Monday, February 28, 2022

पूर्व सपा विधायक अभय नारायण पटेल भाजपा में हुए शामिल,वंदना सिंह को जीताने का किया अपील।

पूर्व सपा विधायक भाजपा में हुए शामिल।

रूधे गले से किया संबोधन, भाजपा को जिताने की अपील।

स्वतंत्र देव सिंह पटेल के साथ हेलिकॉप्टर में बैठकर निकले।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बढी सरगर्मियां पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सपा छोड़ भाजपा में हुए शामिल, रूधे गले से किया संबोधन तो वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल के साथ हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ गए अभय नारायण पटेल।
चर्चाओं पर लगा विराम सोमवार को जय किसान इंटर कॉलेज लाटघाट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल की मौजूदगी में पूर्व सपा विधायक अभय नारायण पटेल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया वहीं उन्होंने अपने संबोधन के दौरान रूधे गले से संबोधन किया इस दौरान मौजूद लोग भावुक हो उठे उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में अब तक सेवा की लेकिन समाजवादी ने मेरे साथ क्या किया यह किसी से छिपा नहीं है। स्वतंत्र देव सिंह पटेल से 40 मिनट की वार्ता के उपरांत भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया उन्होंने मोदी और योगी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण की उन्होंने भाजपा को सगड़ी विधानसभा में जिताने की अपील की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संबोधन के उपरांत पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा कर लेकर चले गए जिसके बाद मौजूद नेताओं में हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ने पर चर्चा पर चर्चा होती रही। देखना होगा कि सगड़ी के चुनाव में पूर्व सपा विधायक अभय नारायन पटेल के शामिल होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वंदना सिंह की लड़ाई को मजबूती मिली है। सगड़ी विधानसभा का चुनाव रोचक स्थिति में पहुंच गया है देखना है की सगड़ी का चुनाव किस करवट बैठता है।

साइकिल का बटन दबाते ही मुख्तार अतीक आएंगे बाहर: स्वतंत्र देव सिंह पटेल।

सरदार पटेल के गौरव को बढ़ाने का कार्य किया प्रधानमंत्री मोदी ने: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल।

साइकिल का बटन दबाते ही मुख्तार अतीक आएंगे बाहर: स्वतंत्र देव सिंह पटेल।

विधानसभा चुनाव जातिवाद का नहीं राष्ट्रवाद का: स्वतंत्र देव सिंह पटेल।

दलित वोट बैंक पर भी डाले डोरे।

सरकार बनते ही गुंडे होंगे जेल में या प्रदेश से बाहर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के जय किसान इंटर कॉलेज घाघरा लाटघाट पर भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह के पक्ष में जनसभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पटेल ने अपने 30 मिनट के संबोधन में एक तरफ सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश व केंद्र की नीतियों का बखान किया तो वही पटेल वर्ग को सचेत करते हुए कहा कि सपा की साइकिल का बटन दबाते ही मुख्तार व अतीक आएंगे जेल से बाहर। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जातिवाद का नहीं राष्ट्रवाद का है। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने एक भारत बनाने के राष्ट्रीयकरण के लिए 365 रियासत को एक कर दिया तो वही एक रियासत जम्मू कश्मीर बची थी। जिसको धारा 370 हटा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को गौरवान्वित किया है।भारतीय जनता पार्टी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित कर सरदार वल्लभ भाई पटेल का सम्मान बढ़ाया उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 सालों तक रामलला टेंट में रहे राम मंदिर को बाबरी मस्जिद व राम भक्तों पर गोलियां चलाने वाले आज आपके सामने चुनाव मैदान में है। इनको वोट देते ही फिर से उत्तर प्रदेश में गुंडाराज स्थापित हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व की अखिलेश सरकार को अट्ठारह हजार करोड़ रुपए गरीबों के मकान निर्माण के लिए दिया जिससे उन्होंने 18 मकान भी नहीं बनवाया तो वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 43 लाख गरीबों के मकान बनवाए पिछली सरकार में बिजली बकरीद पर दी जाती थी तो इस सरकार में 24 घंटे बिजली ईद और दीपावली दोनों त्योहारों पर दी जाती है। पूर्व की सरकार की नियुक्तियों में पूरा खानदान दिखाई देता है वही योगी सरकार की भर्तिया निष्पक्ष रही उन्होंने कहा कि भाजपा ने बेटियों का भी सम्मान बढ़ाया है मुस्लिम बेटियों के भी सम्मान को आगे बढ़ाने का कार्य किया और तीन तलाक को समाप्त किया वही सरकार बनी तो बेटी के विवाह के लिए 51 हजार से बढ़ाकर ₹100000 दिया जाएगा ढाई करोड़ गरीबों के मकान बनवाने का कार्य करेंगे तो मुफ्त सिंचाई की भी व्यवस्था सरकार करेगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलितों का पैर धोकर उनका सम्मान बढ़ाया आज भाजपा की सरकार में देश का गौरव बढ़ा है। विश्व में जब दो देश में युद्ध चलता है तो दोनों ही देश प्रधानमंत्री से दखल देने की अपील करते हैं युद्ध के दौरान यूक्रेन से देश के छात्रों को बाहर निकालने का कार्य सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो 24 घंटे के अंदर अपराधी जेल में होंगे या प्रदेश से बाहर होंगे। इस दौरान उन्होंने जनता से बार-बार संबोधन कर भाजपा को वोट देने के लिए हाथ उठाकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हामी भरवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से 12:25 बजे जय किसान इंटर कॉलेज के मैदान में उतरी तो नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने किया तो संचालन नागेंद्र सिंह पटेल ने किया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह,पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल,देवेंद्र सिंह,संतोष सिंह,मनीष मिश्रा पिंटू,घनश्याम सिंह पटेल,विजय पटेल,सन्तोष सिंह टिप्पू,चन्द्रशेखर सिंह पप्पू, जयप्रकाश सिंह,ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अंजना सिंह सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया तो वही हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Friday, February 25, 2022

