Friday, March 31, 2023

ओवरलोड ई रिक्शा पलटा बाल-बाल बचा चालक।

ओवरलोड ई रिक्शा पलटा बाल-बाल बचा चालक।

जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर ई-रिक्शा रिंग टूटने से हुई घटना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बिलरियागंज मार्ग पर ओवरलोड ई रिक्शा पलटने से चालक बाल-बाल बचा ई-रिक्शा की रिंग टूटने से बिलरियागंज मार्ग पर हुई घटना बाल बाल बचे लोग।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 5:00 बजे खालिसपुर गांव से चावल की बोरी लादकर मुबारकपुर जाते समय सब्जी मंडी के पास ओवरलोड ई रिक्शा ई-रिक्शा की रिंग टूटने से अचानक पलट गया। वहीं सड़क के किनारे खड़े व जा रहे लोग घटना में बाल-बाल बच गए वहीं चालक भी बाल-बाल बच गया। इस दौरान घटना में किसी को चोट नहीं आई ई-रिक्शा पलटने पर दर्जनों की संख्या में लोगों ने जुटकर मदद की वही किसी भी प्रकार किसी को छती नहीं पहुंची देखने के लिए लोग जुट गए।

मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना चौथे दिन जारी।

मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना चौथे दिन जारी।

आक्रोशित शिक्षकों ने आमरण अनशन की दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना चौथे दिन जारी दुरदराज से पहुंचे दर्जनों शिक्षकों ने क्रमिक अनशन में पहुंचकर की भागीदारी आक्रोशित शिक्षकों ने आमरण अनशन की दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी महाविद्यालय पर स्ववित्तपोषित शिक्षकों का धरना चौथे दिन जारी रहा अपनी 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में सुबह 10:00 बजे से लेकर 5:00 बजे तक क्रमिक धरना दिया। इस दौरान आजमगढ़ के दुरदराज से 24 शिक्षकों ने पहुंचकर क्रमिक धरना के तीसरे दिन पहुंचकर की भागीदारी। पर महाविद्यालय प्रशासन की तरफ से शिक्षकों के बीच कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई जबकि आजमगढ़ एवं मऊ जनपद के लगभग 24 शिक्षक साथी शिक्षकों के समर्थन में आए  शिक्षकों ने आवाज उठाई कि यह धरना सिर्फ मालटारी के शिक्षकों की समस्या ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी शिक्षकों की समस्या को लेकर है। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश राय क्रमिक धरने पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया और कहा कि धरना लक्ष्य प्राप्ति तक चलता रहेगा।नाराज शिक्षकों ने कहा यदि 31 मार्च को प्रबंधक दिनेश राय द्वारा शिक्षकों की मांगें नहीं मानी गई तो 1 अप्रैल से सभी शिक्षक आमरन अनशन को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी। आज समर्थन में मऊ जनपद से डॉक्टर घनश्याम दुबे संगठन मंत्री,डॉक्टर उमेश पांडे,आजमगढ़ से डॉ सदानंद मिश्र,डॉक्टर वीरेंद्र यादव,डॉक्टर हरेंद्र कुमार,दानबहादुर यादव,रामकुमार मौर्य,सूर्यनाथ  तिवारी,डा.योगेश दयालु,विवेक कुमार सिंह,डॉ शशांक पांडेय,युगंत उपाध्याय,डॉ नीरज श्रीवास्तव,डॉ संगीता वर्मा,डॉक्टर आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

