Tuesday, January 31, 2023

अनुशासित रहने की कला हैं स्काउट गाइड::सौम्या सिंह सीओ सगड़ी

अनुशासित रहने की कला हैं स्काउट गाइड::सौम्या सिंह सीओ सगड़ी

पांच दिवसीय स्काउट और गाइड शिविर का हुआ समापन।

पांच दिवसीय स्काउट और गाइड शिविर समापन पर हुए विभिन्न कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज पर पांच दिवसीय बी एड सत्र 2022--23 स्काउट और गाइड शिविर का समापन समारोह पूर्वक किया गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को स्काउट और गाइड शिविर का समापन समारोह में स्काउट गाइडों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिसमे स्वागत गीत,स्काउट गीत,झंडा गीत,एव देश भक्ति गीत,सरहद पर सेना का जवान नाटक प्रस्तुत किया।
इस दौरान सभी अतिथियों को माल्यार्पण करते हुए स्मृतीचिंह एव अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के पाककला सहित टेंट का निर्माण ब्रिज का निर्माण टोलियों का निर्माण गांठ बांधना आदि कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को स्काउट गाइड कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह एवं रामनिवास यादव द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।शिविर का आयोजन 27 जनवरी से 31 जनवरी तक कालेज परिषर में किया गया। जहाँ कुल आठ टोलियों में कल्पना चावला,रानी लक्ष्मी बाई,झांसी की रानी,मदर टरेसा,इंदिरा गांधी, सरोजनी नायडू,ज्योतिबा फुले,किरण वेदी आदि टोलिया बनाई गई थी। समापन के अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड के द्वारा देश के विभन्न  अवसरों पर सामाजिक कार्यो सहित देश की सुरक्षा और विकास में जो योगदान स्काउट गाइड करते है उससे सीख लेकर अनुशासित रहते हुए महती भूमिका का निर्वहन किया जा सकता है।क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड व्यक्तियों में चरित्र निर्माण के साथ-साथ अनुशासन और जी जीवन की कला सिखाता है और सामाजिकता के तमाम गुण स्काउट गाइडों में प्रशिक्षण के द्वारा पनपते हैं।यदि स्काउट गाइड 5 दिनों में सीखे गए लक्ष्य बनाकर जीवन में यदि उतारे तो उसे आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी। प्राचार्य प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव गांधी पीजी कॉलेज मालटारी ने कहा की स्काउट गाइड जहां मनुष्य में चरित्र निर्माण के साथ-साथ गांव की  महिलाओं को उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक करता है। इस दौरान प्रबंधक राजबहादुर सिंह,प्राचार्य गोविंद तिवारी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष सज्जाद जफर अली,जगदम्बा प्रसाद दुबे,स्काउट मंडल नौसाद,डां सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह,आदि रहे।

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।

स्वामी प्रसाद मौर्य सहित कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने की मांग।

जीयनपुर कोतवाली पर रामचरितमानस की प्रति जलाने व भावना भड़काने पर कानूनी कार्रवाई के लिए दी तहरीर।

उत्तर प्रदेश महिला संघ ने तहरीर देकर समाजवादी नेता व कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की की मांग।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर उत्तर प्रदेश महिला संघ की अध्यक्ष पंडित दिव्या तिवारी ने समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य व कार्यकर्ताओं पर रामचरितमानस के प्रति जलाने व आपत्तिजनक टिप्पणी पर जीयनपुर कोतवाल को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही करने की मांग।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा हिंदू समाज के प्रभु श्री रामचंद्र जी की जीवन कथा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद 29 जनवरी को अखिल भारतीय ओबीसी महा सभा के द्वारा विकास परिषद वृंदावन योजना सेक्टर एक में रामचरितमानस की प्रति सैकड़ों लोगों के द्वारा जलाने व हिंदू भावना को भड़काने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने की घटना का वीडियो लिंक देते हुए। मंगलवार के दिन में 11:00 बजे जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय को प्रार्थना पत्र देकर उत्तर प्रदेश महिला संघ की अध्यक्ष पंडित दिव्या तिवारी ने समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित प्रति जलाने में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह,रमेश सिंह ,सोनू सिंह, संतोष जायसवाल सहित दर्जनों लोग जीयनपुर कोतवाली पर मौजूद रहे।