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक ने की बैठक।

विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक ने की बैठक।

आदर्श मतदान केंद्र बनाने के लिए मूलभूत सुविधाएं पूरा करने के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील सभागार में सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारियों के साथ पर्यवेक्षक ने की बैठक आदर्श मतदान केंद्र बनाने के लिए मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं पूरा करने के निर्देश।
जानकारी के अनुसार सगड़ी विधानसभा के पर्यवेक्षक बीके वैद्य व गोपालपुर विधानसभा की पर्यवेक्षक विजया के ने सगड़ी तहसील सभागार में शाम 4:00 बजे सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर उनसे विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वही चिन्हित मतदान केंद्रों पर भ्रमण के पश्चात जो कमियां प्राप्त हुई उन्हें पूरा करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला को निर्देशित किया उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अपने मतदान केंद्र का पुनः भ्रमण करें और आदर्श मतदान केंद्र के निर्माण के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं का निरीक्षण कर उन्हें तत्काल पूरा करें ।उन्होंने कहा कि मतदान के पूर्व दुबारा निरीक्षण किया जाएगा यह किसी भी मतदान केंद्र पर कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सगड़ी निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार,गोपालपुर निर्वाचन अधिकारी विशाल सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट व थाना प्रभारी मौजूद रहे।

पोस्टल बैलट से मतदान आज से।

पोस्टल बैलट से मतदान आज से।

पोलिंग पार्टियां सुबह 7:00 बजे होंगी रवाना।

तहसील सभागार में मतदान के लिए कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित।