सेवानिवृत शिक्षिका को दी गई विदाई।

सेवानिवृत शिक्षिका को दी गई विदाई।

जूनियर विद्यालय जीयनपुर पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम भेंटकर दी गई विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खंड शिक्षा अजमतगढ़ की सेवानिवृत्त शिक्षिका की जूनियर विद्यालय जीयनपुर पर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्रम भेंट कर भावपूर्ण दी गई विदाई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दिन में तीन बजे आशा राय निवासी भुवना बुजुर्ग जूनियर विद्यालय जीयनपुर पर शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी जो शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुई विद्यालय शिक्षक परिवार ने भव्य रुप से विद्यालय पर विदाई समारोह आयोजित किया। आशा राय वर्ष 1993 से प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च प्राथमिक तक विभिन्न पदों व स्थान पर कार्य किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जर्रार हुसैन ने शिक्षिका के रूप में उनकी मेहनत कर्तव्यनिष्ठा और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन प्रतिमा माधुरी ने माल्यार्पण किया वही कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ शिक्षक हरकेश मिश्रा ने रामायण पुस्तक देकर सम्मानित किया। वही विद्यालय पर कार्यरत शिक्षिका चिंता राय सुरजीत सिंह सरबत खान,अनुराग राय व संगीता ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान सेवानिवृत शिक्षिका भावुक हो उठी वही शिक्षक परिवार ने भावपूर्ण तरीके से विद्यालय परिसर में विदाई की समारोह में दर्जनों की संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समारोह पूर्वक हुआ समापन।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समारोह पूर्वक हुआ समापन।

समापन समारोह में साफ सफाई रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समापन पर हुए विविध कार्यक्रम

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय पर सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर समारोह पूर्वक हुआ समापन।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे मालटारी महाविद्यालय के सभागार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का प्राचार्य डॉ सुचिता श्रीवास्तव ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर समापन किया। इस दौरान अपने सम्बोधन में छात्राओं का उत्साहवर्धन किया समापन समारोह में छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम साफ-सफाई रंगोली प्रतियोगिता सहित स्वादिष्ट भोजन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर विद्यालय के छात्राओं ने महाविद्यालय से लेकर प्राथमिक विद्यालय मालटारी प्रथम तक कतारबद्ध होकर लक्ष्य गीत गाते व साफ-सफाई व शिक्षा के साथ राष्ट्रीयगीत और गगनभेदी नारे लगाते हुए प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचे जहां प्राथमिक विद्यालय व पास में स्थित शिव मंदिर पर साफ सफाई का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम अधिकारी सहायक प्रोफेसर राजेश यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्राओं को गुण सिखाएं।इस दौरान प्रोफेसर अखिलेशचंद, प्रोफेसर प्रशांत राय, डॉक्टर हसीन खान सहित विद्यालय के शिक्षक दर्जनों की संख्या में छात्र छात्रा मौजूद रहीं।

अनिच्छित हत्या के प्रयास में फरार दो सगे भाई को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अनिच्छित हत्या के प्रयास में फरार दो सगे भाई को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

कुर्की की नोटिस चस्पा के बाद फरार दो सगे भाई को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर निवासी अनिच्छित हत्या के प्रयास के दो सगे भाई को कुर्की की नोटिस चस्पा के एक सप्ताह बाद जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव पुत्र रामायन यादव निवासी चंगईपुर ने 11 जनवरी वर्ष 2023 को जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर पुवाल जलाने से मना करने पर पिता रामायन यादव को लाठी डंडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। जीयनपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश में जुट गई थी। वही विवेचक एसआई शंकर यादव ने अनिच्छित हत्या के प्रयास की धारा में वृद्धि कर न्यायालय के आदेश पर फरार दोनों सगे भाइयों के घर पर 24 मार्च को कुर्की की नोटिस चस्पा की एक सप्ताह बाद मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को फरार दोनों सगे भाई धर्मेंद्र यादव व नागेंद्र यादव पुत्रगण फूलचंद यादव को पुलिस बल के साथ चंगईपुर मोड़ से 2:15 बजे गिरफ्तार कर लिया।

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

भाई की तहरीर पर नाबालिग को लेकर भागने का दर्ज था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की नाबालिक लड़की को लेकर फरार दुष्कर्म के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने 24 दिन बाद किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार पुत्र रामप्यारे निवासी पुनापार बड़ागांव जीयनपुर थाना पर 6 मार्च को तहरीर देकर बहन को बहला-फुसलाकर लेकर फरार होने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें आरोपित आकाश उर्फ रजनीकांत पुत्र रामसकल निवासी बीबीपुर थाना सराय लखंसी जनपद मऊ को जीयनपुर एसआई मायापती पान्डेय तलाश कर रहे थे। वही मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर मुबारकपुर तिराहे से शुक्रवार को 12:00 बजे एसआई मायापती पान्डेय ने पुलिस बल के साथ गिरफ्तार कर लिया। नाबालिक लड़की के बयान पर युवक पर दुष्कर्म व पास्को एक्ट की वृद्धि कर आरोपित को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।

