपुर द्वारा थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र दिया गया कि पत्र सं0 पासपोर्ट सेल (सोशल मीडिया एक्ट) 2024 दिनांक 25/11/24 के माध्यम से मीडिया एक्ट यूजर ID यूथ फोर bjp के द्वारा आजमगढ पुलिस के सोशल मीडिया पर शिकायत कर पासपोर्ट धारक प्रभुनाथ यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी मोहम्मदपुर कोडरा थाना जीयनपुर आजमगढ की जाँच व क्षेत्र भ्रमण से ज्ञात हुआ कि प्रभुनाथ यादव उपरोक्त अपना चार पासपोर्ट बनवाया है जिसके पासपोर्ट सं0वी 450129 जारी दिनांक 13/6/1996 जन्म तिथि 1/9/1976 पता मोहम्मदपुर कोडरा पोस्ट डिघवनिया काजी थाना जीयनपुर जारी स्थान लखनऊ 2-पासपोर्ट सं0ई-2306352 जारी दिनांक 10/6/2002 जन्म तिथि 1/9/1976 ग्राम चक्की हाजीपुर थाना रौनापार आजमगढ जारी स्थान लखनऊ 3- पासपोर्ट सं0एच 5122388 जारी दिनांक 2/7/2009 जन्म तिथि 2/4/1975 बदला नाम दीनानाथ यादव मझवलिया PS बडहलगंज गोरखपुर जारी स्थान लखनऊ 4-पासपोर्ट सं0 पी-0847832 जारी दिनांक 14/6/2016 जन्म तिथि 1/1/1964 पता ग्राम चुटही थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ जारी स्थान लखनऊ है उक्त प्रकरण की जाँच मेरे द्वारा पूर्व की गयी थी जिसकी जाँच आख्या क्षेत्राधिकारी सगडी को भेजी गयी थी जिसके आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ द्वारा उक्त प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने हेतु दिनांक 23/12/2024 को आदेशित किया गया है के सम्बन्ध मे दाखिल किये कि दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 569/2024 धारा 420/467/468/471 भादवि व 12(1)B/ 12(3) पास्पोर्ट अधि0 1967 बनाम प्रभुनाथ यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी मोहम्मदपुर कोड़रा थाना जीयनपुर पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 सुभाष तिवारी द्वारा की जा रही है। शुक्रवार को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त प्रभुनाथ यादव पुत्र त्रिलोकी यादव निवासी मोहम्मदपुर कोड़रा को लाटघाट बाजार के पास से समय करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।

Wednesday, December 25, 2024

ट्युवेल से मोटर चोरी कोतवाली पर दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी।

ट्युवेल से मोटर चोरी कोतवाली पर दी तहरीर,पुलिस जांच में जुटी।


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बम्हौली ध्यान निवासी गोपाल राय ने कोतवाली पर तहरीर देकर मोटर चोरी का अज्ञात पर लगाया आरोप। बुधवार को जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर गोपाल राय पुत्र राम अवध राय निवासी ब्रम्ह्मोली ध्यान ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के बाहर सड़क के किनारे खेत में ट्यूबवेल स्थित है जिस पर दो हॉर्स पावर का मोटर लगाकर खेत की सिंचाई चल रही थी। इस दौरान बुधवार की सुबह खेत पहुंचने पर अज्ञात के द्वारा मोटर चोरी कर लिया गया जिसके बाद जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है।

दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की निवासी फरार नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।जीयनपुर कोतवाली पर भाई ने दो अप्रैल को तहरीर देकर आरोप लगाया कि नाबालिक बहन को विवेक पुत्र राजेश यादव निवासी सियरहा लेकर फरार हो गया जिस पर जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई। वहीं इमिलिया चौकी इंचार्ज सुभाष तिवारी ने जांच के दौरान विवेक से पूछताछ कर अजय पुत्र राजू निवासी जकसिया थाना कदौरा जनपद जालौन का नाम प्रकाश में आया पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट की धारा में वृद्धि कर 25 दिसंबर दिन बुधवार को पुलिस बल के साथ जीयनपुर बस स्टैंड से दिन में 1:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 80 छात्रों ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ किया शैक्षणिक भ्रमण।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के 80 छात्रों ने खंड शिक्षा अधिकारी के साथ किया शैक्षणिक भ्रमण।

अविष्कार क्विज प्रतियोगिता विजेता छात्रों का हुआ शैक्षणिक भ्रमण।

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण कर किया गया उत्साह वर्धन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के अविष्कार क्विज प्रतियोगिता विजेता छात्र-छात्राओं का हुआ शैक्षणिक भ्रमण किया गया उत्साह वर्धन।बुधवार को छुट्टी के दिन अजमतगढ़ खंड शिक्षा क्षेत्र के अविष्कार क्विज प्रतियोगिता विजेता 100  छात्र-छात्राओं ने सगड़ी उच्च प्राथमिक विद्यालय पर एकत्रित हुए जहां से 80 छात्रों की दो बस को खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया वही छात्र-छात्राओं के साथ एआरपी कमल नयन,अनिल मिश्रा,कुसुम लता पांडेय,प्रदीप राय,राजलक्ष्मी,हरिकेश मिश्रा सहित शिक्षक जर्रार हुसैन हुमा परवीन खंड शिक्षा अधिकारी के साथ सबसे पहले छठियांव चीनी मिल का भ्रमण कराया और उत्साह वर्धक जानकारी दी जिसका छात्र- छात्राओं ने जिज्ञासा पूर्वक भ्रमण कर आधुनिक मिल को देखा और उसके बाद चंद्रमा ऋषि के आश्रम में पहुंचकर बच्चों ने रोचकता के साथ चंद्रमा ऋषि आश्रम का निरीक्षण कर प्राचीन कहानियां सुनी और आनंद लिया वहीं वापसी में गोरखपुर मार्ग पर स्थित भारत नर्सरी का भ्रमण कर पौधों के रोपण और उनके तैयार पौधों को देखा और सीखाइस दौरान उनके शिक्षक उन्हें विस्तृत रूप से ज्ञानवर्धक जानकारी देने में लग रहे खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप नारायण सिंह ने कहा कि शैक्षिक भ्रमण के साथ-साथ छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन कर रोचक व ज्ञानवर्धक जानकारी दी गई जिससे छात्र-छात्राओं के विद्यार्थी जीवन में सफलता के लिए प्रेरणा मिल सके। वहीं शाम तक उच्च प्राथमिक विद्यालय से छात्र-छात्राओं को उनके घर के लिए रवाना किया गया शैक्षिक भ्रमण के दौरान छात्रों के साथ दर्जनों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।