पोस्टल बैलट मतदान की कराई जाएगी वीडियो ग्राफी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा में दिव्यांग  80 वर्ष अधिक वृद्ध मतदाताओं को पोस्टल बैलट मतदान के लिए तैयारी हुई पूरी तहसील सभागार में कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित शनिवार की सुबह 7:00 बजे सगड़ी तहसील से पोलिंग पार्टियों को किया जाएगा रवाना।
जानकारी के अनुसार सगड़ी विधानसभा में 189 व गोपालपुर विधानसभा में 147 चिन्हित मतदाताओं से सहमति पत्र लिया गया है। जिनको पोस्टल बैलट से मतदान शनिवार से कराया जाएगा। सगड़ी तहसील से शनिवार की सुबह 7:00 बजे पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा पोस्टल बैलट से मतदान के पश्चात सगड़ी तहसील पर निर्मित स्ट्रांग रूम में पोस्टल बैलट को रखा जाएगा। जिसके लिए सगड़ी विधानसभा में 7 सेक्टर बनाए गए हैं व गोपालपुर विधानसभा में आठ सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए तहसील परिसर में सहायक निर्वाचन अधिकारी के द्वारा एक बैग का निर्माण किया गया है। जिसमें चुनाव सामग्री लिफाफा, रूट चार्ट,ऑब्जर्वर ,अमिट स्याही, पेन,लाहा इत्यादि आवश्यक सामग्री रखी गई है। वहीं टीम में पीठासीन अधिकारी प्रथम और पीठासीन अधिकारी द्वितीय, माइक्रो ऑब्जर्वर, सेक्टर मजिस्ट्रेट व सुरक्षाकर्मी के साथ वीडियोग्राफी करने के लिए एक व्यक्ति शामिल हैं। प्रत्येक सेक्टर के लिए एक गाड़ी में सभी लोग सवार होकर पोस्टल बैलट से मतदान करायेगे मतदान के दिन सहायक निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचन अधिकारी व पर्यवेक्षक पोस्टल बैलट मतदान का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे। वही सगड़ी तहसील सभागार में शुक्रवार को तहसील सभागार में दिन में 2:00 बजे से सगड़ी विधानसभा व   गोपालपुर विधानसभा के चयनित मतदान कर्मियों का निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलट से मतदान में गोपनीयता भंग ना हो जिसके लिए पूरी टीम सावधान रहेगी पोस्टल बैलट से मतदान करने के लिए सहमति पत्र लिया गया है। चिन्हित दिव्यांग व 80 वर्ष से वृद्ध व्यक्ति से मतदान कराया जाएगा मतदान करने में असमर्थ होने पर एक व्यक्ति पर एक सहयोगी रख सकते हैं वही इस दौरान भीड़ इकट्ठा ना होने पाए कोई भी व्यक्ति फोटो व वीडियो मतदान की नहीं लेगा इस दौरान फोन वर्जित रहेगा पोस्टल बैलट मतदान में किसी भी कर्मचारी की अनुपस्थित व शिथिलता पर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी बैठक में मुख्य रूप से निर्वाचन अधिकारी सगड़ी गौरव कुमार गोपालपुर निर्वाचन अधिकारी विशाल सहायक निर्वाचन सगड़ी राजीव कुमार शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपालपुर प्रियंका सिंह सहित इस सेक्टर मजिस्ट्रेट पीठासीन अधिकारी प्रथम द्वितीय माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहे।

डाक से भेजे जा रहे मतदान में लगे सुरक्षाकर्मियों को बैलट पेपर।

डाक से भेजे जा रहे मतदान में लगे सुरक्षाकर्मियों को बैलट पेपर।

पर्यवेक्षक ने भेजी जा रही बैलट पेपर का किया निरीक्षण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर विधानसभा चुनाव में लगे मतदान सुरक्षाकर्मियों को भेजे जा रहे हैं डाक से बैलट पेपर पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण।
जानकारी के अनुसार सगड़ी विधानसभा व गोपालपुर विधानसभा के निवासी विधानसभा चुनाव मतदान में लगे सुरक्षाकर्मी व मतदान कर्मियों को जिन्होंने मतदान के लिए पोस्टल बैलट की मांग की थी। उन्हें सगड़ी तहसील पर विधानसभा वार पोस्टल बैलेट डाक से भेजने की तैयारी की जा रही है। वही सगड़ी विधानसभा के 625 व्यक्तियों ने बैलट पेपर से मतदान की मांग की थी जिसमें 328 लोगों के मांग पत्र को निर्वाचन अधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने स्वीकार किया वही गोपालपुर विधानसभा में 560 व्यक्तियों ने मतदान के लिए बैलट पेपर की मांग की थी जिसमें 303 व्यक्तियों का निर्वाचन अधिकारी गोपालपुर विशाल ने स्वीकार किया था। जिनको डाक से बैलट पेपर भेजा जा रहा है। वही मतदान के उपरांत पुनः बैलेट पेपर से तहसील पर आएगा डाक से भेजे जा रहे बैलट पेपर का सगड़ी पर्यवेक्षक बीके वैद्य और गोपालपुर विधानसभा की पर्यवेक्षक विजया के ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतपत्र वह लिफाफा का निरीक्षण कर लगे कर्मचारियों को तेजी से कार्य करने के लिए निर्देशित किया इस दौरान सगड़ी उपजिलाधिकारी गौरव कुमार, उपजिलाधिकारी विशाल कुमार सहित सभी कर्मी मौजूद रहे।