शनि मंदिर पर नौ दिन कीर्तन के बाद हुआ हवन।

शनि मंदिर पर नौ दिन कीर्तन के बाद हुआ हवन।

शनि मंदिर पर नौ दिन कीर्तन के बाद विशाल भंडारा आयोजित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के तरौका गांव में शनि मंदिर पर नौ दिन 24 घंटा कीर्तन के बाद हवन कर विशाल भंडारा शनिवार को आयोजित।
जानकारी के अनुसार सर्राफा गांव में स्थित शनिदेव मंदिर पर पुजारी भवानी शंकर के द्वारा चैत्र नवरात्र के पहले दिन से 24 घंटा हर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण सम्मिलित हुए नौ दिन हरि कीर्तन के बाद शुक्रवार को विधि-विधान पूर्वक हवन का आयोजन किया गया। वही पुजारी भवानी शंकर ने बताया कि अगले दिन शनिवार को दिन में 12:00 बजे विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है। नौ दिन 24 घंटे हरि कीर्तन के सफल आयोजन पर  शनि मंदिर के पुजारी भवानी शंकर राय को सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Thursday, March 30, 2023

शादी का झांसा देकर युवती को लेकर युवक हुआ फरार।

शादी का झांसा देकर युवती को लेकर युवक हुआ फरार।

पिता की सूचना पर युवक को जीयनपुर पुलिस ने पकड़ा।

पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुंदर सरायबल्लों निवासी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को लेकर हुआ फरार सूचना पर पुलिस ने पकड़ा पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा।
जानकारी के अनुसार हरिश्चंद्र राम पुत्र सुखदेव राम निवासी खालिसपुर सिंघौटा ने जीयनपुर कोतवाली पर सूचना दी कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री को सुंदर सरायबल्लों निवासी बबलू चौहान पुत्र बृजलाल चौहान 3 वर्ष से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा था। बुधवार को उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर लेकर फरार हो गया की सूचना जीयनपुर पुलिस को दी।
पुलिस ने युवक व युवती को मोहम्दाबाद सें पकड़ कर जीयनपुर थाने पर लेकर आई जहां युवक ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पिता की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने युवक पर मुकदमा पंजीकृत कर युवती को परिजनों को सौंप दिया ।

पीआरवी पिंक सेवा जीयनपुर में हुई शुरू ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी।

पीआरवी पिंक सेवा जीयनपुर में हुई शुरू ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दिखाई हरी झंडी।

महिलाओं की शिकायत को त्वरित निस्तारण के लिए पीआरवी पिंक सेवा हुई शुरू।

राम जन्मोत्सव पर महिलाओं के लिए पीआरवी पिंक सेवा की सौगात।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर राम जन्मोत्सव के दिन महिलाओं की समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए पीआरवी पिंक सेवा की भव्य रूप से समारोह पूर्वक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत महिलाओं को श्रीराम जन्म उत्सव पर दी सौगात।जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर श्रीराम जन्म उत्सव के दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे भव्य रुप से समारोह पूर्वक महिलाओं की सुरक्षा समस्या के त्वरित मौके पर निस्तारण के लिए आजमगढ़ जनपद की पांचवी पिंक सेवा जीयनपुर थाने पर दी गई इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला ने कहा कि इस क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं के लिए पीआरवी पिंक सेवा जिस पर 24 घंटे महिला सिपाही तैनात की गई हैं। वहीं ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया ने अपने संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस समर्पित है जिनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पीआरवी 112 पिंक सेवा जो 12 मिनट में सगड़ी तहसील क्षेत्र के फोन काल को कवरेज करेंगी पूर्व में आजमगढ़ जनपद के शहर कोतवाली सिधारी, देवगांव, फूलपुर के बाद श्रीराम नवमी के अवसर पर जीयनपुर की महिलाओं को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल रुसिया के द्वारा सौगात दी गई। पीआरवी पिंक सेवा का शुभारंभ राहुल रुसिया ने हरी झंडी दिखाकर किया वहीं पीआरवी पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला,जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय, पीआरवी प्रभारी जितेंद्र सिंह,नीरज चतुर्वेदी,शैलेंद्र यादव,हर्रैया प्रधान अतुल राय, जीयनपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,जयप्रकाश सिंह,पुरुषोत्तम यादव,ज्ञानेंद्र मिश्रा,नेहाल मेंहदी, दीपक गुप्ता,आलोक चौरसिया, हिमांशु जायसवाल सहित दर्जनों की संख्या में पुरुष व महिला सम्मिलित रहें।