नगर पंचायत के तीन सफाई कर्मियों की समारोह पूर्वक की गई विदाई।

नगर पंचायत के तीन सफाई कर्मियों की समारोह पूर्वक की गई विदाई।

बैंड बाजा के साथ नगर पंचायत का भ्रमण कर की गई विदाई।

कोविड काल में महिला सफाई कर्मी के योगदान की हुई प्रशंसा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत पर समारोह पूर्वक तीन सफाईकर्मियों का विदाई समारोह हुआ आयोजित गाजा बाजा के साथ नगर पंचायत का भ्रमण कर कोविड-19 में योगदान की हुई सराहना।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत कार्यालय पर मंगलवार के दिन में 2:00 बजे सेवानिवृत्त शारदा देवी व मैमुनिशा और कूदूशुम निशा सफाई कर्मी का विदाई समारोह समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने तीनों सफाई कर्मियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम भेंट किया। वही नगर पंचायत के बाबू एकलाख अहमद सहित दर्जनों कर्मचारीयों ने तीनों सफाई कर्मियों को माल्यार्पण कर उनके कर्तव्य को याद कर समारोह पूर्वक विदाई की। जिसके बाद नगर पंचायत कार्यालय से गाजा बाजा के साथ नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सहित दर्जनों कर्मचारियों ने जीयनपुर नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर भ्रमण किया वही उनके घर कुरैश नगर तक छोड़कर वापस आए। वहीं तीनों सफाई कर्मी वर्ष 1992 में संविदा पर नियुक्त हुई थी। वहीं वर्ष 2011 में पूर्णकालिक सफाई कर्मी के रूप में नियुक्ति हुई। वहीं इस दौरान नगर पंचायत में कोविड-19 के दौरान सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनसे सीख लेकर अपने कर्तव्य को निभाने की प्रेरणा अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने दी। इस दौरान मुख्य रूप से राजू यादव,हरकेश बहादुर,कैलाश,गुड्डू सहित दर्जनों की संख्या में नगर पंचायत के कर्मचारी व सफाई कर्मी मौजूद रहे।

प्रधान पति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार लिए थाना पर दी तहरीर।

प्रधान पति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार लिए थाना पर दी तहरीर।

शिब्ली कॉलेज में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 3 लाख 50 हजार।

पूर्व में थाने पर पैसा वापस करने के लिए लिखित कर चुका है समझौता।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि प्रधान पति ने शिब्ली कॉलेज में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपए लिए मांगने पर दे रहे धमकी।
जानकारी के अनुसार राजीव कुमार पुत्र त्रिवेणी प्रसाद निवासी चंगईपुर ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर आरोप लगाया कि अतीक अहमद पुत्र जब्बार जो वर्तमान में ग्राम प्रधान राशिदा खातुन का पति है ने 2 वर्ष पूर्व कॉलेज में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख 50 हजार रुपए की मांग की और कहा कि 2 माह के अंदर नौकरी मिल जाएगी। जिसके बाद राजीव कुमार ने 40 हजार रुपए तुरंत दे दिया पर नौकरी नहीं मिलने पर राजीव ने जीयनपुर थाने पर तहरीर दी। जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलवाया और प्रधान पति अतीक ने थाने पर लिखित रूप से 30 जनवरी तक  पैसा वापस करने के नाम पर समझौता किया पर पैसा मांगने गए राजीव को प्रधान पति ने जातिसूचक गाली देते हुए धमकी दी। जिसके बाद थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।