जीयनपुर पुलिस ने दो गैगेस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

जीयनपुर पुलिस ने दो गैगेस्टर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दो गैंगस्टर के आरोपी को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार रुस्तम पुत्र शोहराब व बादशाह पुत्र शोहराब निवासी ग्राम नौशहरा थाना जीयनपुर को जिनके ऊपर गैगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव ने मय हमराह मुखबीर की सूचना पर मुबारकपुर मोड़ कस्बा जीयनपुर से रात्रि 23.35 बजे गिरफ्तार कर लिया।

जीयनपुर थाने पर ग्राम प्रधान के साथ प्रशासन ने की बैठक।

जीयनपुर थाने पर ग्राम प्रधान के साथ प्रशासन ने की बैठक।

ग्राम सभा में मादक पदार्थ की बिक्री होने पर प्रधान के विरुद्ध होगी कार्यवाही।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाली पर शुक्रवार की शाम 4:00 बजे सगड़ी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हुई जिसमें मादक पदार्थ के ग्राम सभा में बिक्री होने की सूचना मांगी गई वही गांव में मादक पदार्थ की बिक्री मिलने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी होगी कार्यवाही।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4:00 बजे जीयनपुर कोतवाली पर ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। जिसमें जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने कहा कि मादक पदार्थ गांव में बिक्री हो रहा हो तो ग्राम प्रधान उसकी सूचना थाने पर दें अन्यथा मादक पदार्थ की बिक्री मिलने पर ग्राम प्रधान के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। वही नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा ने ग्राम प्रधान के साथ बैठक का विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं को त्वरित रूप से उपलब्ध कराने के लिए कहा इस दौरान बैठक में 26 फरवरी से दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलट मतदान की जानकारी भी ग्राम प्रधान को दी गई। बैठक में मुख्य रूप से विजय यादव उर्फ शंभू,मेवा यादव,गुड्डू, वसीम खान,हाशिम,दीपक यादव, शेरू सहित दर्जनों की संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान लैपटॉप व अन्य सामान हुआ चोरी दी तहरीर।

यात्रा के दौरान लैपटॉप व अन्य सामान हुआ चोरी दी तहरीर।

ढाबे पर रुकी बस से लैपटॉप चोरी थाने पर दी तहरीर।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ढाबे पर रुकी सरकारी बस इस दौरान लैपटॉप व अन्य सामान हुआ चोरी थाने पर दी तहरीर।
जानकारी के अनुसार रीतम दास गुप्ता पुत्र सत्यरतन दास गुप्ता निवासी रामकुंड जादू मंडी वाराणसी जो शुक्रवार को सरकारी बस से वाराणसी से गोरखपुर जा रहे थे कि जीयनपुर से आगे बड़ागांव पुनापार में स्थित मुख्य मार्ग पर पंचायत ढाबा के सामने सरकारी बस रुकी इस दौरान रीतम दास गुप्ता जो मेडिकल कंपनी में एमआर का कार्य करते हैं। बस से उतर कर टहल रहे थे कि इस दौरान बस में रखा उनका लैपटॉप बैग जिसमें लैपटॉप दो पेन ड्राइव कपड़े व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे चोरी हो गया। जिस पर उन्होंने जीयनपुर थाने पर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी वही पुलिस जांच में जुटी हुई है।

सगड़ी सपा प्रत्याशी की पत्नी अनीता पटेल ने किया डोर टू डोर भ्रमण मिल रहा समर्थन।

सगड़ी सपा प्रत्याशी की पत्नी अनीता पटेल ने किया डोर टू डोर भ्रमण मिल रहा समर्थन।

अनीता सिंह पटेल ने पति को जिताने के लिए गांव-गांव पैदल भ्रमण कर मांग रही समर्थन।

डॉ0 एच एन सिंह की पत्नी सगड़ी की महिलाओं के नब्ज टटोलने में लगीं।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में नामांकन के बाद सभी दलों के प्रत्याशी अपने अपने समर्थन में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है तो वही डॉक्टर एच एन सिंह पटेल की पत्नी अनीता सिंह पटेल ने सभी समुदाय की महिलाओं से अपने पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांग रही है। वही अनीता सिंह पटेल ने शुक्रवार को ग्राम सभा बनकटा  गांव के पूर्व प्रधान व सपा जिला सचिव लौहर यादव के आवास पर जा कर बनकटा गांव की तमाम महिलाओं के साथ बैठक कर अपने पति डॉक्टर एच एन सिंह के लिए आशिर्वाद मांगा और गांव गांव पैदल भ्रमण कर घर घर लोगों से अपने पक्ष में समर्थन मांग रही हैं। गांव में भ्रमण के दौरान अनीता पटेल के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग उनके साथ जुट रहे है और समर्थन लोगों का मिल रहा है। वही डॉक्टर एचएन सिंह पटेल पूर्वांचल के विख्यात सर्जन है। जिनका अपना दोहरीघाट में निजी नर्सिंग होम हैं। जिनको सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी के रूप में जनता के बीच भेजा है। इस दौरान सैकड़ों की सख्या में हर समुदाय की महिलाएं मौजूद रही।

