प्रधानाचार्य समेत 23 का रोका वेतन।
6 शिक्षक अनुपस्थित,दस परिचारकों को किया निलंबित।
एक सप्ताह में माँगा स्पस्टीकरण।
विद्यालय में साफ सफाई एव पठन पाठन का अभाव।
छात्रों को टहलते देख भड़के उपजिलाधिकारी सगड़ी।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ का सुबह लगभग 11:30 बजे उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने विद्यालय पर बिना किसी सूचना के प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ चतुर्वेदी को अनुपस्थित पाया एवं विद्यालय में साफ सफाई आदि नहीं थी। साथ ही साथ अध्यापक विद्यालय में मौजूद रहते हुए भी पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे। जिससे छात्र लान में टहल रहे थे। जिसको लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी भड़क उठे और उन्होंने 10 परिचारिका को निलंबित करते हुए विद्यालय अध्यापक अनुपस्थित पाए गए जिन पर कार्रवाई की गई साथ ही साथ उन्होंने विद्यालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्था एवं गंदगी देख 10 परीक्षकों को निलंबित कर दिया एवं जो अध्यापक विद्यालय में उपस्थित थे। वह पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे। अध्यापक टहल रहे थे इस दौरान उन्होंने 1 सप्ताह में समस्त लोगों से अनुपस्थित व नील अंबर पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी सगड़ी ने बताया कि विद्यालय में साफ-सफाई आदि व्यवस्था 10 प्रचारकों के होते हुए भी नहीं हो पा रही थी। एवं अध्यापक विद्यालय में उपस्थित रहते हुए भी पठन-पाठन का कार्य नहीं कर रहे थे जिससे छात्र टहल रहे थे एवं स्वयं प्रधानाचार्य बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं। एवं 6 अध्यापक भी अनुपस्थित पाए गए हैं। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।1 हफ्ते के अंदर अध्यापक स्पष्टीकरण नहीं देते हैं तो उनके ऊपर अनुशासनहीनता की कार्रवाई की जाएगी।
Government jobs in india
ReplyDelete