अजमतगढ़ कस्बा में निकली श्री राम की शोभायात्रा शामिल हुए कस्बा वासी।

श्रीराम जन्मोत्सव पर अजमतगढ कस्बा में राम लखन की निकली झांकी।

राम जन्मोत्सव पर घोड़ा डीजे पर निकली शोभायात्रा।

अजमतगढ़ कस्बा में निकली श्री राम की शोभायात्रा शामिल हुए कस्बा वासी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में श्रीराम जन्म उत्सव पर राम लखन हनुमान की निकली झांकी शोभायात्रा में शामिल हुए कस्बावासी घोड़ा डीजे के साथ श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र।
जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मोत्सव पर गुरुवार की शाम 4:00 बजे अजमतगढ़ कस्बा में श्री राम युवा समिति के द्वारा गोगा साव शिव मन्दिर से भव्य रुप से निकली शोभायात्रा रथ पर सवार राम लखन हनुमान के आगे आगे घोड़ा डीजे के धुन पर थिरकते हुए कस्बावासी श्रीराम के जयकारा लगाते हुए खंड विकास मार्ग,नरायना मार्ग,अजमतगढ़ कस्बा होते हुए जीयनपुर मार्ग, गोगासाव भिखीसाव की प्रतिमा होते हुए स्मिथ इंटर कॉलेज, सामुदायिक केंद्र अजमतगढ़ होते हुए फिर गोगा साव शिव मंदिर पर राम लखन की झांकी समाप्त हुई। इस दौरान अजमतगढ़ कस्बा के सैकड़ों की संख्या में युवक पुरुष व महिला सम्मिलित हुए पूरा कस्बा भगवान श्रीराम के नारों से गूंज उठा। वर्ष 2016 से राम नवमी के अवसर पर प्रतिवर्ष राम की झांकी अजमतगढ़ कस्बा में निकाली जाती है। श्रीराम युवा समिति अध्यक्ष शुभम वर्मा,उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण साहू,कोषाध्यक्ष शिवम पटवा,नीतू जायसवाल, आनंद रस्तोगी,अंगद वर्मा,अरविंद शर्मा,गोविंद प्रजापति,अनिल कनौजिया,पीयूष,अनुज,मंगल बर्मा,धर्मेंद्र सोनकर, पारितोष जायसवाल,कन्हैया अग्रवाल,कौशल पान्डेय,कुमार गौरव,इंदल सिंह,सन्तोष राय उर्फ बब्बू,सोहराब अहमद सहित अजमतगढ़ कस्बा के सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष सम्मिलित रहे।

जीयनपुर नगर वासियों ने निकाली श्रीराम शोभा यात्रा ।

जीयनपुर नगर वासियों ने निकाली श्रीराम शोभा यात्रा ।

राम जन्म उत्सव पर जीयनपुर कस्बा में निकाली गई राम शोभा यात्रा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में राम जन्म उत्सव के उपलक्ष में निकाली गई राम की शोभायात्रा कस्बा भ्रमण कर जय श्री राम के नारों से गूंजा जीयनपुर।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम 6:00 बजे राम जन्म उत्सव के उपलक्ष में जीयनपुर कस्बा में राम शोभायात्रा निकाली गई जो रामलीला मैदान से राम शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। बिलरियागंज मार्ग आजमगढ़ मार्ग दोहरीघाट मार्ग अजमतगढ़ मार्ग भ्रमण कर प्राचीन शिव मंदिर पर शोभा यात्रा का समापन हुआ इस दौरान डीजे के धुन पर जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुज उठा था। वही लोगों ने भगवान राम की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा अर्पित की। वही शोभायात्रा में जीयनपुर पुलिस के जवान शोभायात्रा के साथ साथ चल रहे थे। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से हिमांशु जायसवाल,ज्ञानेंद्र मिश्रा,आलोक चौरसिया,दीपक गुप्ता,डब्लू गुप्ता,श्रवण गुप्ता, अजीत बरनवाल,अभिषेक राय, सन्तोष जायसवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Wednesday, March 29, 2023