Thursday, February 24, 2022

प्रशासन ने जीयनपुर और अजमतगढ़ अंग्रेजी और देशी शराब की आठ दुकानों को निलंबित कर किया सीज।

प्रशासन ने अंग्रेजी और देशी शराब की आठ दुकानों को  निलंबित कर किया सीज।
 
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़। 
आजमगढ़ जिला में देसी शराब दुकान से बेची गई मौत की शीशीयों ने कई परिवारों की हंसती-खेलती जिंदगियों को असमय मौत की नींद सुला दिया। इस जघन्य घटना के बाद प्रशासन भी लंबे अरसे से चल रहे शराब के अवैध कारोबार को नेस्तनाबूद करने का मन बना लिया दिखता है। पुलिस की मदद से प्रशासन द्वारा शराब की सरकारी दुकानों पर कराई गई चेकिंग के दौरान सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर और नगर पंचायत अजमतगढ़ दुकानों पर नकली शराब बरामद की गई। माहुल शराब कांड से एक दिन पूर्व सिधारी थाना क्षेत्र में सरफुद्दीनपुर स्थित एफसीआई गोदाम के पीछे संचालित की जा रही शराब की अवैध फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने इस काले कारोबार में संलिप्त 13 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से 1020 लीटर रेक्टिफाइड स्प्रिट, 33 पेटी तैयार नकली शराब, 20 लीटर नकली रंगीन शराब के साथ ही भारी मात्रा में खाली शीशियां, ढक्कन, विभिन्न ब्रांड के रैपर, घातक रसायन व नकली बारकोड आदि बरामद किए गए। इस कार्रवाई के दौरान पकड़े गए लोगों से की गई पूछताछ में जनपद के कई दुकानों पर नियुक्त सेल्समैनों की संलिप्तता उजागर हुई। इसके बाद प्रशासन द्वारा चिन्हित की गई दुकानों की चेकिंग की गई, जहां से नकली शराब के बिक्री की बात सामने आई। इस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और गुरुवार को जिलाधिकारी ने चिन्हित की गई देशी, विदेशी व बीयर की आठ दुकानों का लाइसेंस निरस्त करते हुए उन दुकानों को सीज करने का निर्देश दिया। निलंबित की गई दुकानों में सदर तहसील क्षेत्र में शहर के सिविल लाइन की देसी शराब दुकान, बुढ़नपुर तहसील में बुढ़नपुर बाजार स्थित देसी शराब की दुकान, सगड़ी तहसील क्षेत्र में जीयनपुर बाजार स्थित विदेशी मदिरा की दुकान एवं अजमतगढ़ बाजार स्थित देसी शराब की दुकान, लालगंज तहसील क्षेत्र में गोसाई की बाजार स्थित बीयर की दुकान के साथ ही फूलपुर तहसील क्षेत्र में माहुल बाजार स्थित देसी शराब की दुकान, अंबारी बाजार स्थित देसी शराब दुकान एवं बिलारमऊ की देसी शराब दुकान शामिल हैं। इन मामलों में फूलपुर तहसील क्षेत्र के तीनों दुकान के अनुज्ञा पी क्रमशः रंगेश यादव, चंद्रकेश यादव एवं ज्ञानप्रकाश यादव के खिलाफ संबंधित थाने में मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। जहरीली शराब कांड में माहुल बाजार स्थित दुकान के अनुज्ञापी रंगेश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यूक्रेन में आजमगढ़ के एक दर्जन छात्र फंसे।