सरकारी बस से रात्रि में बैटरी हुई चोरी दी तहरीर।

सरकारी बस से रात्रि में बैटरी हुई चोरी दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजुआ बस स्टाप पर खड़ी बस से रात्रि में बैटरी हुई चोरी परिचालक ने थाने पर दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार सरकारी बस प्रतिदिन की भांति सोमवार की रात में रजादेपुर-हरैया मार्ग पर अजुआ बस स्टाप पर खड़ी थी। जिसमें चालक सोया हुआ था रात्रि 12:00 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने बस की बैटरी निकाल लिए सुबह चालक ने देखा जिसके बाद परिचालक को सूचित किया मंगलवार की दोपहर में परिचालक कमलेश पुत्र श्री कृष्ण निवासी मुईयापार ने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर अज्ञात चोर के विरुद्ध बैटरी चोरी की तहरीर दी। वही जीयनपुर पुलिस जांच में जुटीं हुई है।

सेवानिवृत्त होमगार्ड की उप जिलाधिकारी ने की विदाई।

सेवानिवृत्त होमगार्ड की उप जिलाधिकारी ने की विदाई।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के सेवानिवृत्त होमगार्ड की उपजिलाधिकारी ने की विदाई।
जानकारी के अनुसार होमगार्ड के पद पर कार्यरत रामसमुझ पुत्र झिनकू चौहान निवासी लीलापट्टी बनकटिया वर्ष 1995 में होमगार्ड के पद पर नियुक्ति हुई 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने पर मंगलवार की सुबह उपजिलाधिकारी आवास पर भव्य तरीके से विदाई समारोह आयोजित हुआ। जिसमें उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम देकर सम्मान के साथ विदाई किया वहीं कर्तव्यनिष्ठा से अन्य कर्मचारियों को सीखने पर बल दिया। इस दौरान रामानंद यादव, प्रवीन,राजेश यादव, दुर्गविजय, राजनारायन सहित दर्जनों कर्मचारियों ने वर्षों तक साथ कार्य करने की यादों को साझा करते हुए माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Monday, January 30, 2023

स्नातक एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

स्नातक एमएलसी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न।

स्नातक एमएलसी चुनाव में 47.81% अजमतगढ़ में हुआ मतदान।

स्नातक एमएलसी चुनाव में महिलाओं की कम भागीदारी।

स्नातक एमएलसी मतदान पर प्रशासन रहा मुस्तैद।

सगड़ी।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर स्नातक एमएलसी मतदान शांतिपूर्ण संपन्न 47.81 प्रतिशत हुआ मतदान महिलाओं की रही कम भागीदारी प्रशासन रहा मुस्तैद।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास पर 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे सुबह 8:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक स्नातक एमएलसी के मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान मतदान केंद्र 163 पर 476 मत पड़े जिनमें 318 मतदाता पुरुष के 158 महिलाओं के रहे कुल मतदाता 1005 रहे, वही मतदान केंद्र 164 पर 534 मत पड़े जिनमें 363 मतदाता पुरुष व 171 मतदाता महिला रही कुल मतदाता 1005 रहे, वही मतदान केंद्र 165 पर 465 मत पड़े जिनमें 300 पुरुष मतदाता व 165 महिला मतदाता रही कुल मतदाता 1075 रहे। इस प्रकार तीनो मतदान केंद्र पर पुल 1475 मतदान हुआ कुल मतदाता 3085 रहे मतदान प्रतिशत 47.81% रहा। अजमतगढ़ खंड विकास पर सुबह से ही पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा वहीं अपने-अपने मतदान केंद्र पर मतदान कर्मी मुस्तैद रहे जहां मुख्य द्वार पर मतदान पर्ची व पहचान पत्र के साथ मतदाता जा रहे थे वही मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल व कलम लेकर जाना वर्जित रहा।
वही मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर भाजपा व समाजवादी पार्टी का कैंप लगाकर मतदाता पर्ची काटी जा रही थी। मतदान केंद्र पर मतदाता लाइन से क्रमशः मतदान कर रहे थे सुबह से लेकर शाम तक मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मतदान के बाद मतदान केंद्र के बाहर मतदाता सेल्फी लेते नजर आए। वही अजमतगढ़ खंड विकास पर पुरुष मतदाताओं के अपेक्षा महिला मतदाताओं की कम भागीदारी रही। पर्यवेक्षक आईएएस प्रखर व क्षेत्राधिकारी सगड़ी सौम्या सिंह ने भ्रमण कर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए निर्देशित किया शाम 4:00 बजे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया व मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार ने मतदान केंद्र का भ्रमण कर मतदान की स्थिति जानी। मतदान केंद्र पर जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। वही पूर्व विधायक बंदना सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल, संतोष सिंह टीपू सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक एचएन सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल,सूरज यादव, रामाश्रय राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह स्मृति में शहीद मेला का आयोजन।