दहेज हत्या के दो आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दहेज हत्या के दो आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की हुई पुष्टि।

नवविवाहिता की मौत पर माता ने सात पर दर्ज कराया था मुकदमा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के राजूपट्टी गांव नवविवाहिता की फांसी लगाने से हुई मौत पर माता ने तहरीर देकर जीयनपुर कोतवाली में सात पर दर्ज कराया था मुकदमा जीयनपुर पुलिस ने दो आरोपित को किया गिरफ्तार। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से हुई मौत।
जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह 8 बजे राजुपट्टी गांव में अंशु गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता की दुपट्टा से फांसी लगाने से हुई मौत पर मायके से पहुंचे परिजनों के साथ माता उर्मिला देवी निवासी बाबुपुर मऊ ने अपनी पुत्री को दहेज व भाभी से अवैध संबंध को लेकर प्रताड़ित करने के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने दहेज हत्या व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा पंजीकृत सात लोगों पर कराया था। जिनमें पति संजय गुप्ता, सास भाना देवी, दो बड़े भाई अनिल गुप्ता व मनोज गुप्ता और उनकी पत्नी गीता व मीरा व ननद आशा देवी पर मुकदमा पंजीकृत किया। वही अंशु गुप्ता का विवाह 4 माह पूर्व 2 दिसंबर को संजय गुप्ता से हुआ था। वहीं जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने से मौत की पुष्टि हुई है। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला के निर्देश पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय व एसआई शंकर यादव ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल के साथ बुधवार की सुबह 10:10 मिनट पर दोनों भाभी गीता पत्नी मनोज गुप्ता व मीरा पत्नी अनिल गुप्ता निवासी राजू पट्टी उनके घर से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

सेंट जेवियर्स जीयनपुर पर मेडल व वार्षिक परीक्षा फल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले।

सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर बंटा वार्षिक परीक्षा फल।

पूर्व विधायक,उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने छात्रों को किया पुरस्कृत।

सेंट जेवियर्स जीयनपुर पर मेडल व वार्षिक परीक्षा फल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर समारोह पूर्वक वितरित हुआ वार्षिक परीक्षा फल पूर्व विधायक उपजिलाधिकारी सगड़ी व क्षेत्राधिकारी सगड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया पुरस्कृत मेडल व वार्षिक परीक्षा फल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10:00 बजे समारोह पूर्वक जीयनपुर सेंट जेवियर्स विद्यालय पर वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया जिसमें एलकेजी से लेकर कक्षा 10 तक के छात्र जिन्होंने अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान 95% से ऊपर प्राप्त किया कूल 76 मेडल देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पूर्व विधायक सगड़ी वंदना सिंह उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला व विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने मेडल पुरस्कार व परीक्षा फल देकर सम्मानित और उत्साहवर्धन किया इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य संजय राय ने बताया कि 200 छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों को उत्कृष्ट कार्य व अंक प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 3 हजार रुपए प्रदान किया गया। साथ ही जनपद में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने पर 95% से अधिक पर 10 हजार रुपए 95% से कम पर 7 हजार रुपये विद्यालय के द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में छात्र,छात्राएं और अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

मालटारी महाविद्यालय पर स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना जारी।