यूक्रेन में आजमगढ़ के एक दर्जन छात्र फंसे।

आजमगढ़ के दो सगे भाइयों सहित रेनू यादव की फ्लाइट हुई निरस्त।

फ्लाइट निरस्त होने से परिवार हुआ चिंतित।

एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की छात्रा रेनू यादव की 26 फरवरी को थी फ्लाइट।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के खतीबपुर निवासी रेनू यादव एमबीबीएस अंतिम वर्ष की छात्रा है। जिनकी इंडिया एयरलाइंस 26 फरवरी को फ्लाइट थी निरस्त होने से उनके परिजन चिंतित है।
वही रेनू यादव ने बताया कि ₹30000 में 26 फरवरी की फ्लाइट बुक कर रखी थी किंतु युद्ध शुरू होने से फ्लाइट निरस्त कर दी गई जिसको लेकर मन में भय बना हुआ है। वही उनके भाई डॉक्टर सत्य शील यादव जो एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर 1 साल से उत्तराखंड में पोस्ट हैं ने बताया कि 1 दर्जन से अधिक मेडिकल छात्र-छात्राएं यूक्रेन में फंसे हुए हैं। रेनू यादव पुत्री नरेंद्र यादव जो मेहनगर में अपने डिस्पेंसरी चलाते हैं वहीं उनकी माता मीरा यादव घर पर गृहणी का कार्य करती हैं उनके बड़े भाई डॉक्टर सत्य शील यादव उत्तराखंड में पोस्ट हैं छोटी बहन समीक्षा यादव एमबीबीएस की पढ़ाई की तैयारी कर रही हैं। रेनू यादव एमबीबीएस ओड़ीसा मेडिकल यूनिवर्सिटी यूक्रेन के उड़ीसा प्रदेश में स्थित है जहां वर्ष अक्टूबर वर्ष 2018 में उन्होंने प्रवेश लिया था एमबीबीएस की फोर्थ ईयर की छात्रा है घर से अंतिम बार 1 वर्ष पूर्व 2020 में अपने घर से यूक्रेन के लिए गई हुई थी तब से अभी तक अपने घर नहीं आई हुई थी। वहीं उनकी माता मीरा यादव अपनी पुत्री को लेकर चिंतित हैं तो उनकी बहन समीक्षा यादव अपनी बहन को लेकर परेशान हैं। रूस के यूक्रेन पर हमले के उपरांत आजमगढ़ के 1 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं यूक्रेन में अभी भी फंसे हुए हैं वही युद्ध को लेकर आजमगढ़ उनके परिवार व गांव में लोग अपने बच्चों को लेकर चिंतित बने हुए हैं टीवी व मोबाइल से अपने बच्चों से लगातार संपर्क बनाए हैं वही उनके घर पर पहुंच कर परिजनों को लोग ढांढस दे रहे हैं।
आजमगढ़ जनपद के दो सगे भाई अविनाश यादव व अमित यादव पुत्र गिरिजेश यादव निवासी बसही जरंजयपुर एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं जिन्होंने 10 मार्च की फ्लाइट बुक कर रखी थी टेलीफोन से वार्ता करने पर अविनाश यादव ने बताया कि धमाके सुनाई पड़ रहे हैं किंतु अभी भी हम सुरक्षित स्थान पर हैं।
वही विनीत विश्वकर्मा पुत्र अनिल विश्वकर्मा ओड़ीसा मेडिकल यूनिवर्सिटी यूक्रेन के ओड़ीसा प्रांत में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र हैं जिनके पिता अनिल विश्वकर्मा एलवल कॉलोनी में हिंद पैथोलॉजी का संचालन करते हैं विनीत विश्वकर्मा आप दो भाइयों में छोटे हैं वहीं उनकी माता सविता विश्वकर्मा गृहणी के रूप में कार्य करती हैं। 1 मार्च को विनीत विश्वकर्मा ने अपने घर आने के लिए फ्लाइट बुक कर रखी थी। उसके पूर्व ही युद्ध शुरू हो जाने से घर परिवार के लोग चिंतित हैं।

Wednesday, February 23, 2022

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।

घायल युवक की इलाज के दौरान मौत परिवार में मचा कोहराम।

ट्रक और बाइक की टक्कर में हुआ था घायल 2 माह से चल रहा था इलाज।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी युवक की ट्रक बाइक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक का दो माह से चल रहा था इलाज मंगलवार की रात्रि में इलाज के दौरान हुई मौत से परिवार में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र पुत्र परशुराम उम्र 26 साल निवासी खालिसपुर सिंहौटा 16 दिसंबर को अपने बहन के घर भटौली बाइक से गया हुआ था। वापस आते समय कंजरामोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक से बाइक सवार को धक्का लग गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल राहुल का निजी अस्पताल वेदांता, के बाद सदर जिला अस्पताल में दो माह से इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान जान बचाने के लिए उसके पिता ने खेत बेचकर दवा की वही गांव के लोगों ने भी चंदा देकर घायल राहुल की जान बचाने की कोशिश की पर मंगलवार की रात्रि में घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक राहुल दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जिसकी अभी शादी नहीं हुई थी। मजदूरी कर के अपने परिवार की आजीविका चलाता था। मौत की सूचना पर उसके घर पर उसकी माता जमुनी देवी और बहन नीलम का रो रो कर बुरा हाल रहा। वही पोस्टमार्टम के लिए जीयनपुर थाने के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