प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह स्मृति में शहीद मेला का आयोजन।

परिजनों एवं गणमान्य लोगों ने शहीद सौदागर सिंह को माल्यार्पण कर किया नमन।

शहीद सौदागर सिंह विद्यालय पर हुए विविध कार्यक्रम।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पुनापार बड़ागांव में शहीद स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में प्रथम वीर चक्र विजेता शहीद सौदागर सिंह की स्मृति में लगा शहीद मेला प्रतिमा पर परिजनों सहित गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें किया नमन।
जानकारी के अनुसार 30 जनवरी दिन सोमवार को शहीद सौदागर सिंह के बलिदान दिवस पर शहीद मेला का आयोजन विद्यालय पर किया गया। शहीद मेला का शुभारंभ पूर्व विधायक बंदना सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू व भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल सहित परिजनों व प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। वहीं शहीद सौदागर सिंह ने 1962 के युद्ध के दौरान 12 चीनियों को मारकर एसएलआर राइफल लेकर महीनों बाद अपने कैम्प पहुंचे प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उनकी वीरगाथा सुन उन्हें प्रथम वीरचक्र से नवाजा और 30 जनवरी वर्ष1965 के युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाते हुए देश के लिए शहीद हो गए। शहीद सौदागर सिंह को याद कर भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र पिंटू ने कहा कि हमें ऐसे वीर चक्र विजेता जो हमारे क्षेत्र के रहने वाले हैं शहीद दिवस पर हम उन्हें नमन कर उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति समर्पित बने यहीं सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व विधायक भाजपा नेता वंदना सिंह ने कहा कि शहीद सौदागर सिंह एक सच्चे वीर योद्धा जिन्होंने अपने पराक्रम का लोहा भारत-चीन युद्ध 1962 व 1965 में भारत पाकिस्तान युद्ध में वीरतापूर्वक लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गए ऐसे शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन कर के पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया व शहीद मेला के आयोजन के लिए उनकी पुत्र वधू अंजना सिंह की प्रशंसा की।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में पुत्रवधू उर्मिला सिंह,पौत्र सत्यपाल सिंह,विनीत सिंह,पौत्रवधू अंजना सिंह,प्रियंका सिंह,संगिनी,समर,अनन्या,आदित्य, सेवानिवृत्त सूबेदार बलबीर सिंह,शंकर यादव आदि लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Sunday, January 29, 2023

श्राइबर कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड से पैरा तैराक जिया राय हुई सम्मानित।

अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से आजमगढ़ की पैरा तैराक बिटिया हुई सम्मानित।

पैरा तैराक जिया राय श्राइबर कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय।