मालटारी महाविद्यालय पर स्ववित्तपोषित शिक्षकों का क्रमिक धरना जारी।

स्ववित्तपोषित शिक्षकों का बेमियादी कर्मिक धरना दुसरे 
दिन जारी।

6 सूत्रीय मांगों को लेकर दर्जनों स्ववित्तपोषित शिक्षकों  ने महाविद्यालय पर दिया धरना।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षकों का धरना बुधवार को 6 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मिक बेमियादी धरना दुसरे दिन रहा जारी। 
जानकारी के अनुसार श्री गांधी पी.जी.कॉलेज मालटारी के स्ववित्तपोषित शिक्षक अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मालटारी महाविद्यालय के मुख्य द्वार के परिसर में पूर्व घोषित क्रमिक धरना दुसरे दिन किया 
इस दौरान मालटारी महाविद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षकों के अतिरिक्त आजमगढ़ जनपद के अन्य दर्जनों स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने क्रमिक धरना में पहुंचकर अपना समर्थन दिया। वही स्ववित्तपोषित शिक्षक अखिलेश तिवारी ने बताया कि स्ववित्तपोषित शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में 21 दिनों तक क्रमिक अनशन करेंगे यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन 21 दिन बाद आमरण अनशन में बदलेगा। मालटारी महाविद्यालय में स्ववित्तपोषित शिक्षकों का सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक क्रमिक अनशन पर डटे रहे। वहीं शिक्षकों ने आरोप लगाया कि स्ववित्तपोषित शिक्षकों का वेतन् लगभग 5 गुना कम कर दिया गया है और उनके आवासीय किराए को 105 की जगह लगभग 15 गुना बढ़ाते हुए रुपये 1500 प्रतिमाह दंडात्मक कर दिया गया है। नियम संगत वेतन, भविष्य निधि की कटौती,नियुक्ति तिथि से ई.पी.एफ. को खाते में भेजना,बढे हुए कमरे का किराया खाते मे वापस देने तक की मांगों के समर्थन में कर्मिक धरना चला। जिनमें मुख्य रूप से डॉक्टर साधना राय डॉक्टर सुलक्षणा यशवंत त्रिपाठी डॉक्टर नीलम राय डॉक्टर दिनेश डॉक्टर सहजानंद पांडेय डॉक्टर रमन वीरेंद्र कुमार हरेंद्र सिंह राकेश सहित विद्यालय के स्ववित्तपोषित शिक्षक क्रमिक धरना में सम्मिलित रहे।

जीयनपुर पुलिस ने रामनवमी पर्व पर जीयनपुर अजमतगढ़ कस्बा में निकाला फ्लैग मार्च।

जीयनपुर व अजमतगढ़ कस्बा में रामनवमी पर्व पर निकला फ्लैग मार्च।

जीयनपुर पुलिस ने रामनवमी पर्व पर जीयनपुर अजमतगढ़ कस्बा में निकाला फ्लैग मार्च।

राम जन्मोत्सव पर्व को प्रेम भाईचारे व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर अजमतगढ़ कस्बा में राम जन्म उत्सव पर्व पर जीयनपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च राम जन्मोंत्सव को शांतिपूर्ण प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 5:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के नेतृत्व में जीयनपुर अजमतगढ़ कस्बा में दर्जनों पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान जीयनपुर कस्बा में आजमगढ़ मार्ग दोहरीघाट मार्ग बिलरियागंज मार्ग अजमतगढ़ मार्ग पर भ्रमण किया। वही अजमतगढ़ कस्बा में मछली शहर अली नगर, राजीव नगर,समता नगर, नरैना सहित अजमतगढ़ खंड विकास मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कस्बा वासियों से शांतिपूर्ण प्रेम व भाईचारे के साथ राम जन्मोत्सव लोगों से मनाने की अपील की जीयनपुर कस्बा में लोगों ने पुलिस के द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च को उत्सुकता पूर्वक देखते रहे।

रामजन्म उत्सव पर्व के पूर्व मंदिर पर आर पी राय ने वितरित किये वस्त्र।

रामजन्म उत्सव पर्व के पूर्व मंदिर पर आर पी राय ने वितरित किये वस्त्र।

मंदिर के पुजारी व कर्मचारी सहित दर्जनों लोगों को वितरित किये वस्त्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के चन्ना राम मंदिर पर राम जन्मोत्सव पर्व के पूर्व विभागाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद आर पी राय शोनू ने दर्जनों लोगों को वितरित किये 
वस्त्र।जानकारी के अनुसार नवरात्र पर्व के अष्टमी के दिन शक्ति स्वरूप मां देवी के विदाई व प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर बुधवार की शाम 3:00 बजे विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष आरपी राय सोनू ने चन्ना राम मंदिर पर मंदिर के पुजारी कर्मचारी व मंदिर पर तैनात सुरक्षाकर्मी व नवरात्र पर्व में सेवा देने वाले स्थानीय ग्रामीणों को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दर्जनों लोगों को वस्त्र वितरित किया। वही राम जन्मोत्सव को अपने-अपने घर पर धूमधाम के साथ मनाने व मंदिर पर राम नाम की हर कीर्तन के लिए जागरूक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे जिनमें मुख्य रुप से चंदन मद्धेशिया,राणा सिंह,राजू, रामशरण,सुरेंद्र,शम्भू साहनी इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