गांजा व तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

गांजा व तमंचा के साथ जीयनपुर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त पूर्व के कई मामलों में है वांछित।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर ईट भट्ठे के पास से जीयनपुर पुलिस ने गांजा व तमंचा के साथ एक को किया गिरफ्तार।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर एसआई राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की शाम 6:10 पर अशरफपुर गांव में जाने वाले रास्ते पर ईट भट्टे के पास से अबूसाद पुत्र शब्बीर निवासी नूरुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से 750 ग्राम गांजा व एक 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया। जीयनपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट व आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। वही जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सप्ताह पूर्व  जेल से रिहा हुआ था और फिर से  गांजा की सप्लाई करने की सूचना पर जीयनपुर एसआई राजेंद्र प्रसाद ने मुखबिर की सूचना पर 750 ग्राम गांजा व तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया।

जेआरएफ टॉपर विद्यालय की छात्रा को विद्यालय ने किया सम्मानित।

जेआरएफ टॉपर विद्यालय की छात्रा को विद्यालय ने किया सम्मानित।

जीआरएफ में चयनित विद्यालय की छात्रा का समारोह पूर्वक हुआ सम्मान।

अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर चयनित छात्रा का हुआ उत्साह वर्धन।

(मनन चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी। 

आजमगढ़
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बेरमा निवासी बहू व केएन सिंह महाविद्यालय की छात्रा रेनू यादव का जीआरएफ में टॉप सूची में आने पर समारोह पूर्वक हुआ सम्मान।
जानकारी के अनुसार रेनू यादव पत्नी रवि यादव निवासी बेरमा का 19 फरवरी की देर शाम को जेआरएफ परीक्षा का परिणाम आने पर 99.83% अंक पाकर हिंदी विषय में चयन हुआ। उन्होंने ऑल इंडिया टॉप सूची में प्रथम स्थान बनाया जिस पर के एन सिंह महिला महाविद्यालय पर बुधवार को समारोह पूर्वक रेनू यादव का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर उनकी इस उपलब्धि पर उत्साहवर्धन किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर सर्वेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यालय की छात्रा की उपलब्धि पर कहां की पूरा विद्यालय गौरवान्वित है वहीं प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी ने छात्रा का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
डॉक्टर संगीता सिंह ने रेनू यादव को विद्यालय की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बताया और उनसे सीख ले कर आगे बढ़ने की सलाह दी। रेनू यादव ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार व अपने पति रवि यादव को दिया।
वर्ष 2020-21 में 26 दिसंबर को जे आर एफ की परीक्षा आयोजित की गई थी जिसका परिणाम शनिवार 19 फरवरी को देर शाम को आया। रेनु ने तीसरी प्रयास में हिंदी विषय में चयन सूची में टॉप किया जिनका विद्यालय पर समारोह पूर्वक सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा जहांआरा ने किया इस दौरान विद्यालय के सैकड़ों की संख्या में छात्राएं मौजूद रही।