श्राइबर कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड से पैरा तैराक जिया राय हुई सम्मानित।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी पैरा तैराक जिया राय 14 साल अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से हुई सम्मानित पहली भारतीय जिन्होंने आभासीय रुप से हिस्सा लेकर प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार श्राइबर कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त किया। जिया राय बचपन से ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से ग्रस्त रचना राय व मदन राय की बड़ी बेटी है जो ओपन वॉटर स्विमिंग में अपने प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित श्राइवर-कैनेडी स्टूडेंट अचीवमेंट अवार्ड- 2023 जीता है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यूएसए स्थित ऑटिज्म एंड डेवलपमेंटल डिसएबिलिटीज पर डिवीजन द्वारा प्रस्तुत किया गया। 
पुरस्कार समारोह 19 जनवरी 2023 को फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर में डीएडीडी के वार्षिक सम्मेलन में आयोजित किया गया। जिया राय ने इस पुरस्कार समारोह में आभासी रूप से भाग लिया। जिया राय इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली भारतीय हैं।  असाधारण बच्चों के लिए परिषद के साथ एक विशेष रुचि रखने वाला संघ है, जो विकलांग छात्रों की आवश्यकता का समर्थन करने के लिए समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय पेशेवर संगठन है। 1963 में शुरू हुआ, डीएडीडी आत्मकेंद्रित,बौद्धिक अक्षमता और अन्य विकासात्मक विकलांग छात्रों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अनुसंधान,प्रसार,राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त पेशेवर अभ्यास मानक के निर्माण में सक्रिय भागीदारी और मजबूत के माध्यम से एक अग्रणी आवाज नेटवर्किंग है। जिया राय ने 29 दिसंबर 2022 को 1100 किमी की दूरी की विश्व की सबसे लंबी खुली जल समुद्र तैराकी रिले के लिए रिले टीम के रूप में तैराकी की। जिया राय इससे पहले 20 मार्च 2022 को 13 घंटे 10 मिनट में 29 किमी की दूरी तलाईमन्नार (श्रीलंका) से धनुषकोडी (भारत) तक विश्व रिकॉर्ड समय में पाक जलडमरूमध्य में तैरकर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। उसने 13 साल और 10 महीने की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की और पाक जलडमरूमध्य में तैरने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की और सबसे तेज महिला तैराक बन गई। और उनके तैराकी रिकॉर्ड को भारत के माननीय प्रधान मंत्री ने उनके मन की बात पर सराहा। जिया राय को तैराकी उपलब्धि एशिया बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज की गई थी। मिस जिया राय प्रतिष्ठित प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार - 2022 सहित कई पुरस्कारों की प्राप्तकर्ता हैं। विकलांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राज्य पुरस्कार -21 (उत्तर प्रदेश) रोल मॉडल के रूप में हैं व महाराष्ट्र के स्त्री सम्मान पुरस्कार-2021 में मिला है।

हरसिंहपुर गांव में निजी जमीन पर जबरदस्ती लगाया खड़ंजा।

हरसिंहपुर गांव में निजी जमीन पर जबरदस्ती लगाया खड़ंजा।

जमीन पर कब्जा को लेकर थाना व तहसील का लगा रहा चक्कर।

आबादी की जमीन पर न्यायालय से आदेश के बाद भी खंडजा लगा कर किया कब्जा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव में निजी जमीन पर खड़ंजा लगाकर कब्जा करने पर जमीन मालिक थाना व तहसील का लगा रहा चक्कर न्यायालय के आदेश के बाद भी जमीन पर खड़ंजा लगाकर किया जा रहा कब्जा।
जानकारी के अनुसार हरसिंहपुर निवासी बेचन यादव पुत्र सतई यादव की आबादी की जमीन को लेकर वर्ष 1990 में न्यायालय के आदेश होने पर भी गांव के कल्पु पुत्र फूलचंद व उनके पुत्र गण के द्वारा पूर्व से निर्मित चाहर दिवारी गिराकर निजी जमीन पर जबरदस्ती खड़ंजा लगा लिया गया जबकि चारदीवारी के अंदर बांस खुंटी व सहन आदि मौजूद हैं। वहीं खड़ंजा ग्राम पंचायत व अन्य किसी प्रतिनिधि के द्वारा नहीं बनाया गया है जिसको लेकर बेचन यादव पुत्र सतई यादव ने जीयनपुर थाना व उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह को प्रार्थना पत्र दिया उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने नायब तहसीलदार माधवेंद्र सिंह को जांच सौंपी।