अष्टमी के दिन चन्नाराम मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक हुआ हवन।

अष्टमी के दिन चन्नाराम मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक हुआ हवन।

चन्ना राम मंदिर पर विधि-विधान पूर्वक हुआ हवन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मां कालिका चन्ना राम मंदिर पर अष्टमी के दिन भव्य रुप से हवन का हुआ आयोजन सैकड़ों की संख्या में भक्त हुए सम्मिलित।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर मां कालिका के प्रसिद्ध चन्नाराम मंदिर जहां वरुण वृक्ष पर मां कालिका निवास करती हैं वर्ष भर पूजा अर्चना करने के लिए दूरदराज से लोग आते हैं वही मन्नत मांगते हैं और उनकी मन्नतें भी पूरी होती हैं मंदिर पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के अष्टमी के दिन शाम को विधि-विधान पूर्वक हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्थानी ग्रामीण पुरुष व महिलाएं सम्मिलित हुई अष्टमी पर्व पर शक्ति स्वरूप मां दुर्गा के विदाई व मंदिर पर बुधवार की शाम 5:00 बजे भव्य रुप से हवन यज्ञ किया गया। जिसमें मंदिर के पुजारी अमूल शर्मा उपाध्याय नेपाली बाबा मंदिर के व्यवस्थापक रणविजय सिंह ने विधि-विधान पूर्वक यज्ञ हवन का आयोजन किया। जिसमें अर्जुन सिंह अरविंद सिंह सोनू राय दुर्गा यादव रणविजय सिंह सुनील अभिषेक जायसवाल अशोक डॉक्टर डीके यादव शंभू निषाद धर्मेंद्र राजेश राय आदि लोगों ने हवन कुंड में आहुति दी। इस दौरान मां दुर्गा व प्रभु श्रीराम के नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा यज्ञ हवन के बाद सैकड़ों की संख्या में लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया।

जीयनपुर दुकान से रात्रि में ट्राली हुई चोरी दी तहरीर।

जीयनपुर दुकान से रात्रि में ट्राली हुई चोरी दी तहरीर।

दुकानदार ने जीयनपुर थाने पर दी तहरीर ट्राली हुई चोरी।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में स्थित दुकानदार ने जीयनपुर थाने पर तहरीर देकर अज्ञात पर मंगलवार की रात्रि में पुरानी खड़ी ट्राली चोरी का लगाया आरोप।जानकारी के अनुसार महाजन यादव पुत्र रामनाथ यादव निवासी खनगहबहरामपुर में हाईडिल कॉलोनी के सामने प्रकाश इंजीनियरिंग वर्क की दुकान है। जिस पर विनोद सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी चकलालचंद की पुरानी ट्राली रंगने के लिए खड़ी थी। मंगलवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने ट्राली को चुरा लें गए। जीयनपुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने की मांग की।

अजमतगढ़ में डांस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

अजमतगढ़ में डांस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

आजमगढ़ मऊ देवरिया गोरखपुर गाजीपुर सहित 12 टीमों ने लिया हिस्सा।

विजेताओं को किया जायेगा पुरस्कृत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज के प्रांगण में स्वाग डांस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ 12 टीमों ने लिया हिस्सा विजेताओं को किया जायेगा पुरस्कृत।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 7:00 बजे स्वाग डांस प्रतियोगिता का सरस्वती के चित्र पर आदर्श राय व शशांक राय ने दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में आजमगढ़ मऊ बलिया देवरिया गाजीपुर गोरखपुर व बिहार से कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया है। वहीं बुधवार की रात्रि में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। वही निर्णायक मंडल के द्वारा प्रथम द्वितीय तृतीय व चतुर्थ विजेताओं की घोषणा की जाएगी विजेताओं को प्रथम पुरस्कार ₹21000 द्वितीय पुरस्कार ₹10000 तृतीय पुरस्कार ₹3000 व चतुर्थ पुरस्कार के रुप ₹1100 और मेडल प्रदान किया जाएगा।
आयोजक सत्यम पांडेय ने बताया कि वर्ष 2018 में सफल आयोजन किया गया था। जिसके बाद दूसरी बार अजमतगढ़ स्मिथ इंटर कॉलेज के खेल के मैदान में आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tuesday, March 28, 2023