शराब की दुकान मालिकों के साथ सीओ सगड़ी ने की बैठक।

शराब की दुकान मालिकों के साथ सीओ सगड़ी ने की बैठक।

नकली शराब दुकान पर मिलने पर लगेगा एनएसए।

बैठक कर पुलिस ने दी चेतावनी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देशी शराब व अंग्रेजी शराब और बियर दुकान मालिकों सहित सेल्समैन के साथ जीयनपुर कोतवाली पर सीओ सगड़ी ने की बैठक दुकान पर नकली शराब मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर एनएसए लगाने की दी चेतावनी।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के अहिरौला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौत के बाद जीयनपुर थाना क्षेत्र में देशी शराब की दुकानों पर मंगलवार की रात्रि नायब तहसीलदार मंयक मिश्रा और क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ला व जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव ने औचक निरीक्षण कर दुकान की जांच की वहीं बुधवार के दिन में 12:00 से 1:00 बजे तक देशी शराब व अंग्रेजी शराब दुकान मालिक और सेल्समैन के साथ जीयनपुर थाने पर बैठक की। बैठक में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने दुकान मालिकों को चेतावनी दी कि यदि किसी भी दुकान में नकली शराब पाई गई तो दुकान का लाइसेंस निरस्त कर उनके विरुद्ध एनएसए व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सभी दुकान संचालक व सेल्समैन के नाम और मोबाइल नंबर पुलिस ने लिए और उनसे अपनी सरकारी दुकान पर सीसी कैमरे लगाने और किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। यदि दुकान में जांच के दौरान शराब की सीसी के साथ छेड़छाड़ या मिश्रण पाया गया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जीयनपुर कोतवाल दिनेश कुमार यादव सहित दुकान संचालक विनोद कुमार सिंह,शैलेश कुमार सिंह,सविता सिंह, बिंदु सिंह, श्याम लाल,दिवाकर,धीरज, दुर्ग विजय सिंह,राज विजय चौहान और सेल्समैन सहित दुकान के मालिक मौजूद रहे।

केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन।

केंद्रीय पर्यवेक्षक ने कांग्रेस कार्यालय का किया उद्घाटन।

कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन कर सगड़ी विधानसभा में किया रोड शो।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रगति वाजपेई ने कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया वही उन्होंने सगड़ी विधानसभा में किया रोड शो कर किया भ्रमण।
जानकारी के अनुसार बुधवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी राना खातून के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रगति बाजपेई ने बागखालिस बाजार में केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। वही उद्घाटन के पश्चात जीयनपुर,चुनूगपार, इमिलिया,अजमतगढ़,बालीपुर,चौको,लाटघाट,महुला,नैनीजोर,रौनापार,बाजार गोसाईं बनकटा, अंजान शहीद होते हुए कार्यालय पर जुलूस देर शाम को समाप्त हुआ। इस दौरान प्रगति बाजपेई ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। रोड शो के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता नारेबाजी करते व जनसंपर्क करते हुए दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ चल रहे थे। जिस में मुख्य रुप से सगड़ी विधानसभा प्रभारी अजीत राय, इंदल सिंह,पवारु चौहान,राजू मिश्रा,अनुराग विश्वकर्मा,शाह आलम सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Monday, February 21, 2022

जयराम सिंह पटेल ने नामांकन लिया वापस समाजवादी कार्यालय पर हुआ स्वागत।

जयराम सिंह पटेल ने नामांकन लिया वापस समाजवादी कार्यालय पर हुआ स्वागत।

नामांकन वापसी के बाद समाजवादी पार्टी को दिया समर्थन।

समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में करेंगे कार्य :
जयराम सिंह पटेल

राष्ट्रीय अध्यक्ष वार्ता के बाद नामांकन लिया वापस।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जयराम सिंह पटेल ने निर्दल के रूप में किया था नामांकन वापसी के बाद जीयनपुर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर हुआ भव्य स्वागत।
जानकारी के अनुसार जयराम सिंह पटेल पिछली विधानसभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े थे। जिनको बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह ने मामूली मतों से पराजित किया था। इस बार समाजवादी पार्टी ने जयराम सिंह पटेल को अपना प्रत्याशी नहीं बनाया जिसके बाद निर्दल प्रत्याशी के रूप में जयराम सिंह पटेल ने सगड़ी विधानसभा से नामांकन किया था। उनके नामांकन के बाद सगड़ी विधानसभा में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। जिस पर समाजवादी पार्टी के आजमगढ़ जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने उनके घर पर पहुंचकर वार्ता की और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से फोन पर वार्ता कर समाजवादी की नीतियों का समर्थन करते हुए सोमवार को अपना नामांकन वापस लेकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ एच एन सिंह पटेल को समर्थन किया जीयनपुर समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचने पर जयराम सिंह पटेल का भव्य स्वागत हुआ। वही जयराम सिंह पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी का 1987 से सच्चा सिपाही हूं और समाजवादी की नीतियों का समर्थन करता हूं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को विधानसभा में चुनाव जीत कर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का कार्य करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सभी समाजवादी एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए सगड़ी विधानसभा को जीतने का कार्य करेंगे।
इस दौरान घोसी चीनी मिल के चेयरमैन रामाश्रय राय सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उधम सिंह राठौर बहादुर निषाद नरसिंह पटेल विद्या सिंह पटेल अमरीश राय हरिनारायण यादव अखिलेश यादव अनुराग यादव पारस सोनकर इत्यादि लोग मौजूद रहे।