नाबदान का पानी रोकने पर थाने पर दी तहरीर।

नाबदान का पानी रोकने पर थाने पर दी तहरीर।

नाबदान का पानी जबरदस्ती रोकने का लगाया आरोप।

लेखपाल ने पहुंचकर की जांच।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव पुत्र फौजदार यादव ने थाने पर तहरीर देकर नाबदान का पानी रोकने का लगाया आरोप लेखपाल ने पहुंचकर की जांच।
जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश यादव पुत्र फौजदार यादव अपने नाबदान का पानी पाइप लगाकर नाली में गिरा रहे थे। जिस पर गांव के रामाश्रय पुत्र केसरी व साहब पुत्र जगरनाथ यादव ने पहुंचकर पाइप लगाने से रोक दिया जबकि रामाश्रय की पास में ना तो घर है और ना ही जमीन जबरदस्ती पाइप लगाने से रोक रहे हैं। जिसके बाद ओम प्रकाश यादव ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी व कानूनी कार्रवाई की मांग की। जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय के निर्देश पर लेखपाल सुजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर नाबदान के पानी को रोकने पर रिपोर्ट लगाई। वही जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने कहा कि चुनाव बाद राजस्व कर्मी के साथ विवाद का निस्तारण मौके पर पहुंचकर कराया जाएगा।

स्नातक एमएलसी मतदान 30 तारीख दिन सोमवार को।

स्नातक एमएलसी मतदान 30 तारीख दिन सोमवार को।

मतदान केंद्र पर पहुंची पोलिंग पार्टी।

उपजिलाधिकारी ने मतदान केंद्र का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़, हरैया,बिलरियागंज, महाराजगंज मतदान केंद्र पर स्नातक एमएलसी मतदान को लेकर पहुंची पोलिंग पार्टी उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार अयोध्या गोरखपुर स्नातक एमएलसी मतदान सोमवार को सुबह 8:00 बजे से लेकर शुरू होगा जिसको लेकर खंड विकास अजमतगढ़ पर 3 मतदान केंद्र,वहीं हरैया खंड विकास पर 2 मतदान केंद्र, बिलरियागंज खंड विकास पर 2 मतदान केंद्र,महाराजगंज खंड विकास पर 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं खंड विकास पर मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार की शाम 3:00 बजे से लेकर पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुंच गई जिस का निरीक्षण करने के लिए उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने रविवार की शाम 4 बजे अजमतगढ़,हरैया, बिलरियागंज व महाराजगंज मतदान केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ली।इस दौरान उन्होंने खंड विकास पर पोलिंग पार्टी के लिए वहां ठहरने खाने शौचालय आदि का प्रबंध का निरीक्षण किया। सभी खंड विकास के मुख्य द्वार पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं जिसके लिए पीएसी व पुलिस बल तैनात है। बैरिकेडिंग कर मतदाताओं से पहचान पत्र देखने के बाद मतदान केंद्र तक भेजा जाएगा। इस दौरान खंड विकास अधिकारी संतोष यादव व जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय सहित एडीओ पंचायत सुभाष आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Saturday, January 28, 2023

प्राथमिक विद्यालय की कायाकल्प के लिए प्रधान व प्रधानाध्यापक मिलकर करें काम::मनीष मिश्रा

अजमतगढ़ खंड विकास पर एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम संपन्न।

अजमतगढ़ खंड विकास पर प्रधान व प्रधानाध्यापक की समन्वय बैठक संपन्न।

विद्यालय द्वारा निर्मित टी एल एम प्रदर्शनी व छात्राओं की प्रस्तुति ने मन मोहा।

प्राथमिक विद्यालय की कायाकल्प के लिए प्रधान व प्रधानाध्यापक मिलकर करें काम::मनीष मिश्रा

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ खंड विकास पर एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक व प्रधान की समन्वय  बैठक हुई विद्यालय द्वारा निर्मित टीएलएम प्रदर्शनी व छात्रों की प्रस्तुति ने मन मोहा प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प के लिए प्रधान व प्रधानाध्यापक मिलकर करें कार्य।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ खंड विकास सभागार में शनिवार को एक दिवसीय उन्मुखी कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा व खंड विकास अधिकारी संतोष यादव व खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने शुभारंभ किया।इस दौरान विद्यालय द्वारा निर्मित टीएलम प्रदर्शनी का निरीक्षण कर वही कार्यक्रम में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने संबोधित करते हुए निपुण भारत मिशन में 1से 3 तक के अध्ययनरत बच्चों को भाषा और गणित टीएलम,कीट, प्रशिक्षण के साथ प्रतिनिधियों के सहयोग से लक्ष्य समय से पूर्व प्राप्त करने और कायाकल्प में अजमतगढ़ शिक्षा क्षेत्र की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए और गति व सुंदरीकरण के लिए प्रेरित किया।इस दौरान डीबीटी योजना के तहत प्रत्येक छात्र के खाते में 12 सौ रुपए दिया जा रहा है। जिससे छात्रों को सभी संसाधन उपलब्ध कराने व जांच करने के लिए कहा उन्होंने इस दौरान विद्यालय को खंड शिक्षा क्षेत्र अजमतगढ़ ही नहीं बल्कि प्रदेश का श्रेष्ठ विद्यालय के निर्माण करने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा पिंटू ने प्रधानाध्यापक व प्रधान के बीच समन्वय बनाकर विद्यालय के विकास को आगे बढ़ाने के साथ आदर्श विद्यालय व शिक्षा का वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी संतोष यादव ने विद्यालय में तेजी से कार्य की प्रगति संतोष व्यक्त कर व समय से पूर्व लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल दिया शिक्षक अंशु राय ने 3 से 9 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दीक्षा एप खेल कहानी व ई- संसाधन रुचकर सामग्री देखकर बच्चों को शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रेरित किया। वही प्री प्राइमरी व प्रेरणा पोर्टल पर सभी बच्चों का आधार कार्ड अपलोड करने के लिए प्रधान का सहयोग मांगा। कार्यक्रम का संचालन हरकेश मिश्रा ने किया इस दौरान तेजप्रताप राय,कमलनयन,आंनद तिवारी,दिनेश पान्डेय,नीलम राय,निधि,हुमा परवीन,सहित ग्राम प्रधान विजय चौहान,प्रदीप तिवारी,सोमेश यादव,राजेंद्र यादव सुभाष राजभर,आफताब आलम, मनोज चौरसिया, जयराम पटेल सहित दर्जनों की संख्या में प्रधान व प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

फरार चोर के घर पर पुलिस ने चस्पा की नोटिस।

फरार चोर के घर पर पुलिस ने चस्पा की नोटिस।

लाउडस्पीकर से घोषणा कर चोर के घर चस्पा की कुर्की की नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के पनशब्दा गांव में फरार चोर के घर जीयनपुर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पर पनशब्दा निवासी श्वेता सिंह ने तहरीर देकर घर में घुसकर ताला तोड़कर जेवर व डेढ़ लाख रुपए चोरी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमें सर्वेश सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी पनशब्दा मुकदमा पंजीकृत होने के बाद न्यायालय में हाजिर नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर एसएसआई देवेंद्र सिंह व एसआई रामगोपाल त्यागी ने पुलिस बल के साथ फरार आरोपी के घर पर लाउडस्पीकर से घोषणा कराकर दर्जनों ग्रामीणों के सामने कुर्की की नोटिस चस्पा की। न्यायालय में हाजिर ना होने पर घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान गांव के दर्जनों लोग उत्सुकता पूर्वक पुलिस की कार्रवाई को देखते रहे।