डीडीओ ने कठैचा गांव में विकास कार्यों का किया सत्यापन।

डीडीओ ने अजमतगढ़ ताल व कठैचा गांव में किया निरीक्षण।

कठैचा गांव में विकास कार्यों का किया सत्यापन।

अमृतसरोवर व नाली और भुमि समतलीकरण कार्य की जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास में स्थित अजमतगढ़ ताल सलोना व कठैचा गांव में विकास कार्यों का डीडीओ आजमगढ़ ने किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन में 12:00 बजे डीडीओ आजमगढ़ संजय सिंह ने अजमतगढ़ खंड विकास स्थित अजमतगढ़ ताल सलोना का खंड विकास अधिकारी संतोष यादव के साथ निरीक्षण किया इस दौरान ताल सलोना के विषय में विस्तृत जानकारी ली वही ताल सलोना में सुंदरीकरण विदेशी पक्षी के साथ स्थानीय लोगों के द्वारा कवलगट्टा की उपज पर चर्चा की अजमतगढ़ ताल सलोना के सुंदरीकरण पर कार्य योजना बनाकर क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने का बल मिला स्थानीय स्तर पर उच्च अधिकारी के निरीक्षण को लेकर लोग आपस में चर्चा करते रहे। वही कठैचा गांव में 2:00 बजे पहुंच कर सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर खेत के समतलीकरण नाली व अमृत सरोवर के साथ निर्मित पोखरा पर कराये गये कार्य की जांच के लिए गांव के प्रदीप मिश्रा ने प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र पर पहुंचकर गांव में हुए कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान अमृत सरोवर नाली पोखरा व समतलीकरण का कार्य कराया गया था कि नही का निरीक्षण किया वही प्रतीक मिश्रा का बयान भी दर्ज किया। जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष यादव,सचिव जितेंद्र कनौजिया,ग्राम प्रधान रिंकू देवी,प्रधान प्रतिनिधि विजय चौहान सहित गांव के दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यों का निरीक्षण कर जांच अधिकारी डीडीओ संजय सिंह ने संतोष व्यक्त किया वही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी आजमगढ़ को प्रेषित की जाएगी जांच के दौरान गांव में हड़कंप मचा रहा।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ में बंटा वार्षिक परीक्षा फल।

चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ में बंटा वार्षिक परीक्षा फल।

वार्षिक परीक्षाफल पाकर छात्रों के चेहरे खिले।

प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल देकर किया पुरस्कृत।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ पर बंटा वार्षिक परीक्षाफल बच्चों के खिलें चेहरे ।
जानकारी के अनुसार सोमवार कि सुबह 10:00 बजे से चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल अजमतगढ़ पर वार्षिक परीक्षा फल समारोह पूर्वक वितरित हुआ इस दौरान अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज राजेंद्र पटेल व विद्यालय के प्रबंधक प्रवीण गुप्ता ने अपनी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को परीक्षा फल व मेडल देकर सम्मानित किया। वही समारोह पूर्वक कक्षा एलकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र छात्राओं को परीक्षा फल वितरित किया गया इस दौरान आठवीं की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। वहीं वैष्णवी ने कक्षा 7 तो सृष्टि गुप्ता ने कक्षा 6 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रिंस सोनकर, अंशु गुप्ता,अनुप्रिया यादव, आदित्य,नवीन,जान्हवी,अंश आर्या सहित दर्जनों छात्र छात्राओं ने अपनी कक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया वही सभी छात्र-छात्राओं के चेहरे परीक्षा फल पाकर खिल गए विद्यालय की प्राचार्य पुष्पा सिंह छात्र छात्राओं को बधाई दी और मेहनत लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे।